Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: मक्का का रेट MSP से कम, किसान नहीं निकाल पा रहे लागत, सरकारी गोदामों में चावल का रिकॉर्ड भंडार, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: विदेश मंत्रालय ने इस वर्ष की कैलाश मानसरोवर यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस बार यात्रा की शुरुआत 30 जून से होगी. कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई को दिल्ली से पहला दल रवाना होगा, जो 5 जुलाई को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित आधार शिविर पहुंचेगा. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अमदंगा विधानसभा क्षेत्र में एक घर में कथित तौर पर तोड़फोड़ की
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कल रात अमदंगा विधानसभा क्षेत्र में एक घर में कथित तौर पर तोड़फोड़ की. नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. अर्जुन सिंह ने कहा कि वे थाने गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि या तो प्रशासन खुद कदम उठाए, वरना वे खुद कार्रवाई करने को मजबूर होंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
असम के लिए जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया- दिलीप सैकिया
असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि असम के भाजपा विधायक दल के नेता को चुनने के लिए हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे वरिष्ठ नेता भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया. साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी सह-पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया और उनके सुविधा के अनुसार असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी और उसमें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा. साथ ही NDA का भी नेता चुने जाएंगे और इसमें थोड़ा समय का इंतजार करना पड़ेगा जब भी इसकी जानकारी मिलेगी हम आपको सूचित करेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बंगाल में उनकी पार्टी लगातार काम कर रही थी और जनता में काफी आक्रोश था- भाजपा सांसद संजय जायसवाल
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि बंगाल में उनकी पार्टी लगातार काम कर रही थी और जनता में काफी आक्रोश था. लोग निष्पक्ष मतदान चाहते थे, और चुनाव आयोग की व्यवस्था के बाद सभी ने खुलकर वोट डाला. उनका कहना है कि इसी वजह से ममता बनर्जी का प्रभाव अब खत्म हो गया है. वहीं, राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले राहुल गांधी यह स्पष्ट करें कि केरल में उनकी जीत क्या फर्जी थी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पिछले 5 सालों में जो यहां पर विकास का काम हुआ है इसलिए लोगों ने वोट दिया- अतुल बोरा
AGP अध्यक्ष और बोकाखाट विधानसभा क्षेत्र से AGP के विजयी उम्मीदवार अतुल बोरा ने असम विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की जीत पर कहा कि भारी बहुमत से इस बार सरकार आ रही है, पिछले 5 सालों में जो यहां पर विकास का काम हुआ है इसलिए लोगों ने वोट दिया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सुवेंदु अधिकारी साल्टलक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी साल्टलक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे.
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी साल्टलक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/N65sJnf8Qv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
CM ममता बंगाल की जनता का भी वह अपमान कर रही हैं- BJP नेता
भाजपा नेता राजू बिस्टा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि ममता दीदी अगर ये कहती है कि वो इस्तीफा नहीं देंगी तो इसका अर्थ ये होता है कि आप भारत के संविधान का अपमान तो कर रही हैं और ये वो बार-बार करती आई हैं लेकिन इस बार जनादेश उनके खिलाफ आया है. बंगाल की जनता का भी वह अपमान कर रही हैं और मैं ममता दीदी को कहना चाहता हूं कि आपके इस्तीफे न देने से पश्चिम बंगाल रुकेगा नहीं, पश्चिम बंगाल तो पीएम मोदी के साथ चल पड़ा है और आगे बढ़ेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेलंगाना में कब शुरू होगी मक्का खरीद, किसान कर रहे इंतजार
तेलंगाना में किसान पिछले 20 दिनों से मक्का खरीद का इंतजार कर रहे हैं. किसान संगठनों का आरोप है कि केंद्र सरकार के 20 मार्च के निर्देश के बावजूद जिले में MARKFED के जरिए 31 खरीद केंद्र स्थापित किए जाने थे, लेकिन अब तक केवल 10 से 12 केंद्र ही शुरू हो पाए हैं और उनमें भी पूरी तरह से खरीद शुरू नहीं हुई है. इस सीजन में जिले में करीब 1.81 लाख एकड़ में मक्का की खेती हुई है. किसानों ने मांग की थी कि उत्पादन को देखते हुए कम से कम 54 खरीद केंद्र बनाए जाएं, लेकिन केवल 31 केंद्रों की मंजूरी दी गई और वे भी पूरी तरह सक्रिय नहीं हैं. देरी के कारण किसान मजबूरी में 1,600 से 1,700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर मक्का बेच रहे हैं, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मक्का का रेट MSP से कम, किसान नहीं निकाल पा रहे लागत
