Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: इस साल सामान्य से कम हो सकती है बारिश, खरीफ फसलों की पैदावार पर पड़ेगा असर, महाराष्ट्र में जल्द जारी होगा फसल मुआवजा
Agriculture News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर बदलेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज 7–9 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. कई जिलों में खराब मौसम रहेगा और अगले दो दिन अंधड़, बिजली कड़कने व ओलावृष्टि का आरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान, कर्ज को लेकर कही ये बात
हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति आज की नहीं, बल्कि लगातार कर्ज में डूबी हुई है. उन्होंने बताया कि RDG बंद होने के कारण यह स्थिति बनी है. मंत्री ने कहा कि सरकार इसे जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश कर रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दलहन फसलों की जल्दी बिक्री और पैकेजिंग के लिए देशभर में 153 नई दाल मिलें खोलने का ऐलान
दलहन किसानों को उनकी उपज का उचित दाम दिलाने के साथ ही दलहन फसलों की जल्दी बिक्री और पैकेजिंग के लिए देशभर में 153 नई दाल मिलें खोलने का ऐलान किया गया है. यह दाल मिलें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा समेत अन्य राज्यों में स्थापित की जाएंगी और इन दाल मिलों पर होने वाले खर्च के लिए पहले चरण में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मंंजूर की गई है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि दलहन उत्पादन और खेती के रकबे में बढ़ोत्तरी हुई है. दलहन के क्षेत्रे में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किसानों के योगदान से मजबूत कदम बढ़ाया जा रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी के कारण पूरा धाम सफेद चादर में ढक गया
केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी के कारण पूरा धाम सफेद चादर में ढक गया है. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कई फीट बर्फ जमा हो गई है. लगातार बर्फबारी के चलते पुनर्निर्माण का काम और तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश में 826 एडवांस वेदर स्टेशन लगाए जाएंगे, मिली मंजूरी
खराब मौसम के चलते फसलों को होने वाले नुकसान और किसानों को आर्थिक चोट से बचाने के लिए सटीक और तेज मौसम अपडेट के लिए उत्तर प्रदेश में 826 एडवांस वेदर स्टेशन लगाने को मंजूरी दी गई है. विण्ड्स योजना के तहत प्रदेश भर में 57,702 ऑटोमेटिक रेन गेज उपकरण भी लगाए जाएंगे. राज्य के
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बॉम्बे हाई कोर्ट ने पोंडा उपचुनाव की चुनाव आयोग की अधिसूचना को अवैध करार दिया
बॉम्बे हाई कोर्ट ने पोंडा उपचुनाव की चुनाव आयोग की अधिसूचना को अवैध करार दिया है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कल ही चुनाव हुआ और आज दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट का आदेश आ गया कि चुनाव रद्द किया गया. यह हैरान करने वाला है. मैं अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. चुनाव आयोग की तरफ से कोई अधिसूचना नहीं आई है, हम उसका इंतजार कर रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
इस बार अप्रैल से शुरू होगी प्याज की खरीदी, 2 लाख टन है लक्ष्य
केंद्र सरकार ने इस साल प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए खरीद जल्दी शुरू करने का फैसला किया है. सरकार 2026-27 सीजन के लिए बफर स्टॉक की खरीद अप्रैल से ही शुरू करने जा रही है. इसका मकसद रबी फसल के सबसे ज्यादा आने वाले समय पर समय पर बाजार हस्तक्षेप करना और कीमतों के अचानक बढ़ने को रोकना है. खास बात यह है कि इस साल 2 लाख टन प्याज की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है, जो प्राइस स्टेबिलाइजेशन फंड के तहत किया जाएगा. यह फैसला कंज्यूमर अफेयर्स विभाग द्वारा आयोजित मंत्री समूह की बैठक में लिया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
साउथवेस्ट मॉनसून के शुरुआती दौर में El Nino सक्रिय होने की संभावना है-Skymet
