Crane Birds: उत्तर प्रदेश में बढ़ी सारस की संख्या, इटावा में सबसे ज्यादा हुई संख्या

उत्तर प्रदेश में राज्य पक्षी सारस की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो वन्यजीव संरक्षण के सफल प्रयासों का संकेत है. शीतकालीन गणना में इस बार पहले से ज्यादा सारस दर्ज किए गए.उत्तर प्रदेश सरकार और लोगों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल रही है. ये सकारात्मक बदलाव भविष्य में प्रकृति संतुलन बनाए रखेगा.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 5 Feb, 2026 | 07:52 PM

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में राज्य पक्षी सारस की बढ़ती संख्या पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है. योगी सरकार की ओर से वन और वन्यजीव संरक्षण पर लगातार किए जा रहे प्रयास अब जमीन पर असर दिखाने लगे हैं. हाल ही में हुई शीतकालीन गणना में प्रदेश में सारसों की संख्या बढ़कर 20,628 पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष से अधिक है. यह आंकड़ा न सिर्फ वन विभाग के प्रयासों की सफलता दिखाता है, बल्कि आम लोगों की भागीदारी को भी दर्शाता है.

संरक्षण के प्रयासों से बढ़ा सारस का कुनबा

उत्तर प्रदेश में सारस संरक्षण को लेकर पिछले कुछ वर्षों में विशेष अभियान चलाए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वन विभाग  ने सारस के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने और उनके संरक्षण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं. इसी का परिणाम है कि 2023 में 19,196, 2024 में 19,994 और अब 2025-26 की शीतकालीन गणना में 20,628 सारस दर्ज किए गए हैं. वन विभाग के अनुसार, राज्य में हर साल गर्मी के मौसम और ठंड़ के मौसम में  सारस की गणना की जाती है, जिससे उनकी वास्तविक संख्या और संरक्षण की स्थिति का पता चलता है.

Wildlife Conservation, Sarus Crane, Uttar Pradesh

सारस की संख्या लगातार बढ़ रही है.

उत्तर प्रदेश के इटावा में सबसे ज्यादा सारस

इस बार की गणना में इटावा वन प्रभाग में सबसे अधिक 3304 सारस पाए गए. इसके अलावा मैनपुरी (2899) और औरैया (1283) में भी बड़ी संख्या में सारस दर्ज किए गए. इसी तरह शाहजहांपुर, गोरखपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, हरदोई, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर सहित कुल 10 वन प्रभागों में 500 से ज्यादा सारस मिले. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में जल स्रोत, खेत और सुरक्षित वातावरण  उपलब्ध है, वहां सारस की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

यूपी के इन इलाकों में कम संख्या दर्ज

प्रदेश के 29 वन प्रभागों में सारसों की संख्या 100 से 500 के बीच दर्ज की गई. इनमें रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, बरेली, बाराबंकी और बांदा जैसे जिले शामिल हैं. वहीं 29 वन प्रभाग ऐसे भी रहे, जहां 100 से कम सारस पाए गए. इनमें पीलीभीत सामाजिक वानिकी, अयोध्या, मेरठ, प्रयागराज, जौनपुर और रामपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इन क्षेत्रों में संरक्षण और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि सारस के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सके.

Wildlife Conservation, Sarus Crane, Uttar Pradesh, Biodiversity, Environment Protection

उत्तर प्रदेश में राज्य पक्षी सारस की संख्या.

जनभागीदारी से मजबूत हुआ संरक्षण अभियान

सारस की शीतकालीन गणना कार्यक्रम में इस बार करीब 10 हजार नागरिकों ने भाग लिया, जो वन्यजीव संरक्षण के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है. गणना से पहले वन विभाग की टीमों ने सारस के प्राकृतिक आवास का सर्वेक्षण कर महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान की थी. इसके बाद वैज्ञानिक तरीके से गणना पूरी की गई. विशेषज्ञों का कहना है कि सारस सिर्फ एक पक्षी नहीं, बल्कि स्वस्थ पर्यावरण का संकेतक है. खेतों, तालाबों और जलाशयों के सुरक्षित  रहने से ही सारस की संख्या बढ़ती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Feb, 2026 | 07:52 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

India Weather Alert 17 States Rain Thunderstorm Hailstorm Temperature Drop Crop Damage Risk March 2026

दिल्ली से बिहार तक बिगड़ा मौसम, 17 राज्यों में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट, ओलावृष्टि से फसलों पर मंडराया खतरा

Agriculture News Live Updates 21st March 2026 Saturday Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE उपराष्ट्रपति का दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा आज से, कौशल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

You Get Buckets Of Milk Even In The Summer Just Follow These Simple Tips Cows And Buffaloes Stay Healthy And Production Increase

गर्मियों में भी बाल्टी भर दूध पाएंगे…बस अपनाएं ये आसान टिप्स, गाय-भैंस रहेंगी स्वस्थ और उत्पादन बढ़ेगा

Smart Technologies Transform Animal Husbandry More Female Calves Better Breeds And Milk Production

स्मार्ट तकनीकों से बदलेगा पशुपालन, ज्यादा बछड़ियां…बेहतर नस्ल और दूध उत्पादन से किसानों की होगी अच्छी कमाई

Proper Care Chickens In Summer Increase Egg Production An Easy Solution Farmers And Big Profit

गर्मी में मुर्गियों की सही देखभाल से बढ़ेगा अंडा उत्पादन, किसानों के लिए आसान उपाय और बड़ा मुनाफा

Relief For India Amid Iran Israel War Urea Production Increased By 23 Percent

Iran-Israel युद्ध के बीच भारत को राहत, यूरिया उत्पादन 23 फीसदी बढ़ा, किसानों को खेती के लिए बड़ी खुशखबरी