अब लाइव

भाजपा कार्यकर्ताओं ने TMC से निष्कासित नेता संदीपान साहा के घर के बाहर प्रदर्शन किया

Latest Agriculture News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मॉनसून अपडेट में कहा है कि 4 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की प्रबल संभावना है. इसके चलते लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मॉनसून प्रवेश करेगा. जबकि, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: शिमल मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में गुरुवार के लिए ओलावृष्टि, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला और सिरमौर ज़िलों के लिए जारी की गई है. राज्य में 9 जून तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 4 Jun, 2026 | 10:55 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 10:55 AM (IST)

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने TMC से निष्कासित नेता संदीपान साहा के घर के बाहर प्रदर्शन किया

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने TMC से निष्कासित नेता संदीपान साहा के घर के बाहर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारे लगाए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 10:40 AM (IST)

    उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मुजफ्फरपुर आग की घटना पर जताया दुख

    बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में लगी आग की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि आग लगने के कारणों की पूरी जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में आवश्यक कदम उठाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित समाधान की व्यवस्था भी करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 10:23 AM (IST)

    NEET परीक्षा और CBSE से जुड़े पेपर लीक मामले पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कही ये बात

    कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि NEET परीक्षा और CBSE से जुड़े पेपर लीक व अन्य गड़बड़ियों के मामलों की जांच की मांग को लेकर NSUI के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने बताया कि छात्र शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं. बघेल के अनुसार, केंद्र सरकार ने भी इन शिकायतों को गंभीरता से लिया है, जिसके चलते CBSE के दो अधिकारियों को हटाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज गलत है और कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 10:10 AM (IST)

    सुपर नेपियर घास की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान शुरू

    गोवा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय तटीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-CCARI) ने राज्य में सुपर नेपियर घास की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है. यह पहल 1 जून से शुरू हुए देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ का हिस्सा है. अभियान की शुरुआत कुंडईम स्थित तपोभूमि में एक एकड़ क्षेत्र में हाइब्रिड नेपियर चारा घास लगाकर की गई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 09:55 AM (IST)

    पेट्रोल पंप पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई

    बिहार के जहानाबाद में आज सुबह एक पेट्रोल पंप पर एक कार में आग लग गई. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 09:39 AM (IST)

    कपास के रकबे में तेजी से गिरावट, जानें कितनी हुई बुवाई

    पिछले कुछ वर्षों में कपास की खेती का रकबा लगातार घटता जा रहा है. वर्ष 2022 में 2.48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुवाई हुई थी, जो 2023 में घटकर 2.14 लाख हेक्टेयर रह गई. इसके बाद 2024 में यह आंकड़ा सिर्फ 1 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया, जबकि 2025 में 1.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की खेती की गई. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि किसानों की कपास की खेती में घटती रुचि के पीछे कई कारण हैं. फसल पर बार-बार सफेद मक्खी (व्हाइटफ्लाई) और पिंक बॉलवर्म जैसे कीटों का हमला, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ नहीं मिलना, मजदूरों की कमी और बेमौसम बारिश से होने वाले नुकसान ने किसानों को कपास की खेती से दूर कर दिया है. यही वजह है कि हर साल कपास का रकबा कम होता जा रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 09:22 AM (IST)

    पंजाब में कपास की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत, पंजीकरण की अवधि बढ़ाई गई

    पंजाब में कपास की खेती करने वाले किसानों को बड़ी राहत है. कृषि विभाग ने कपास बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी पाने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण की अवधि 15 दिन बढ़ा दी है. हालांकि, राज्य में कपास बुवाई का आधिकारिक सीजन 31 मई को समाप्त हो गया है.  विभाग को  उम्मीद है कि उसके इस फैसले से कपास के रकबे में बढ़ोतरी होगी. सब्सिडी के चलते कई किसान अभी भी कपास की बुवाई कर सकते हैं. ऐसे में धान का रकबा कम होगा, जिससे भूजल स्तर में सुधार होगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 09:06 AM (IST)

    कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी- अखिलेश प्रसाद सिंह

    कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि बिहार में कहीं आगजनी की घटनाएं हो रही हैं तो कहीं चोरी और डकैती जैसी वारदातें सामने आ रही हैं. ऐसे मामलों पर सरकार को सक्रियता से काम करना चाहिए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 08:50 AM (IST)

    राहुल गांधी की बातों को अब लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं- संजय सरावगी

    बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी की बातों को अब लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर ऐसे बयान देते हैं, जो देशहित में नहीं होते और लोगों के बीच भ्रम या घबराहट पैदा करने की कोशिश करते हैं. सरावगी ने कहा कि लगातार विवादित और बेबुनियाद बयान देने की वजह से जनता भी उनकी बातों को ज्यादा महत्व नहीं देती.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 08:35 AM (IST)

