खेलेंगे गांव, जीतेगा देश : SML लिमिटेड की पहल से गांवों में क्रिकेट के सपनों को मिली उड़ान

SML लिमिटेड ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 'खेलेंगे गांव, जीतेगा देश' पहल शुरू की है. कंपनी ने गांवों के बच्चों को प्रोत्साहित करने और उन्हें पेशेवर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की है. इस पहल के तहत जगह-जगह क्रिकेट अकादमी खोली जाएंगी. पहली अकादमी पुणें में लॉन्च कर दी गई है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 18 Mar, 2026 | 06:36 PM

क्रिकेट के बारे में माना जाता है कि भारत में यह धर्म की तरह है. देश के गांव-गांव में यह खेल प्रचारित और प्रसारित हो चुका है. बच्चे-बच्चे को क्रिकेट का पता है और सपना है खेलने का. लेकिन बहुत से परिवार अपने बच्चों को इस खेल के साथ जोड़ पाने में असमर्थ हैं. वजह है गरीबी, सही प्लेटफॉर्म, सही कोचिंग की कमी. इसी कमी को दूर करने के लिए SML लिमिटेड कंपनी ने पहल की है.

ग्रामीण भारत में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में यह पहल है. कंपनी ने गांवों के बच्चों को प्रोत्साहित करने और उन्हें पेशेवर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की है. इस पहल के तहत जगह-जगह क्रिकेट अकादमी खोली जाएंगी. SML, स्पिन & स्विंग और आस्क फाउंडेशन 24 इस पहल के लिए साथ आए हैं. पहली अकादमी पुणे में लॉन्च हुई, जिस अवसर एक क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया, जिसने इस अभियान की मजबूत शुरुआत को दर्शाया. SML लिमिटेड की यह पहल ऐसे ही बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर बनकर सामने आई है.

बच्चों के सपनों को दिशा देने के लिए प्रोजेक्ट की शुरुआत – बिमल शाह

कंपनी के प्रबंध निदेशक बिमल शाह खुद इस पूरे प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह शुरुआत उनके दिल के बहुत करीब है, इसलिए वो खुद इस पहल की हर बारीकी पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल अकादमी चलाना नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को दिशा देना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर इस प्रयास के माध्यम से एक भी बच्चा देश के लिए खेलने में सफल होता है, तो कंपनी अपनी इस कोशिश को कामयाब मानेगी. यकीनन कंपनी की यह सोच न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है.

इस अभियान के लिए टैगलाइन है खेलेंगे गांव, जीतेगा देश, जो इस पहल के उद्देश्य को सटीक रूप से सामने लाती है. भारत गांवों का देश है. यह टैगलाइन बताती है कि गांवों के बच्चे आगे बढ़ेंगे, तभी देश खेलों में नई ऊंचाइयों को छू सकेगा. दरअसल, यह सोच महज खेल के लिए नहीं, जिंदगी के हर क्षेत्र के लिए है.

गांवों के खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं उन्हें मंच देने की जरूरत

पुणे में हुआ मैच न केवल एक खेल आयोजन था, बल्कि यह ग्रामीण प्रतिभाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने का मंच भी बना. बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे यह साफ हो गया कि अगर सही अवसर मिले, तो गांवों के खिलाड़ी भी किसी से कम नहीं हैं. यहां आने वाले बच्चों में से एक ने कहा कि उसका सपना है कि स्टेडियम में वैसे ही उसका नाम गूंजे जैसे विराट कोहली का गूंजता है. एक बच्ची का सपना देश के लिए महिला विश्व कप जीतने का है.

आने वाले समय में इस पहल के विस्तार की भी योजना है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों के गांवों तक इस अभियान को पहुंचाया जा सके. SML लिमिटेड की यह कोशिश न केवल खेल के क्षेत्र में बदलाव ला सकती है, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव डालने की क्षमता रखती है.

SML लिमिटेड खेती के लिए उन्नत और नवोन्मेषी समाधानों में एक दुनिया की जानी-मानी कंपनी है. कंपनी की विशेषज्ञता पोषक तत्वों (न्यूट्रिएंट्स), मृदा स्वास्थ्य, फसल सुरक्षा और जैविक उत्पादों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है. कंपनी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुनिया भर के खेतों में संतुलित और पौष्टिक खाद्य उत्पादन हो, साथ ही मिट्टी और मानव स्वास्थ्य में भी सुधार किया जा सके.

(पार्टनर)

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 18 Mar, 2026 | 02:29 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़