Skymet के मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन सिंह ने कहा कि इस साल साउथवेस्ट मॉनसून के शुरुआती दौर में El Nino सक्रिय होने की संभावना है और यह साल के अंत तक और मजबूत होगा. जतिन सिंह के अनुसार, El Nino की वापसी कमजोर मॉनसून का संकेत दे सकती है और मॉनसून का दूसरा हिस्सा अधिक अनियमित और अस्थिर रहने की संभावना है. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) अगले हफ्ते 2026 के मॉनसून का पहला आधिकारिक पूर्वानुमान जारी कर सकता है. El Nino के अलावा IOD भी मॉनसून को प्रभावित कर सकता है
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
El Nino की स्थिति जुलाई के अंत या मॉनसून के दूसरे हिस्से में विकसित हो सकती है- मृत्युंजय महापात्रा
IMD के निदेशक जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने हाल ही में कहा कि El Nino की स्थिति जुलाई के अंत या मॉनसून के दूसरे हिस्से में विकसित हो सकती है. आमतौर पर मानसून की शुरुआत केरल तट पर जून की शुरुआत में होती है और जुलाई तक पूरे देश में फैल जाती है. सितंबर के मध्य से उत्तर भारत में बारिश धीरे-धीरे कम होने लगती है. Skymet ने अनुमान लगाया है कि चार महीनों की महत्वपूर्ण बारिश (जून-सितंबर), जो खरीफ फसलों- धान, दालें, तिलहन और मोटे अनाज के लिए जरूरी है, 81.7 सेंटीमीटर रहेगी, जबकि सामान्य स्तर 87 सेंटीमीटर है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
इस साल बारिश सामान्य से कम हो सकती है
प्राइवेट मौसम एजेंसी Skymet ने मंगलवार को 2026 के साउथवेस्ट मानसून (जून से सितंबर) के लिए अनुमान पेश किया. एजेंसी ने कहा कि इस साल बारिश सामान्य से कम हो सकती है, यानी लंबी अवधि के औसत (LPA) का लगभग 94 फीसदी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बीजेपी सरकार ने भारत की विदेश नीति को कमजोर कर दिया है- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने भारत की विदेश नीति को कमजोर कर दिया है. उनका कहना है कि एक समय भारत के “विश्व गुरु” बनने की बात होती थी, लेकिन अब भारत इस मौके को खो चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है, जबकि भारत की छवि कमजोर नजर आ रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री माणिक साहा बोले- बीजेपी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने त्रिपुरा एडीसी (TTAADC) चुनाव को लेकर कहा कि पहली बार बीजेपी 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने बताया कि आज चार एडीसी क्षेत्रों में रोड शो किए गए, जहां लोगों से अच्छा और सकारात्मक समर्थन मिला. आज पूरे दिन रैलियों और रोड शो का कार्यक्रम है और लोगों में काफी उत्साह है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार बीजेपी एडीसी में जीत हासिल करेगी और आने वाले समय में राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ओडिशा में नहीं चलेंगे 10 साल पुराने वाहन
ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड 10 साल से अधिक पुराने कमर्शियल वाहनों के प्रवेश और संचालन पर रोक लगा दी है. इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे पुराने वाहनों के दोबारा रजिस्ट्रेशन को रोकना है. यह फैसला इसलिए भी अहम है, क्योंकि दिल्ली- NCR में प्रदूषण को देखते हुए 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर पहले ही प्रतिबंध लगा हुआ है. ऐसे में आशंका थी कि ये वाहन ओडिशा में रजिस्टर कराए जा सकते हैं, जिसे रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में हो सकती है बारिश, अलर्ट जारी
हरियाणा में पिछले महीने से हर हफ्ते बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. इससे रबी फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान किसानों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है. ए़डवाइजरी में कटी हुई गेहूं और सरसों की फसल को सूखी और सुरक्षित जगह पर रखने के लिए कहा गया है. इससे होने वाले संभावित नुकसान को कम किया जा सकता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