देश की अलग-अलग मंडियों में मक्का का रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी नीचे गिर गया है. ऐसे में किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में मक्का का भाव एमएसपी से कम है. लेकिन तेलंगाना में स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब है. यहां पर किसान मंडियों में अपनी उपज भी नहीं बेच पा रहे हैं. किसानों को मंडियों में अपनी उपच बेचने के लिए मंडियों में हफ्ते भर इंतजार करना पड़ रहा है. इससे किसानें में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
बात अगर राजस्थान की करें तो अटरू एपीएमसी में 1 मई को 0.80 मीट्रिक टन मक्का की आवक दर्ज की गई है. इस दिन मंडी में मक्का का निनिमम, मैक्सिमम और मॉडल प्राइस 1,701 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जो एमएसपी से काफी कम है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आम की फसल में लगी बीमारी, पैदावार में गिरावट
इस साल आम की फसल में रोग और कीट लगने से पैदावार में गिरावट आई है. इससे किसानों को नुकसान की संभावना बढ़ गई है. उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में आंधी-तुफान से फसलों की बर्बाद हुई है. लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान का असर तमिलनाडु में देखने को मिल रहा है. धर्मपुरी और कृष्णगिरि जिलों में इस साल आम की पैदावार में करीब 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. ये दोनों जिले राज्य में ‘आम के हब’ माने जाते हैं. किसानों का कहना है इस बार कीटों के हमले और एन्थ्रेक्नोज संक्रमण के चलते फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है. कई इलाकों में आम की पैदावार 9 से 10 टन प्रति हेक्टेयर से घटकर लगभग 5 टन प्रति हेक्टेयर रह गई है. किसानों का कहना है कि अब आम की खेती में लागत बढ़ गई है, लेकिन मुनाफा कम हो रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुजफ्फरपुर की मशहूर ‘शाही’ लीची का होगा ऑनलाइन ऑर्डर
बिहार के मुजफ्फरपुर की मशहूर ‘शाही’ लीची, जो अपनी मिठास और बेहतरीन क्वालिटी के लिए जानी जाती है, अब पहले से ज्यादा आसानी से लोगों तक पहुंचेगी. अब उपभोक्ता इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके सीधे अपने घर मंगवा सकेंगे, जिससे उन्हें भीड़-भाड़ वाले बाजार या बागानों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह बदलाव किसानों और बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की साझेदारी से संभव हो रहा है, जो लीची की बिक्री और वितरण के तरीके में एक नया दौर शुरू करेगा.
पटना प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की टीमें अब जिले के बागानों का दौरा कर रही हैं, ताकि लीची की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता और पैकेजिंग व्यवस्था की जांच की जा सके. इन विजिट्स का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सिर्फ बेहतरीन लीचियां ही डिलीवरी के लिए चुनी जाएं. कंपनियां किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के साथ मिलकर सप्लाई चेन को आसान और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं, जिससे किसानों और ग्राहकों दोनों को फायदा हो सके. किसानों का मानना है कि इससे उन्हें ज्यादा ग्राहक मिलेंगे और अपनी फसल का बेहतर दाम भी मिलेगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मैं अब एक आजाद पंछी हूं, मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी- ममता बनर्जी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फ़ोन किया। INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं. मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूत रहेगी.
अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएं. तो, वह कल आएंगे. एक-एक करके सब आएंगे. मेरा लक्ष्य बहुत साफ है. मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह.
अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूं. इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं. मैं अब एक आजाद पंछी हूं. मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला. मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं. लेकिन अब, मैं एक आजाद पंछी हूं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
274 सड़कों के निर्माण से ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी, 200 करोड़ खर्च होंगे
ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य ओडिशा के सभी क्षेत्रों को समान महत्व देते हुए काम करना है. इस दिशा में, 200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के माध्यम से रायगढ़ जिले के समग्र विकास को एक नई गति मिली है.
