उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए खाद वितरण व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाने की तैयारी कर रही है. कृषि विभाग के अनुसार, जल्द ही किसानों को एक खास मोबाइल एप की सुविधा मिलेगी, जिसके जरिए वे घर बैठे अपनी जरूरत के अनुसार खाद की बुकिंग कर सकेंगे. सबसे बड़ी बात यह है कि बुकिंग करने के बाद किसानों को खाद लेने के लिए सहकारी समिति जाने की जरूरत नहीं होगी. जैसे ही किसान मोबाइल एप पर ऑर्डर करेंगे और ऑनलाइन भुगतान पूरा करेंगे, संबंधित सहकारी समिति से ई-रिक्शा के जरिए खाद सीधे उनके घर तक पहुंचा दी जाएगी.
और पढ़ें