क्या अब किसान आंदोलन पूरे देश में एक साथ होगा? गुजरात के मोरबी में किसान सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगर किसी एक राज्य में किसानों पर कार्रवाई होगी, तो दूसरे राज्यों में भी आंदोलन शुरू किया जाएगा. टिकैत ने ट्रैक्टर मार्च को किसान आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत बताया और युवाओं से खेती व अपनी जमीन से जुड़े रहने की अपील की. उन्होंने सरकार पर किसानों की बजाय कंपनियों के हित में काम करने का आरोप भी लगाया.
और पढ़ें