यूपी ने 8 साल में कृषि विकास दर को 8 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी किया- CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य में तेजी से कृषि की रफ्तार बढ़ रही है. राज्य ने 8 साल में कृषि विकास दर को 8 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी पहुंचने में सफलता हासिल की है और इसके लिए किसान बधाई के पात्र हैं. यह उनकी मेहनत और खेती को मजबूती देने के लिए लिए किए गए योगदान का नतीजा है. मुख्यमंत्री आज से शुरू हुई तीन दिवसीय छठी यूपी कृषि विज्ञान कांग्रेस में बोल रहे थे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जब भी गुंडों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होती है तो सपा सबसे ज्यादा प्रभावित होती है- मंत्री नंद गोपाल नंदी
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महाराष्ट्र में किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा, सरकार का ऐलान
महाराष्ट्र में फसल नुकसान की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत की खबर है. मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को 128.65 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी करने का निर्णय लिया है. खास बात यह है कि यह सहायता अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच हुए नुकसान के लिए दी जाएगी.राज्य सरकार ने कहा है कि 2026 की शुरुआत में हुई हालिया बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का आकलन (पंचनामा) अभी जारी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुंबई और इसके उपनगरों के लिए अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान जारी किया
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और इसके उपनगरों के लिए अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. बुधवार, 8 अप्रैल को अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज शहर में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सैमीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, पूरे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 68 है, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। अलग-अलग क्षेत्रों में AQI इस प्रकार है: बांद्रा 81, बोरीवली ईस्ट 209 (खराब श्रेणी), अंधेरी ईस्ट 95, चेंबूर 56, कोलाबा 63 और देओनार 118.
-
Posted By: Isha Gupta
भोपाल में ABVP छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन! कॉलेज के पास शराब की दुकान हटाने की मांग
भोपाल, मध्य प्रदेश: ABVP से जुड़े छात्रों ने आज सरकारी महारानी लक्ष्मीबाई (MLB) गर्ल्स पी.जी. ऑटोनॉमस कॉलेज के पास शराब की दुकान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने कहा कि कॉलेज के पास शराब की दुकान होना छात्रों और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने तुरंत इसे हटाने की मांग की. प्रदर्शन में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए और नारेबाजी की. प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए.
-
Posted By: Isha Gupta
भवानिपुर से ममता बनर्जी ने नामांकन किया दाखिल, समर्थकों में उत्साह!
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भवानिपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया. इस कदम के साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. भवानिपुर सीट को ममता बनर्जी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी भीड़ देखने को मिली.
West Bengal CM Mamata Banerjee filed her nomination from the Bhabanipur assembly constituency today
(Photo source: AITC) pic.twitter.com/hVWTlTPwZN
— ANI (@ANI) April 8, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
वेस्ट एशिया में सीजफायर पर भारत का बड़ा बयान! शांति, व्यापार और तेल सप्लाई पर क्या असर?
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने वेस्ट एशिया में हुए सीजफायर का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे स्थायी शांति स्थापित होगी. मंत्रालय ने कहा कि तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति ही इस संघर्ष का समाधान हैं. जारी संघर्ष से आम लोगों को भारी नुकसान हुआ है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति व व्यापार भी प्रभावित हुआ है. भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध व्यापार व आवागमन जारी रहने की उम्मीद जताई है.
