अब लाइव

प्रयागराज में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ससुर खदेरी नदी में उफान, फसलों पर खतरा

Latest Agriculture News in Hindi: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को पारंपरिक दूध कारोबार से आगे बढ़कर फल, सब्जी और खाद्य तेल जैसे क्षेत्रों में भी व्यवसाय का विस्तार करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि डेयरी क्षेत्र का भविष्य मूल्य संवर्धित दुग्ध उत्पादों में है और संघों को आधुनिक प्रसंस्करण क्षमता विकसित करनी चाहिए. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले दो से तीन दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बिजली चमकने और तूफान आने का अनुमान व्‍यक्‍त है. इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में आज हल्की से तेज बारिश हुई. कल भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 5 Sep, 2026 | 09:02 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 10:02 AM (IST)

    Patna Flood: गंगा का बढ़ता पानी गांवों में घुसा, परिवार और मवेशियों को लेकर पलायन कर रहे लोग

    पटना के दीघा घाट इलाके में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. बढ़ते पानी से आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है और कई जगह पानी भर गया है. हालात के बीच लोगों को नावों का सहारा लेना पड़ रहा है. कई परिवार अपने बच्चों, सामान और मवेशियों को लेकर सुरक्षित जगहों की ओर जा रहे हैं. गंगा का जलस्तर बढ़ने से इलाके में बाढ़ की चिंता लगातार बनी हुई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 09:47 AM (IST)

    Kerala Accident: खड़े ट्रक से टकराई कार, तमिलनाडु के 8 छात्रों की मौत

    केरल के त्रिशूर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. पुलिस के मुताबिक, एक कार सड़क किनारे खड़े लॉरी से जा टकराई. हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र बताए जा रहे हैं. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान समेत अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 09:34 AM (IST)

    Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में सुबह हुई बारिश

    दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह बारिश हुई. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और कई इलाकों में सड़कों पर पानी भी नजर आया. राजधानी में बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 09:17 AM (IST)

    पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने एंटी-ड्रग वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

    चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सुखना लेक पर आयोजित एंटी-ड्रग और वेलनेस वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है. वॉकाथॉन में लोगों ने हिस्सा लेकर नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 09:03 AM (IST)

    प्रयागराज में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ससुर खदेरी नदी में उफान, फसलों पर खतरा

    प्रयागराज में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ससुर खदेरी नदी में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यमुना का पानी ससुर खदेरी नदी में आने से करेली समेत कई निचले इलाकों में पानी भरने लगा है. कुछ रिहायशी इलाके धीरे-धीरे जलमग्न हो रहे हैं और फसलों पर भी खतरा मंडरा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल नदी का पानी खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 08:49 AM (IST)

    UP में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट का छठा और आखिरी आरोपी गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त को हुई अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के मामले में पुलिस ने छठे और आखिरी नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ा गया. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी. पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी अब हो चुकी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 08:33 AM (IST)

    J&K में इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कैंडललाइट धरना

    राजौरी में सरकारी मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा. शुक्रवार को GMC राजौरी के इंटर्न डॉक्टरों ने मायरा कैंपस में शांतिपूर्ण कैंडललाइट धरना दिया. डॉक्टरों की मुख्य मांग मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने की है. प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी और सरकार से स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर जल्द फैसला लेने की अपील की.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 08:19 AM (IST)

    UP Home Guard PET 2026: बारिश के चलते बदली परीक्षा की तारीख, 14 सितंबर से होगा PET

    उत्तर प्रदेश में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीख बदल दी गई है. लगातार बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा आगे बढ़ाने का फैसला किया है. अब PET का आयोजन 14 सितंबर 2026 से होगा. अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र 7 सितंबर से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा में केवल नया प्रवेश पत्र ही मान्य होगा. अभ्यर्थी पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर परीक्षा केंद्र पर न जाएं.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 08:05 AM (IST)

    जन्माष्टमी पर CM भजनलाल शर्मा ने ISKCON मंदिर में की पूजा, कीर्तन में हुए शामिल

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी के मौके पर ISKCON मंदिर पहुंचकर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर में आयोजित कीर्तन में भी हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 07:49 AM (IST)

    पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, 26 जिलों में 3.53 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

    उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है. पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, 26 जिलों में करीब 3.53 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 17,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. वाराणसी में गंगा चेतावनी स्तर पार कर चुकी है, जबकि बलिया में गंगा और घाघरा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 07:36 AM (IST)

    NEET-PG 2026 री-एग्जाम कल, जयपुर के 5 सेंटर पर 2,499 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    NEET-PG 2026 री-एग्जामिनेशन का आयोजन 5 सितंबर 2026 को जयपुर जिले में किया जाएगा. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (आयुर्विज्ञान) की ओर से होने वाली यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित माध्यम से होगी. परीक्षा के लिए जयपुर में 5 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 2,499 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा को सफल और सुचारू तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 07:20 AM (IST)

    नासिक में आदिवासी छात्रों का अनशन खत्म, कलेक्टर से बातचीत के बाद भी धरना जारी

    महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों ने जिला कलेक्टर के साथ बातचीत के बाद अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया है. हालांकि, छात्रों ने साफ किया है कि उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. छात्रों और प्रशासन के बीच हुई बातचीत के बाद अनशन समाप्त करने का फैसला लिया गया. वहीं, अपनी मांगों को लेकर छात्र अभी भी प्रदर्शन स्थल पर बैठे हैं. अब प्रशासन और छात्रों के बीच आगे की बातचीत और मांगों पर होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    05 Sep 2026 07:06 AM (IST)

    हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, FIR में SC/ST एक्ट और धमकी की धाराएं जुड़ीं

    दिल्ली पुलिस ने हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज FIR में SC/ST अधिनियम और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराएं जोड़ी हैं. मामला जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले से जुड़ा है. पुलिस ने भारद्वाज को शुक्रवार को बुलंदशहर से हिरासत में लिया. इससे पहले कॉजपा ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया था. भारद्वाज पर POCSO के तहत भी केस दर्ज है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 5 Sep, 2026 | 07:00 AM