    नए नियमों के तहत ग्रेड-ए प्याज के आकार संबंधी मानकों में बदलाव किया गया

    नए नियमों के तहत ग्रेड-ए प्याज के आकार संबंधी मानकों में बदलाव किया गया है. पहले खरीद के लिए प्याज का व्यास 45 से 65 मिमी होना जरूरी था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 35 से 70 मिमी कर दिया गया है. नासिक जिला प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, यह फैसला खरीद प्रक्रिया को तेज करने के लिए लिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों का प्याज खरीदा जा सके. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि ग्रेड-ए प्याज की भंडारण क्षमता और गुणवत्ता पर कोई असर न पड़े.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 08:20 AM (IST)

    प्याज किसानों को बड़ी राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    किसानों से ज्यादा मात्रा में प्याज खरीद सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने प्याज खरीद के गुणवत्ता मानकों में ढील देने का फैसला किया है. यह छूट भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) द्वारा की जाने वाली खरीद पर लागू होगी. माना जा रहा है कि इससे महाराष्ट्र के नासिक समेत प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों के किसानों को राहत मिलेगी और उनकी उपज की खरीद बढ़ेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 08:05 AM (IST)

    टीएमसी का राजनीतिक भविष्य खत्म, अब जनता इसे सत्ता में नहीं देखना चाहती- दिलीप घोष

    पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी कानून से बचने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी पार्टी के कई नेताओं ने इसी तरह के तरीके अपनाए थे. दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी का राजनीतिक भविष्य खत्म होने की ओर है और पिछले 15 वर्षों में इस पार्टी ने बंगाल को नुकसान पहुंचाया है. उनका दावा है कि अब राज्य की जनता टीएमसी को सत्ता में नहीं देखना चाहती.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 07:50 AM (IST)

    छत्तीसगढ़- हरियाणा सहित कई राज्यों में आज चलेंगी तेज हवाएं

    मौसम विभाग ने कहा है कि अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और विदर्भ में तेज आंधी चल सकती है, जिसकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 जून 2026 के लिए देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी  की है. केरल और माहे में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 07:35 AM (IST)

    परिवहन लागत बढ़ने की वजह से थोक बाजार में सब्जियों के दाम 10 फीसदी से 12 फीसदी तक बढ़ गए

    व्यापारियों का कहना है कि परिवहन लागत बढ़ने की वजह से थोक बाजार में सब्जियों के दाम 10 फीसदी से 12 फीसदी तक बढ़ गए हैं, जबकि खुदरा बाजार में कीमतें और भी ज्यादा बढ़ी हैं. फिलहाल कोलकाता के रिटेल मार्केट में ज्योति आलू की कीमत 12 रुपये से बढ़कर 15 रुपये किलो हो गई है. इसी तरह प्याज के दाम भी 25 रुपये से बढ़कर 30 रुपये किलो हो गए हैं. ऐसे में ग्राहकों का कहना है कि जब हर सब्जी के दाम 5 रुपये तक बढ़ जाते हैं, तो मजबूरी में घर का खर्च चलाने के लिए सब्जियों की मात्रा कम करनी पड़ती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 07:20 AM (IST)

    महंगाई की मार, सब्जियां हुईं महंगी.. लोग परेशान

    ईरान- अमेरिका के बीच जारी जंग का असर अब आम जनता की जेब पर भी पड़ रहा है. इससे किचन का खर्च बढ़ गया है. खासकर गैस, पेट्रोल और डीजल महंगा होने के चलते सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़ने हैं. व्यापारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने और मौसमी उत्पादन में कमी के कारण थोक और खुदरा कीमतों के बीच अंतर भी बढ़ गया है. इसके चलते पश्चिम बंगाल में कई सब्जियां 5 रुपये से लेकर 10 रुपये किलो तक महंगी हो गई हैं. खासकर आलू और प्याज के रेट में उछाल आया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    04 Jun 2026 07:05 AM (IST)

    IMD ने 4 जून के लिए देशभर में ताजा पूर्वानुमान जारी किया है

    भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 जून के लिए देशभर के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. IMD ने कहा है कि मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ जगहों पर भारी बारिश तो कहीं मौसम अस्थिर रहने की संभावना है. दक्षिण भारत में तेज और लगातार बारिश होने के आसार हैं, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. वहीं उत्तर भारत में मौसम ज्यादा बदलता हुआ रहेगा, जहां तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 4 Jun, 2026 | 07:03 AM