-
Posted By: Isha Gupta
‘22 जवानों की मौत’ का दावा निकला झूठ! PIB ने पाक प्रोपेगेंडा की खोल दी पोल
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे एक बड़े दावे को सरकार ने फर्जी करार दिया है. कुछ पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स ने दावा किया था कि भारतीय सेना के ट्रकों में आग लगने से 22 जवानों की मौत हो गई. लेकिन PIB फैक्ट चेक ने इसे पूरी तरह झूठ बताया है. अधिकारियों के अनुसार, यह अफवाह जानबूझकर फैलाई गई है ताकि तनाव पैदा किया जा सके. लोगों से अपील की गई है कि ऐसी भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव! 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार, सियासत में हलचल तेज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं. पार्टी का यह कदम चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. माना जा रहा है कि जीत की संभावना बढ़ाने और स्थानीय समीकरण साधने के लिए यह बदलाव किया गया है. इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और बाकी दलों की नजर भी कांग्रेस की नई रणनीति पर टिक गई है.
Congress replaces candidates in 7 seats for the second phase of the elections to the West Bengal assembly pic.twitter.com/SDxnYXgsGB
— ANI (@ANI) April 8, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
खड़गे का यू-टर्न! बयान पर बढ़े विवाद के बीच मांगी माफी… बोले, ‘गुजरात का करता हूं सम्मान’
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल में दिए अपने एक चुनावी बयान पर उठे विवाद के बाद सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. इसके बावजूद उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. खड़गे ने गुजरात के लोगों के प्रति अपने सम्मान को दोहराया और कहा कि वे हमेशा उनका आदर करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
कांग्रेस की दिग्गज नेता मोहसीना किदवई का निधन, खड़गे ने परिवार से मिलकर जताया दुख
नोएडा: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसीना किदवई के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. उनके जाने से पार्टी को बड़ा नुकसान माना जा रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने किदवई के योगदान को याद करते हुए उन्हें एक मजबूत और समर्पित नेता बताया. पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की.
-
Posted By: Isha Gupta
सीजफायर की खुशखबरी पर जश्न! कश्मीर के बांदीपोरा में लोगों ने मनाई बड़ी खुशी
जम्मू-कश्मीर: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच 15 दिन के सीजफायर की घोषणा के बाद बांदीपोरा में लोगों ने खुशी जाहिर की. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और जश्न मनाया. इस सीजफायर से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है, क्योंकि लंबे समय से चल रहे तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी थी.
-
Posted By: Isha Gupta
खड़गे के बयान पर भड़का गुजराती समाज! कांग्रेस दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन
दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इसी के विरोध में गुजराती समुदाय के लोगों ने दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने खड़गे के बयान पर नाराजगी जताई और विरोध के नारे लगाए. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और अब देखना होगा कि कांग्रेस इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
ईरान युद्ध के चालीसवें दिन 15 दिन का सीजफायर, आगे 10 अप्रैल से शर्तों पर इस्लामाबाद में बातचीत होगी
ईरान युद्ध के चालीसवें दिन 15 दिन का सीजफायर
आगे 10 अप्रैल से शर्तों पर इस्लामाबाद में बातचीत होगी,
ईरान ने 10 शर्तें रखी हैं-
जिस होर्मुज पर फँसी थी लड़ाई वो दो हफ़्तों के लिए खुला,
ट्रम्प ने AFP को बताया कि उनका मानना है कि चीन ने ईरान को बातचीत के लिए राजी किया,
ईरान का दावा- अमेरिका ने जंग रोकने की आग्रह किया,
ईरान ने अपनी जीत का दावा किया,
तेहरान की सड़क पर जश्न होने लगा,
सभ्यता ख़त्म करने की धमकी के बाद आख़िरकार सीजफायर हुआ !!
-
Posted By: Isha Gupta
राजस्थान में रोजगार का बड़ा मौका! 21 अप्रैल को PM मोदी करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन
जयपुर: राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर राज्य में उत्साह बढ़ गया है. मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे, जो अब अंतिम चरण में है. उन्होंने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक पल बताया. इस रिफाइनरी से न सिर्फ भारी राजस्व मिलेगा, बल्कि पश्चिमी राजस्थान के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.