PMGSY-4 के तहत 274 सड़कों के निर्माण से ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी; 97 करोड़ रुपये की लागत से 3 बड़ी पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, जिनके माध्यम से लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा; और 104.56 करोड़ रुपये के निवेश से 13 नई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जो जिले के विकास को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
वडोदरा में महीसागर नदी में दो लोग डूबे
वडोदरा: (5 मई) पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के गुजरात के वडोदरा ज़िले में एक नदी में नहाते समय दो लोगों की डूबने से मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे कोटणा बीच के पास हुई, जब नौ लोगों का एक समूह महीसागर नदी में उतरा.
इंस्पेक्टर बी.डी. जडेजा ने बताया कि जब उनमें से कुछ लोग नहा रहे थे, तभी वडोदरा शहर के रहने वाले जय जोगलेकर (23) और कृष्ण राजपूत (22) नदी के गहरे पानी में चले गए, लेकिन वे सुरक्षित वापस नहीं लौट पाए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
तमिलनाडु के गवर्नर ने CM के पद से स्टालिन का इस्तीफा मंजूर किया
चेन्नई: (5 मई) लोक भवन ने मंगलवार को बताया कि तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके मंत्रिमंडल का इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है. CM ने 23 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी DMK की हार के बाद इस्तीफ़ा दिया था. लोक भवन के एक बयान के अनुसार, गवर्नर ने स्टालिन से अनुरोध किया है कि "जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक वे अपने पद पर बने रहें.
-
Posted By: Saurabh Sharma
तीसरी बार असम में भाजपा की जीत, दिलीप सैकिया ने जनता को कहा धन्यवाद
असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत पर राज्य की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि असम की जनता ने भाजपा को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक समर्थन दिया है. दिलीप सैकिया ने कहा कि यह जीत केवल पार्टी की नहीं बल्कि असम के विकास और जनता के विश्वास की जीत है. उन्होंने सिर झुकाकर जनता को प्रणाम करते हुए दिल से धन्यवाद दिया. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस जीत को राज्य में विकास कार्यों और जनहित योजनाओं पर जनता की मुहर बताया है.(ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
2029 तक महिलाओं को मिलेगा बड़ा अधिकार! हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, PM मोदी के विजन का जिक्र
कुरुक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत 2023 में ‘नारी शक्ति वंदन बिल’ लाया गया और इसे संसद से पास कराया गया.
सैनी ने बताया कि 1970 के दशक में जनगणना के आधार पर 550 सीटें तय हुई थीं, लेकिन अब देश की आबादी 140 करोड़ तक पहुंच चुकी है. ऐसे में भविष्य में नई जनगणना और परिसीमन जरूरी होगा. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 2029 के चुनाव तक इस बिल को पूरी तरह लागू किया जाए, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और मजबूत हो सके.
-
Posted By: Isha Gupta
BJP फिर जीत गई, मुस्लिम वोट बंटा! ओवैसी का बड़ा बयान, असम नतीजों पर उठाए सवाल
हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी ने असम चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों ने एक बार फिर BJP पर भरोसा जताया है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में करीब 50,000 मुसलमानों का विस्थापन हुआ, फिर भी पार्टी जीत रही है. ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम वोट बंटने का सीधा फायदा BJP को मिल रहा है. उन्होंने बदरुद्दीन अजमल का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी के ज्यादा विधायक होते, तो असम के 30% मुसलमानों की आवाज और मजबूत होती.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पंजाब के CM मान ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की, 6 राज्यसभा सदस्यों की मेंबरशिप रद्द करने की मांग उठाई
चंडीगढ़: (5 मई) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात की. उन्होंने मांग की कि पंजाब के उन छह राज्यसभा सांसदों की सदस्यता खत्म की जाए, जो BJP में शामिल हो गए हैं। साथ ही, उन्होंने एक ऐसे संवैधानिक प्रावधान को लागू करने पर भी ज़ोर दिया, जिससे सदस्यों को वापस बुलाया जा सके पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ मान दिल्ली में राष्ट्रपति भवन गए.
