Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
अल नीनो के विकसित होने की संभावना काफी बढ़ गई, अब बढ़ेगी गर्मी
Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ में अगले चौबीस घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर विस्तारित है. वहीं, एक अन्य द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से तटीय पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए बनी हुई है. इसके असर से प्रदेश में कल एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खेल मंत्री ने 'विश्व साइकिल दिवस' के अवसर पर एक विशेष संदेश साझा किया
युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने 'विश्व साइकिल दिवस' के अवसर पर एक विशेष संदेश साझा किया है, जिसमें उन्होंने भारत के युवाओं से साइकिल चलाने को अपनाने और एक फिट, स्वस्थ और हरित राष्ट्र के लिए चलाए जा रहे अभियान का नेतृत्व करने का आग्रह किया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
टीएस सिंह देव ने डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ पर खुशी जताई है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी. एस. सिंह देव ने कर्नाटक में डी. के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी का दिन है, क्योंकि कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण करेंगे. सिंहदेव ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहने का मौका मिलेगा.
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर कहा, "बहुत खुशी का दिन है। आज (कर्नाटक के)नए मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे...मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस अवसर पर मैं भी वहां उपस्थित रहूंगा..." pic.twitter.com/2tIkOgKR9f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
'खान सर' के कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों की भारी भीड़
मुसल्लहपुर हाट के पास शिक्षक 'खान सर' के कोचिंग संस्थान के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई है. कल रात उनके कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी। मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हमारी कोशिश हमेशा गरीब से गरीब बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने की रहती है- खान सर
कोचिंग सेंटर पर हमला मामले में शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि घायल गार्ड को इतनी चोट लगी है कि वह बचे कुछ बताने की स्थिति में नहीं है. खान सर ने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा गरीब से गरीब बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने की रहती है, लेकिन कुछ लोग इसमें बाधा डालने की कोशिश करते हैं. उन्होंने पुलिस और प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों ने देर रात तक मौके पर रहकर स्थिति पर नजर रखी. उन्होंने कार्यकर्ताओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की. साथ ही कहा कि किसी को भी आपसी दुश्मनी नहीं रखनी चाहिए और संस्थान की सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रशासन से औपचारिक अनुरोध किया जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि को स्टालिन ने किया नमन
तमिलनाडु: DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने पार्टी मुख्यालय में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता दिवंगत एम. करुणानिधि की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'गौ सेवा' की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'गौ सेवा' की.
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में 'गौ सेवा' की।
(वीडियो सोर्स: गोरखनाथ मंदिर) pic.twitter.com/VSoe4ignX5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अल नीनो के विकसित होने की संभावना काफी बढ़ गई, अब बढ़ेगी गर्मी
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने चेतावनी दी है कि वर्ष 2026 में अल नीनो के विकसित होने की संभावना काफी बढ़ गई है. इससे दुनिया के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान, हीटवेव और सूखे का खतरा बढ़ सकता है. डब्ल्यूएमओ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जून से अगस्त 2026 के बीच अल नीनो बनने की संभावना 80 फीसदी है. वहीं इसके नवंबर तक बने रहने की संभावना 90 फीसदी या उससे अधिक बताई गई है. मौसम पूर्वानुमान मॉडल संकेत दे रहे हैं कि यह कम से कम मध्यम स्तर का और संभवतः मजबूत अल नीनो हो सकता है, हालांकि इसकी तीव्रता और चरम समय को लेकर अभी कुछ अनिश्चितता बनी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक जून-जुलाई-अगस्त के दौरान दुनिया के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है. इससे कई क्षेत्रों में गर्मी का दबाव बढ़ सकता है और सूखे की स्थिति जल्दी विकसित हो सकती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश
वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी घटनाएं जलवायु परिवर्तन के कारण लगातार बढ़ रही गर्मी का परिणाम हैं. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है और यहां अधिकांश दूध छोटे किसानों द्वारा 2 से 5 पशुओं वाले डेयरी फार्मों से उत्पादन किया जाता है. भारत का डेयरी क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 5 फीसदी योगदान देता है और 8 करोड़ से अधिक किसानों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है. बढ़ती आबादी और आय के कारण दूध और डेयरी उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है. सरकार का अनुमान है कि वर्ष 2050 तक देश में डेयरी उत्पादों की मांग लगभग दोगुनी हो सकती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भीषण गर्मी का असर अब डेयरी पशुओं पर, कम हो रहा दूध उत्पादन
देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब डेयरी पशुओं पर भी दिखाई देने लगा है. विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती गर्मी गाय-भैंसों के स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर रही है, जिससे समय से पहले बछड़ों के जन्म जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी से गर्भपात के मामले बढ़ सकते हैं और दूध में वसा (फैट) की मात्रा भी कम हो जाती है. इससे किसानों की आय प्रभावित होती है, क्योंकि उन्हें दूध में मौजूद फैट और अन्य ठोस तत्वों के आधार पर भुगतान मिलता है. इस चुनौती से निपटने के लिए किसानों को विशेष पशु आहार, अतिरिक्त पानी और बिजली पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ममता बनर्जी बेवजह सड़कों पर उतर रही हैं- मंत्री दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में ममता बनर्जी के प्रदर्शन पर इशारा किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बेवजह सड़कों पर उतर रही हैं. उनके अनुसार न तो जनता और न ही उनकी पार्टी के लोग इस प्रदर्शन को चाहते हैं, इसलिए उनके साथ ज्यादा लोग नहीं दिखे. दिलीप घोष ने कहा कि जनता अपना फैसला दे चुकी है और अब शांति चाहती है, इसलिए ममता बनर्जी को भी शांतिपूर्वक काम करना चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अभी तक अमूल, नंदिनी और वारणा जैसी सहकारी डेयरियां असम राइफल्स को दूध सप्लाई करती थीं
अभी तक अमूल, नंदिनी और वारणा जैसी सहकारी डेयरियां असम राइफल्स की इकाइयों को यूएचटी दूध और दूध पाउडर की आपूर्ति कर रही थीं. नई सहमति के बाद अधिक डेयरी सहकारी समितियां इस व्यवस्था में शामिल हो सकेंगी और पूर्वोत्तर के ज्यादा सैन्य ठिकानों तक दूध एवं डेयरी उत्पाद पहुंचाए जाएंगे. पूर्वोत्तर राज्यों में स्थानीय स्तर पर दूध उत्पादन सीमित होने के कारण वहां के लोग लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाले यूएचटी दूध और दूध पाउडर का अधिक उपयोग करते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राष्ट्रीय सहकारी डेयरी महासंघ और असम राइफल्स के बीच मंगलवार को एक समझौता
राष्ट्रीय सहकारी डेयरी महासंघ (NCDFI) और असम राइफल्स के बीच मंगलवार को एक समझौता हुआ है, जिसके तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैनात असम राइफल्स की इकाइयों को दूध और डेयरी उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी. इस पहल से देश की डेयरी सहकारी समितियों को सालाना करीब 44 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है. इन राज्यों में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम में लगातार बदलाव के कारण कई जगहों पर तापमान सामान्य से कम रह सकता है, जबकि कुछ क्षेत्रों में नमी और उमस बढ़ने के आसार हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से जूझ रहे किसानों को जल्द राहत मिल सकती है
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी से जूझ रहे किसानों को जल्द राहत मिल सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मौसम का मिजाज बदलने वाला है और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश तथा तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. पिछले कुछ दिनों से कहीं तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही थी, तो कहीं आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ था. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 3 जून को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. वहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम की स्थिति पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है.