-
Posted By: Isha Gupta
किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर! भीगी फसल का पूरा मुआवजा देंगे आढ़ती
चरखी दादरी, हरियाणा: बीती रात हुई बारिश के बाद मंडी प्रशासन सतर्क हो गया है. मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार ने बताया कि पहले ही आढ़तियों को किसानों की फसल ढकने के निर्देश दिए गए थे और ज्यादातर ने इसका पालन किया. उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी किसान की फसल भीगी मिली तो कार्रवाई होगी और संबंधित आढ़ती पर जुर्माना लगाया जाएगा. खास बात यह है कि नुकसान की भरपाई भी आढ़ती ही करेंगे, किसानों को किसी तरह का घाटा नहीं होगा.
#WATCH चरखी दादरी, हरियाणा: मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार ने बताया, "कल रात बारिश हुई है। हमने बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी आढ़तियों को पहले ही दिशा निर्देश जारी कर दिए थे कि किसानों द्वारा लाई गई कृषि उपज को ढक कर रखें। अधिकतम आढ़तियों द्वारा फसल को ढक कर रखा गया है। अगर किसी… https://t.co/GkQt7gGzpz pic.twitter.com/fy5esvefPA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
-
Posted By: Isha Gupta
ECI की TMC को सख्त चेतावनी... इस बार बंगाल चुनाव में नहीं चलेगा डर और हिंसा का खेल!
नई दिल्ली: चुनाव आयोग (ECI) ने तृणमूल कांग्रेस को दो टूक संदेश देते हुए कहा है कि इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे. आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया डर, हिंसा, धमकी और लालच से मुक्त रहेगी. साथ ही, बूथ कैप्चरिंग, जैमिंग या किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ECI ने भरोसा दिलाया कि इस बार हर हाल में साफ-सुथरे और पारदर्शी चुनाव कराए जाएंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
बारिश-आंधी से फसलों पर मार, CM योगी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग—किसानों को राहत मिलेगी?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज आंधी से फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने हालात की समीक्षा की और नुकसान का जल्द आकलन करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने में कोई देरी न हो. साथ ही, प्रशासन को पूरी सतर्कता के साथ काम करने और किसानों की हर संभव मदद सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी भवानिपुर से नामांकन दाखिल करने सर्वे भवन पहुंचीं
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्षा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज भवानिपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने सर्वे भवन पहुंचीं. इस दौरान पार्टी समर्थक और मीडिया कर्मी स्थल पर मौजूद रहे. ममता बनर्जी के इस कदम को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह सीट उनके राजनीतिक सफर और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति के लिए काफी अहम मानी जाती है.
-
Posted By: Isha Gupta
Assam Election 2026: कमरूप के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग टीम्स ईवीएम के साथ रवाना, सुरक्षा सख्त!
गुवाहाटी, असम: कमरूप के पांच विधानसभा इलाकों में मतदान के लिए पोलिंग टीम्स ईवीएम और बाकी चुनाव सामग्री लेकर निकल गई हैं. कमरूप मेट्रो के जिला आयुक्त स्वप्नीील पॉल के अनुसार, यहां कुल 1,218 मतदान केंद्र हैं और सभी पांच सीटों के लिए मणिराम देवान ट्रेड सेंटर में सामान भेजने और लेने का इंतजाम किया गया है. इस काम में 10,000 से ज्यादा लोग लगे हैं और हर पोलिंग टीम के साथ पुलिस भी रहेगी, ताकि चुनाव सुरक्षित और सही तरीके से हो सके.
-
Posted By: Kisan India
मुरैना में रेत माफिया का कहर, वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, आरोपी फरार
मध्य प्रदेश के मुरैना में अवैध रेत माफिया का खौफनाक चेहरा सामने आया है. चंबल क्षेत्र में कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया, जिसमें वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मार डाला गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और रेत माफिया पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.
