हो जाएं सावधान: 11 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

24 मार्च से देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का असर देखने को मिलेगा. कई जगहों पर हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. इस बदलते मौसम का असर उत्तर भारत से लेकर पूर्व, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक देखने को मिल रहा है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 24 Mar, 2026 | 07:01 AM

Today weather: देश में गर्मी बढ़ने से पहले ही बारिश और तेज आंधी ने कई राज्यों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार 24 मार्च से देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का असर देखने को मिलेगा. कई जगहों पर हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है. इस बदलते मौसम का असर उत्तर भारत से लेकर पूर्व, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत तक देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल.

दिल्ली और NCR में मौसम का बदला मिजाज

राजधानी दिल्ली और NCR में मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने 24 से 26 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. लक्ष्मी नगर, द्वारका, आईटीओ, कालकाजी जैसे इलाकों में बारिश हो सकती है. बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं, हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखा जा रहा है और एक्यूआई मध्यम स्तर पर बना हुआ है.

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का असर

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है. कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है. अब 24 मार्च को फिर से कई जिलों में तेज बारिश और हवा का अलर्ट जारी किया गया है. मेरठ, नोएडा, अलीगढ़, सहारनपुर, बरेली और आगरा जैसे इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. लखनऊ में तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. पिछले दिनों की बारिश के कारण तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को राहत मिली है.

शहर अधिकतम तापमान (24 मार्च)
न्यूनतम तापमान (24 मार्च)
दिल्ली 31°C 18°C
मुंबई 33°C 26°C
चेन्नई 31°C 24°C
कोलकाता 32°C 23°C
लखनऊ 31°C 19°C
पटना 32°C 20°C
रांची 29°C 19°C
भोपाल 33°C 22°C
जयपुर 31°C 19°C
शिमला 18°C 09°C
नैनीताल 21°C 12°C

बिहार में बारिश और वज्रपात का खतरा

बिहार में भी मौसम तेजी से बदल रहा है. कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और सुपौल जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. पटना समेत कई इलाकों में बादल छाए रहने और ठनका गिरने का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मौसम और ज्यादा सख्त हो गया है. यहां 26 से 29 मार्च के बीच भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में खराब मौसम का असर ज्यादा रहेगा. ठंडी हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है.

हिमाचल प्रदेश में बढ़ी मुश्किलें

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम खराब बना हुआ है. ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है. शिमला, मंडी, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है. कुछ जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान में भी 24 से 26 मार्च के बीच बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा. जयपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. तेज हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है.

पूर्वी भारत में बढ़ा खतरा

पूर्वी भारत के राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम खराब रहने वाला है. यहां गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है.

दक्षिण भारत में हल्की बारिश, लेकिन गर्मी बरकरार

दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. हालांकि कुछ इलाकों में हीटवेव की शुरुआत भी हो सकती है, जिससे गर्मी बढ़ेगी. तमिलनाडु में भी कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की खबरें सामने आई हैं.

पूर्वोत्तर भारत में तेज आंधी का खतरा

पूर्वोत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं. असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे नुकसान की आशंका है.

किसानों के लिए बढ़ी चिंता

इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है. तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खराब होने का खतरा बढ़ गया है. खासकर गेहूं, दाल और सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों को सुरक्षित रखें और खराब मौसम में खुले में जाने से बचें.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़