यह मुलाक़ात आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए 24 अप्रैल को लगे एक बड़े झटके के बाद हुई. उस दिन पार्टी के 10 में से सात राज्यसभा सांसदों -- राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल -- ने पार्टी छोड़ दी और BJP में शामिल हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी नैतिक आदर्शों से भटक गई है। AAP छोड़ने वाले इन सात सांसदों में से छह पंजाब के रहने वाले थे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
UP के गांव में तेंदुए के हमले में 14 साल के लड़के की मौत
लखीमपुर खीरी (UP): (5 मई) अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रामनगर कलां में शारदा नदी के किनारे अपने मवेशियों के लिए चारा काटते समय एक 14 साल के लड़के की मौत हो गई। गाँव वालों के मुताबिक, उस पर एक बड़े जंगली जानवर ने हमला किया था, जिसे उन्होंने तेंदुआ बताया.
यह घटना सोमवार शाम को हुई। भीरा पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर कला गाँव का रहने वाला संदीप कुमार इस जानवर के हमले में घायल हो गया. उसे तुरंत पास के बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दुधवा बफर जोन की डिप्टी डायरेक्टर कीर्ति चौधरी ने बताया कि यह हमला दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में हुआ.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान: पुलिस ने सीमा पार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, दो गिरफ्तार
जयपुर: (5 मई) अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में सीमा पार तस्करी के एक कथित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया और दो लोगों को हेरोइन, अफीम और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई समेजा कोठी पुलिस ने 75 NP भारत माला हाईवे पर की, जहां 1.5 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम, पाँच पिस्तौल, 10 मैगज़ीन और 72 कारतूस ज़ब्त किए गए. पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह और रॉबिन सिंह के रूप में हुई है, जो दोनों पंजाब के फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल में चुनावी हिंसा भड़की! TMC दफ्तर पर हमला, कागज-झंडे जलाए गए
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया (आसनसोल) के रतिबाती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पार्टी कार्यालय पर हमला कर दिया. हमलावरों ने दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ की और बाहर रखे दस्तावेज़ व पार्टी के झंडों को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है.
-
Posted By: Isha Gupta
तमिलनाडु में बड़ा सियासी झटका! CM स्टालिन का इस्तीफा मंजूर, फिर भी कुर्सी पर बने रहने को कहा गया
तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री स्टालिन और उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. हालांकि, राज्यपाल ने उनसे अनुरोध किया है कि नई सरकार के गठन तक वे पद पर बने रहें ताकि प्रशासनिक कामकाज सुचारु रूप से चलता रहे. इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अगली सरकार को लेकर अटकलें भी बढ़ गई हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
9 मई को बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण! सीएम चेहरे पर टिकी निगाहें
पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी बदलाव तय माना जा रहा है. खबर है कि 9 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी करीब 206 सीटों के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 81 सीटों पर सिमटती दिख रही है.
इस नतीजे को 15 साल पुरानी सत्ता के अंत के रूप में देखा जा रहा है. राज्य की राजनीति में यह एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, जहां अब सत्ता परिवर्तन की पूरी तस्वीर साफ नजर आ रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
“ये लोकतंत्र की जीत नहीं!” चुनाव नतीजों पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी-अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
मुंबई में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने विधानसभा चुनाव परिणामों पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की नहीं, बल्कि PM मोदी और अमित शाह की जीत है. राउत ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिससे उन्हें वोट देने का अधिकार नहीं मिला. उन्होंने दावा किया कि जीत-हार का अंतर 11 लाख वोट का है और अगर लाखों वोट काटे गए, तो नतीजों पर सवाल उठना लाजिमी है.
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की तुलना पाकिस्तान, रूस और अजरबैजान जैसे देशों से करते हुए कहा कि ऐसे चुनाव में पहले नतीजे तय होते हैं, फिर वोटिंग कराई जाती है.
-
Posted By: Isha Gupta
आज बड़ा खुलासा? KMM की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मीडिया में हलचल, क्या होगा ऐलान!