-
Posted By: Kisan India
ईरान में सड़कों पर उतरे सरकार समर्थक, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारे
ईरान की राजधानी तेहरान में युद्धविराम के बाद भी हालात पूरी तरह शांत नहीं हुए हैं. बुधवार सुबह बड़ी संख्या में सरकार समर्थक सड़कों पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान भीड़ ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ तीखे नारे लगाए और गुस्सा जाहिर किया. कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने दोनों देशों के झंडे भी जलाए. हालांकि आयोजकों ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा और प्रदर्शनकारियों का आक्रोश कम होता नहीं दिखा.
-
Posted By: Kisan India
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पिछले कुछ घंटों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री और पचमढ़ी में न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 36 घंटों में ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत कई जिलों में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. वहीं 11 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में आज IPL मैच: स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें एडवाइजरी
दिल्ली में आज IPL मैच के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास कई सड़कों पर डायवर्जन लागू रहेगा. दरियागंज, बहादुरशाह जफर मार्ग और आसफ अली रोड जैसे इलाकों में भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन रास्तों से बचें और घर से निकलने से पहले एडवाइजरी जरूर चेक करें, ताकि जाम से बचा जा सके.
-
Posted By: Kisan India
इस साल कमजोर रह सकता है मानसून, निजी एजेंसी ने जताई कम बारिश की आशंका
देश में इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है. निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, इस बार बारिश औसत से कम यानी करीब 94 प्रतिशत रहने का अनुमान है. एल नीनो के असर के कारण मानसून के दूसरे हिस्से में बारिश और कमजोर हो सकती है. इसका असर खासकर खेती और पानी की उपलब्धता पर पड़ सकता है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में नए CM को लेकर हलचल तेज, BJP ने सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को दिल्ली बुलाया
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी ने अहम बैठक के लिए राज्य के कई बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जिनमें सम्राट चौधरी भी शामिल हैं. 10 अप्रैल को होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी और प्रदेश कोर कमेटी से औपचारिक सुझाव लिया जा सकता है. पार्टी की कोशिश है कि सभी नेताओं की सहमति से एक नाम तय किया जाए, जिसके बाद अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा.
-
Posted By: Kisan India
महिंद्रा-स्वराज ट्रैक्टर होंगे महंगे, अलग-अलग तारीख से लागू होंगे नए रेट
किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीदना अब महंगा होने वाला है. महिंद्रा 8 अप्रैल से और स्वराज 21 अप्रैल से अपने ट्रैक्टरों के दाम बढ़ाने जा रही हैं. इससे पहले एस्कॉर्ट्स कुबोटा भी 15 अप्रैल से कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है. कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण यह फैसला लिया गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में खेती की लागत और बढ़ सकती है, जिसका असर किसानों की जेब पर पड़ेगा.
-
Posted By: Kisan India
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले बेटे निशांत भावुक, बोले- 20 साल के काम को लोग नहीं भूलेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उनके बेटे निशांत कुमार भावुक नजर आए. मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में उनके पिता ने बिहार के लिए जो काम किए हैं, उन्हें लोग कभी नहीं भूलेंगे. उन्होंने जनता से अपील की कि वे उनके पिता और पार्टी पर अपना भरोसा और आशीर्वाद बनाए रखें. इस बीच राज्य की राजनीति में नए नेतृत्व को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.
