Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा किया स्वीकार
Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि नीमच, श्योपुर, मुरैना, टीकमगढ़ और छतरपुर में ओलावृष्टि की चेतावनी भी है. वहीं कल बुधवार को रतलाम 42 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. मानसून इस बार सामान्य से देरी से यानी 20 जून के बाद प्रदेश में दाखिल हो सकता है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
टमाटर किसानों की बढ़ेगी कमाई, सरकार बना रही है बड़ी योजना
आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के टमाटर किसानों के लिए अच्छी खबर है. किसानों की आय बढ़ाने और टमाटर की बर्बादी रोकने के लिए राज्य सरकार को एक नई योजना भेजी गई है. इसके तहत टमाटर पेस्ट, प्यूरी और सॉस बनाने वाली प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित की जाएंगी, जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलेगा और अतिरिक्त उत्पादन भी आसानी से खपाया जा सकेगा.इससे टमाटर की अधिक पैदावार वाले सीजन में अतिरिक्त उत्पादन को प्रोसेस किया जा सकेगा. अधिकारियों का मानना है कि इससे बाजार में टमाटर की अधिक आपूर्ति के कारण होने वाली कीमतों में भारी गिरावट को रोका जा सकेगा और किसानों को बेहतर व स्थिर आय मिल सकेगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भाजपा की रणनीति टीएमसी को कमजोर करने और पार्टी में टूट पैदा करने की है- कांग्रेस
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भाजपा की रणनीति टीएमसी को कमजोर करने और पार्टी में टूट पैदा करने की है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में टीएमसी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है और उसे राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहती है. प्रमोद तिवारी ने कहा कि यदि किसी के खिलाफ गलत इरादों को दर्ज किया गया है, तो अदालत इस मामले का आपराधिक लेगी और संबंधित व्यक्ति को न्याय मिलेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने के. अन्नामलाई का इस्तीफा किया स्वीकार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। pic.twitter.com/7BnuyHe1Y3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आधिकारिक आवास संत कबीर कुटीर पर मुलाकात की.
#WATCH | चंडीगढ़: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आधिकारिक आवास संत कबीर कुटीर पर मुलाकात की। pic.twitter.com/2caXuom160
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर वृक्षारोपण किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया.
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। pic.twitter.com/fCUyDAAMAG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बड़ी घोषणा की है, जानें क्या है खास
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने घोषणा की है कि मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए रखने और न्यूट्रल रुख अपनाने का फैसला किया है.
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने घोषणा की है कि मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर ही बनाए रखने और न्यूट्रल रुख अपनाने का फैसला किया है। pic.twitter.com/ktaw0x3jGh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विजन को जमीन पर उतारने का काम किया जा रहा है- रामकृपाल यादव
बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि 5 जून को पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है. उन्होंने बताया कि इस मौके पर पटना के गांधी मैदान में भी वृक्षारोपण किया गया. रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विजन को जमीन पर उतारने का काम किया जा रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यावरण की रक्षा बेहद जरूरी है, क्योंकि जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह सकेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्याज का न्यूनतम भाव 700 रुपये और अधिकतम भाव 1,926 रुपये प्रति क्विंटल
गुरुवार को मंडी में प्याज का न्यूनतम भाव 700 रुपये और अधिकतम भाव 1,926 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं, मंडी में लगभग 14,300 क्विंटल प्याज की आवक हुई. व्यापारियों का कहना है कि मांग मजबूत रहने के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई है. नासिक जिले की प्रमुख प्याज मंडियों में शामिल पिंपलगांव APMC में भी प्याज के थोक भाव में पिछले 12 दिनों के दौरान करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 23 मई को जहां प्याज का औसत भाव 1,150 रुपये प्रति क्विंटल था, वहीं गुरुवार को यह बढ़कर 1,650 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्याज की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, 1,500 रुपये प्रति क्विंटल रेट