किसान मजदूर मोर्चा (KMM) ने मीडिया और पत्रकारों को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आमंत्रित किया है. यह कार्यक्रम आज चंडीगढ़ के रावी हॉल, किसान भवन में दोपहर 2:15 बजे आयोजित होगा. सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे 2:00 बजे तक पहुंचें ताकि कार्यक्रम समय पर शुरू हो सके. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना जताई जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
SI भर्ती रद्द पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर! हजारों उम्मीदवारों को बड़ा झटका
राजस्थान में SI भर्ती-2021 को लेकर बड़ा फैसला आया है. सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें भर्ती को रद्द कर दिया गया था. कोर्ट ने चयनित अभ्यर्थियों की विशेष अनुमति याचिका (SLP) बिना नोटिस के ही खारिज कर दी, जिससे उन्हें कोई राहत नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि पेपर लीक से प्रभावित किसी भी भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी नहीं दी जा सकती. यह फैसला जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद शर्मा की बेंच ने सुनाया.
गौरतलब है कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने अगस्त 2025 में इस भर्ती को रद्द किया था और राजस्थान लोक सेवा आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए थे. अब इस फैसले से हजारों उम्मीदवारों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.
-
Posted By: Isha Gupta
सालों बाद खुले दुर्गा मंदिर के कपाट, BJP की बड़ी जीत के साथ आसनसोल में बदला माहौल!
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में श्री श्री दुर्गामाता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित एक दुर्गा मंदिर कई सालों बाद भक्तों के लिए फिर से खोल दिया गया है. लंबे समय से बंद पड़े इस मंदिर के खुलने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. इसी बीच, बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट पर 40,839 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. मंदिर के दोबारा खुलने और इस चुनावी जीत को इलाके में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
‘भारत साथ खड़ा है’, UAE पर हमले की PM मोदी ने की कड़ी निंदा! होर्मुज को लेकर भी दिया बड़ा संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है. PM मोदी ने साफ कहा कि, भारत UAE के साथ मजबूती से खड़ा है और सभी मुद्दों का समाधान संवाद और कूटनीति के जरिए होना चाहिए. साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही को शांति और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी बताया.
-
Posted By: Isha Gupta
“मैं अगला निशाना!” राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा का बड़ा आरोप, AAP पर साधा निशाना
दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने AAP पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य मशीनरी का इस्तेमाल “बदले की राजनीति” के लिए कर रही है. चड्ढा ने दावा किया कि हरभजन सिंह के घर के बाहर ‘देशद्रोही’ लिखा गया, उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता की फैक्ट्री का पानी काटा गया और फर्जी FIR दर्ज की गईं. उन्होंने चेतावनी दी कि यह खतरनाक खेल है और कहा कि वे खुद भी अगला निशाना बन सकते हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
बाजार में हड़कंप! होर्मुज तनाव बढ़ा, तेल 113 डॉलर पार, निवेशकों की बढ़ी टेंशन
वैश्विक बाजारों में आज गिरावट देखने को मिली, क्योंकि होर्मुज को लेकर बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच कच्चे तेल की कीमत उछलकर 113 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. तेल कीमतों में तेजी का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ा है, जिससे सेंटीमेंट कमजोर हुआ और बाजार नीचे खुला. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर तनाव जारी रहा, तो महंगाई और ग्लोबल इकोनॉमी पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में स्मार्ट मीटर पर राहत, अब प्रीपेड भी बनेगा पोस्टपेड जैसा, 15 दिन में भरें बिल
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड की तरह काम करेंगे, यानी उपभोक्ताओं को हर महीने बिल मिलेगा और उसे जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा. पहले जहां लोगों को पहले ही रिचार्ज करना पड़ता था, वहीं अब इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा. साथ ही सरकार ने 30 अप्रैल तक के पुराने बकाया बिल को 10 आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
यूपी ट्रांसफर पॉलिसी 2026: गृह जिले में पोस्टिंग पर रोक, 31 मई तक होंगे बड़े स्तर पर तबादले
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति 2026-27 को मंजूरी मिल गई है. इसके तहत अब समूह ‘क’ के अधिकारियों को उनके गृह जिले में तैनाती नहीं दी जाएगी, जबकि समूह ‘ख’ के अधिकारियों पर भी गृह मंडल में पोस्टिंग पर रोक रहेगी. सरकार ने तबादलों के लिए 31 मार्च को कटऑफ डेट तय की है और विभागाध्यक्ष 31 मई तक बड़े स्तर पर स्थानांतरण कर सकेंगे. इस नीति के दायरे में करीब 9 लाख कर्मचारी आएंगे, जबकि रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके कर्मचारियों को गृह जिले में तैनाती में राहत मिल सकती है.
