गुजरात के मोरबी में किसान नेता राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने गुजरात किसान आंदोलन की सराहना की और कहा कि अब किसान अपनी आवाज मजबूती से उठा रहे हैं. राकेश टिकैत ने अमेरिका-भारत ट्रेड डील को किसानों के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि इससे सस्ते कृषि उत्पादों का आयात बढ़ेगा और देश के किसानों पर असर पड़ेगा. उन्होंने MSP गारंटी कानून, बिजली, जमीन और किसानों के अधिकारों के मुद्दे उठाए. साथ ही किसानों से एकजुट होकर बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील भी की.
और पढ़ें