-
Posted By: Kisan India
प्रियंका गांधी का ईरान के लोगों को समर्थन, बोलीं-साहस हमेशा जीतता है
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने ईरान के लोगों की सराहना करते हुए उनका समर्थन किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि जब कुछ पश्चिमी देशों की ओर से कड़ी और नकारात्मक भाषा इस्तेमाल की जा रही है, तब ईरान के लोग अपने देश के संसाधनों की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़े हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि दुनिया यह देख रही है कि कठिन हालात में भी साहस और एकता की जीत होती है, जबकि नफरत और हिंसा कभी सफल नहीं होती.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में सस्ता भारत चावल लॉन्च, 10 और 30 किलो पैक किफायती दाम पर
महंगाई से राहत देने के लिए दिल्ली में “भारत ब्रांड” के तहत सस्ते चावल की बिक्री शुरू हो गई है. उपभोक्ता अब 10 किलो चावल 350 रुपये और 30 किलो का पैक 990 रुपये में खरीद सकते हैं. सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ती खाद्य सामग्री पहुंचाना है. इसके लिए अलग-अलग इलाकों में मोबाइल वैन और रिटेल आउटलेट्स के जरिए बिक्री की जा रही है. साथ ही जल्द ही इसी योजना के तहत सस्ता आटा भी बाजार में उतारा जाएगा, जिसकी कीमत करीब 31.50 रुपये प्रति किलो हो सकती है. इससे आम लोगों को महंगाई के बीच बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
पंचकूला में 1148 पेड़ काटे गए, IFS समेत तीन अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी
हरियाणा के पंचकूला में संरक्षित जंगल से खैर के पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई और तस्करी का मामला सामने आया है. जांच में पता चला है कि 1148 पेड़ काटे गए, जिनमें ज्यादातर खैर के थे. इस पूरे मामले में एक वरिष्ठ IFS अधिकारी समेत तीन अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत सामने आई है. सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है. साथ ही मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित की गई है, जो पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है.
-
Posted By: Kisan India
कालाबाजारी पर यूपी सरकार की सख्ती, 23 हजार छापे, सैकड़ों FIR दर्ज
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए यूपी में बड़ा अभियान चलाया गया है. सरकार ने अब तक 23 हजार से ज्यादा छापेमारी की है, जिसमें 238 एफआईआर दर्ज हुई हैं और 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 249 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है. सरकार का कहना है कि राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. लोगों से अपील की गई है कि घबराकर खरीदारी न करें और जरूरत से ज्यादा भंडारण से बचें, ताकि सप्लाई व्यवस्था बनी रहे.
-
Posted By: Kisan India
अमरूद के बागों पर डबल संकट, उकठा रोग और नीमैटोड से घट रही पैदावार
उत्तर प्रदेश में देश में अमरूद की खेती इस समय दोहरी मार झेल रही है. उकठा रोग और नीमैटोड के प्रकोप के कारण बागों की पैदावार लगातार घट रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. कई इलाकों में पेड़ सूखने लगे हैं और फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है. इस स्थिति को देखते हुए ICAR ने सुधार अभियान शुरू किया है, जिसके तहत किसानों को सही जानकारी, नई तकनीक और रोग नियंत्रण के उपाय बताए जा रहे हैं, ताकि अमरूद की खेती को नुकसान से बचाया जा सके.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है. कार्मिक विभाग ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद अब आगे की प्रक्रिया तेज हो गई है. राज्य के करीब 243 खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्होंने कुल 103 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था. सरकार की इस पहल से खिलाड़ियों को न सिर्फ सम्मान मिलेगा, बल्कि उनके भविष्य को भी मजबूती मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी, कई जिलों में ओले और बिजली गिरने का अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रह सकती है. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा और उदयपुर समेत कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है. इस बदलते मौसम के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं 10 अप्रैल के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता
उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है. पिछले तीन दिनों से कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक पूर्वी यूपी में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने की संभावना है. आगरा, मथुरा, अलीगढ़, इटावा, जालौन और बुंदेलखंड के कई इलाकों में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं. वहीं कानपुर, झांसी, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के जिलों में भी खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. बदलते मौसम के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं फसलों को नुकसान का खतरा भी बना हुआ है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से राहत के साथ ठंडक बढ़ी
दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला हुआ है और लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग ने 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है. अगले 24 घंटे में एक-दो बार आंधी-तूफान के साथ अच्छी बारिश हो सकती है. वहीं 9 अप्रैल को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. तापमान में हल्की गिरावट के कारण सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है और आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है. बारिश और हवाओं की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है, जिससे लोगों को राहत मिली है.