-
Posted By: Kisan India
चुनाव नतीजों पर उमर अब्दुल्ला का बयान, बोले- दूर तक महसूस होंगे असर, पोस्ट पर मचा विवाद
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों के असर दूर-दूर तक महसूस होंगे और इसका प्रभाव आने वाले 2029 के चुनावों तक दिखाई देगा.
उमर अब्दुल्ला के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को लेकर बहस छिड़ गई और उन्हें ट्रोल भी किया गया. खासतौर पर पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों से जोड़कर उनकी टिप्पणी को देखा जा रहा है, जिससे सियासी माहौल और गर्म हो गया है.
-
Posted By: Kisan India
नैनीताल में पहाड़ी से गिरे बोल्डर, 24 परिवार शिफ्ट, कार क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड के नैनीताल में सिपाहीधारा क्षेत्र में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से इलाके में दहशत फैल गई. तल्लीताल इलाके में अचानक गिरी चट्टान का एक बड़ा हिस्सा नीचे खड़ी कार पर आ गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई.
घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर करीब 24 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है. गुफा महादेव मंदिर और आसपास के आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग लगातार खतरे में हैं, क्योंकि पहाड़ी से और पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है. प्रशासन मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहा है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
-
Posted By: Kisan India
गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 25 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. इस्लामनगर क्षेत्र के सिठोली गांव के पास एक निजी बस ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए.
हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हुआ, जब बस लुधियाना से हरदोई जा रही थी. टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी. आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
गोरखपुर में बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत, आंधी-बारिश से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अचानक बदले मौसम ने दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया. तेज आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है. सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान बिजली गिरने से दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हादसे में कुछ मवेशियों की भी मौत हुई है और कई इलाकों में जलभराव व नुकसान की खबरें हैं. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है.
-
Posted By: Kisan India
बंगाल में चुनाव के बाद तनाव, TMC कार्यालयों में तोड़फोड़ के आरोप
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कई जगहों पर उनके पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई है. बारुईपुर, तुफानगंज और पानीहाटी जैसे इलाकों में फ्लेक्स बोर्ड, बैनर और झंडों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई हैं. TMC नेताओं का कहना है कि कुछ लोगों ने पार्टी दफ्तरों के बाहर इकट्ठा होकर यह तोड़फोड़ की, जबकि भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में आंधी-बारिश बनी जानलेवा, 23 लोगों की मौत, कई जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम का अचानक बदला मिजाज लोगों के लिए भारी पड़ गया. तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली की वजह से अलग-अलग हादसों में 23 लोगों की मौत हो गई. कई जगह पेड़ गिरने, दीवार ढहने और बिजली गिरने की घटनाओं ने जान-माल का नुकसान किया है. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में तूफान, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. संभल में सबसे ज्यादा 130 मिमी बारिश दर्ज की गई है. प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है, खासकर खुले स्थानों और खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने को कहा गया है.
-
Posted By: Kisan India
सरकारी गोदामों में चावल का रिकॉर्ड भंडार, खरीद 5 करोड़ टन के करीब
देश में इस बार चावल की सरकारी खरीद ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. अक्तूबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच खरीद करीब 5 करोड़ टन तक पहुंच गई है, जो पिछले साल से ज्यादा है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में खरीद बढ़ी है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है. सरकार अब इस अतिरिक्त स्टॉक का उपयोग एथेनॉल बनाने, राज्यों को आपूर्ति और खुले बाजार में बिक्री के लिए करने की तैयारी कर रही है.
-
Posted By: Kisan India
इंदौर में जून में होगी ब्रिक्स कृषि समूह की बैठक, 21 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जून महीने में एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठक होने जा रही है. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक 9 से 13 जून के बीच आयोजित की जाएगी. इस बैठक में 21 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार और जलवायु के अनुकूल खेती जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. यह आयोजन भारत की मेजबानी में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का हिस्सा है, जिससे भारत की वैश्विक कृषि नीति में भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
एमपी कैबिनेट बैठक आज, दलहन फसलों पर बोनस देने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसानों को राहत देने और दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए आज होने वाली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दलहनी फसलों पर बोनस देने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी.