महाराष्ट्र के नासिक जिले की कृषि उपज मंडियों (APMC) में पिछले 12 दिनों के दौरान प्याज के थोक दामों में 20 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसकी मुख्य वजह बाजार में मांग का बढ़ना और आपूर्ति का अपेक्षाकृत कम होना बताया जा रहा है. देश की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी लासलगांव APMC में प्याज का औसत भाव 23 मई को 1,250 रुपये प्रति क्विंटल था, जो 4 जून तक बढ़कर 1,500 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया. यानी करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नोएडा के सेक्टर 52 स्थित कॉम्प्लेक्स में आग लग गई, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 52 स्थित एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री दिलीप घोष ने अरूप बिस्वास पर लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने अरूप बिस्वास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पहले लोग डर के कारण उनके खिलाफ बोलने से बचते थे, लेकिन अब लोग खुलकर सामने आ रहे हैं. दिलीप घोष ने कहा कि अरूप बिस्वास के खिलाफ सैकड़ों एफआईआर दर्ज हो सकती हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि TMC का यह राजनीतिक ड्रामा ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा और पार्टी का भविष्य खतरे में है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खाद्य तेल खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! पैक साइज पर सरकार ला सकती है नए नियम
खाद्य तेल खरीदने वाले उपभोक्ताओं के लिए जल्द ही अच्छी खबर आ सकती है. सरकार खाद्य तेल के पैक साइज को मानकीकृत (स्टैंडर्ड) करने के लिए नए नियम लाने की तैयारी कर रही है. उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि इससे कीमतों में पारदर्शिता बढ़ेगी और सभी कंपनियों के लिए समान प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा. वर्तमान में बाजार में 850 मिलीलीटर, 875 मिलीलीटर, 900 मिलीलीटर और 950 मिलीलीटर जैसे अलग-अलग आकार के पैक उपलब्ध हैं. इससे उपभोक्ताओं को विभिन्न ब्रांडों की कीमतों की सही तुलना करने और प्रति लीटर वास्तविक कीमत समझने में कठिनाई होती है. नए नियम लागू होने पर उपभोक्ताओं के लिए कीमतों की तुलना करना आसान हो जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुंबई में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 'पैडल फॉर प्लैनेट' साइक्लोथॉन का आयोजन किया
मुंबई में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'पैडल फॉर प्लैनेट' साइक्लोथॉन का आयोजन किया. मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने कार्यक्रम में भाग लिया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कांग्रेस ने TVK का समर्थन करके DMK के साथ विश्वासघात किया- उदयनिधि स्टालिन
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
यह फैसला किसानों और उनके संगठनों के एक साल से अधिक समय तक किए गए प्रयासों के बाद आया
यह फैसला किसानों और उनके संगठनों के एक साल से अधिक समय तक किए गए प्रयासों के बाद आया है. किसानों ने खरीफ 2023 के नुकसान के आकलन के लिए तकनीक आधारित अनुमान के बजाय वास्तविक खेतों के उत्पादन के आधार पर मूल्यांकन की मांग की थी. SGRC के अनुसार, कई किसानों को उनका 'हक का बीमा क्लेम' इसलिए नहीं मिल पाया क्योंकि फसल कटाई प्रयोग (CCE) के आधार पर होने वाले उत्पादन डेटा की जगह तकनीक आधारित अनुमान का इस्तेमाल किया गया था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कपास किसानों के लिए राहत, जल्द होगा भुगतान
हरियाणा में कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है. अब जल्द ही फसल बीमा दावों का भुगतान हो सकता है. क्योंकि राज्य शिकायत निवारण समिति (SGRC) ने क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी को लगभग 255 करोड़ रुपये के फसल बीमा दावों का भुगतान करने का निर्देश दिया है. कहाजा रहा है कि भिवानी और चरखी दादरी के कपास किसानों को बड़ी राहत मिलेगी. ऐसे यह भुगतान फसल कटाई प्रयोग (CCE) के जरिए दर्ज किए गए वास्तविक औसत उत्पादन के आधार पर किया जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कोलकाता में तेज हवाओं के साथ बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली
कोलकाता शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.
#WATCH पश्चिम बंगाल: कोलकाता शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। pic.twitter.com/ZJIuPmQ55C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
5 जून को देश के करीब 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की केरल में एंट्री हो गई है. इसके साथ ही राज्य में बारिश का दौर शुरू हो गया है. इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. अलर्ट में उसने कहा है कि शुक्रवार यानी 5 जून को देश के करीब 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. IMD के अनुसार, इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि पूर्वी राज्यों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, जहां आंधी, बिजली गिरने और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 5 जून को दिल्ली और एनसीआर में मौसम बदलता हुआ रहेगा. दिनभर आसमान बादलों से ढका रह सकता है. IMD ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में मौसम दो बार बदल सकता है. सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसमें गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इसके बाद शाम से रात के समय फिर से हल्की बारिश और गरज-चमक का एक और दौर देखने को मिल सकता है.