सरकार का लक्ष्य प्रदेश को दलहन उत्पादन में देश में नंबर-1 बनाना है. इसके तहत मसूर, उड़द, चना और तुअर जैसी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के ऊपर अतिरिक्त बोनस देने की तैयारी है. साथ ही दाल प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए नई दाल मिलें स्थापित करने की योजना पर भी विचार किया जाएगा.
-
Posted By: Kisan India
एमपी में मौसम का बड़ा बदलाव, गर्मी से राहत, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और तेज गर्मी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है. सक्रिय मौसम सिस्टम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने आज 39 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है, जहां 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है. सोमवार को कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि आने वाले चार दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं. हालांकि इंदौर-उज्जैन समेत पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बना रह सकता है, लेकिन बाकी प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादले अब अनुरोध पर, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार
उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब तबादले अनिवार्य रूप से नहीं बल्कि अनुरोध के आधार पर किए जाएंगे. यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है और प्रस्ताव अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री धामी के पास भेजा गया है. सरकार ने इस मामले में हाईकोर्ट में अपना जवाब भी दाखिल कर दिया है. जब तक कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आता, तब तक शिक्षकों के तबादले विशेष परिस्थितियों जैसे बीमारी, परिवार की स्थिति, पति-पत्नी की एक जगह तैनाती और उम्र जैसे आधारों पर ही किए जाएंगे.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में बदला मौसम, बारिश और आंधी से मिली गर्मी से राहत
उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को बड़ी राहत मिली है. लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत करीब 22 जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान गिरकर अधिकतम 30°C और न्यूनतम 22°C तक पहुंच गया है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. 4 से 7 मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और पूरे सप्ताह लू से राहत मिलने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
जोरहाट में भाजपा की बड़ी जीत, हितेंद्र नाथ गोस्वामी बोले- कोई निजी दुश्मनी नहीं
असम की जोरहाट विधानसभा सीट पर भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है. पार्टी के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को 23,182 वोटों के बड़े अंतर से हराया. जीत के बाद गोस्वामी ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा जनता की सेवा करना है और उनके मन में गौरव गोगोई के खिलाफ कोई निजी दुश्मनी या कड़वाहट नहीं है. भाजपा नेताओं ने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के विकास कार्यों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को दिया है. वहीं पार्टी ने दावा किया कि राज्य की 126 सीटों में से 82 जीतकर एनडीए ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा के किसानों के लिए विदेश में बड़ा मौका, तंजानिया में खेती का रास्ता खुला
हरियाणा के किसानों और युवाओं के लिए अब विदेश में खेती और कारोबार के नए अवसर सामने आए हैं. सरकार के सहयोग से तंजानिया में करीब 1 लाख एकड़ जमीन के लिए समझौता किया गया है, जिससे किसान वहां खेती कर सकेंगे. तंजानिया में सस्ती जमीन, अनुकूल मौसम और बड़े बाजार की वजह से खेती और उद्योग दोनों में अच्छे मौके मिल रहे हैं. इससे किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा और हरियाणा की पहचान अब वैश्विक स्तर पर और मजबूत हो सकती है.
-
Posted By: Kisan India
खराब मौसम पर सख्त हुए योगी, 24 घंटे में मुआवजा देने का आदेश
प्रदेश में आंधी-बारिश और खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे फील्ड में रहकर लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें और राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाएं.
मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए. साथ ही किसानों और आम लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने पर जोर दिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी जिलाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखते हुए शासन के साथ समन्वय बनाए रखें.
-
Posted By: Kisan India
बंगाल चुनाव पर राकेश टिकैत का आरोप, बोले- बेईमानी से बन रही सरकार
पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों पर किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है और बेईमानी के जरिए सरकार बनाई जा रही है.टिकैत ने कहा कि फर्जी वोटिंग और स्थानीय लोगों को वोट डालने से रोकने जैसी घटनाएं सामने आई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए सही नहीं है. साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मजबूती से लड़ाई लड़ी और संघर्ष करना ही बड़ी बात है.