Today’s Insights: गन्ना किसान ध्यान दें, इन आसान टिप्स से मिलेगी छप्परफाड़ पैदावार, मुनाफा भी होगा बंपर

Ganne Ki Kheti: भारत में गन्ने की खेती किसानों के लिए 'सफेद सोना' साबित हो रही है. सही समय पर बुवाई, उन्नत किस्मों का चयन, ट्रेंच विधि, बीज उपचार और संतुलित खाद-उर्वरक इस्तेमाल से पैदावार और मुनाफा दोनों बढ़ाया जा सकता है. एक एकड़ में औसतन 400-500 क्विंटल उत्पादन से ₹90,000 से ₹1.30 लाख तक शुद्ध मुनाफा संभव है.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 5 Feb, 2026 | 04:50 PM

Sugarcane Farming: भारत में गन्ने को अक्सर ‘सफेद सोना’ कहा जाता है और इसकी वजह साफ है – यह फसल लंबे समय तक किसानों को लाभ देती है. लेकिन बिना सही जानकारी और प्रबंधन के किसान उतनी पैदावार नहीं ले पाते जितनी संभव है. अगर सही समय, उन्नत किस्म और उचित देखभाल के साथ गन्ने की खेती की जाए, तो यह फसल आपकी जेब को भी मीठा कर सकती है.

सही समय और मिट्टी का चुनाव

गन्ने की बुवाई मुख्यतः दो मौसमों में होती है – शरद कालीन (अक्टूबर-नवंबर) और बसंत कालीन (फरवरी-मार्च). शरद कालीन बुवाई में पैदावार अधिक मिलती है. मिट्टी की बात करें तो दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त है, जिसमें जल निकासी अच्छी हो.

उन्नत किस्मों का चयन

गन्ने की अच्छी पैदावार और मुनाफा पाने के लिए उन्नत किस्में चुनना जरूरी है. आज के समय में Co 0238, Co 0118 और Co 15023 जैसी किस्में लोकप्रिय हैं. ध्यान रहे कि कुछ किस्मों में लाल सड़न रोग (Red Rot) की समस्या हो सकती है, इसलिए रोग-प्रतिरोधी किस्म का चुनाव करें.

ट्रेंच विधि अपनाएं

पारंपरिक तरीके से गन्ना बोने के बजाय ट्रेंच विधि अपनाना फायदेमंद है. इसमें गन्ने के बीच 4-5 फीट की दूरी रखी जाती है, जिससे पौधों को पर्याप्त धूप और हवा मिलती है. इसका असर गन्ने की मोटाई और चीनी की मात्रा पर दिखाई देता है.

बीज उपचार (Seed Treatment)

गन्ने में लाल सड़न रोग जैसी बीमारियों से बचाव के लिए बीज उपचार जरूरी है. गन्ने के टुकड़ों को बोने से पहले 15-20 मिनट के लिए ‘कार्बेन्डाजिम’ या किसी अच्छे फंगीसाइड के घोल में डुबोएं.

खाद और उर्वरक का संतुलन

गन्ने को संतुलित पोषण की जरूरत होती है. बुवाई के समय गोबर की सड़ी खाद (FYM) डालें और मिट्टी जांच के बाद नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, जिंक और सल्फर का संतुलित उपयोग करें.

सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण

गन्ने की फसल को पर्याप्त पानी चाहिए, खासकर गर्मी में, लेकिन पानी खड़ा नहीं होना चाहिए. नियमित निराई-गुड़ाई से खरपतवारों को हटाना भी जरूरी है, ताकि पौधों को पोषण मिल सके.

गन्ने की खेती का मुनाफा

एक एकड़ में गन्ने की बुवाई से कटाई तक खर्च करीब ₹45,000-₹55,000 आता है. औसतन पैदावार 400-500 क्विंटल होती है. यदि बाजार भाव ₹360 प्रति क्विंटल मानें, तो कुल कमाई ₹1.44 लाख-₹1.80 लाख हो सकती है. लागत घटाने के बाद शुद्ध मुनाफा लगभग ₹90,000-₹1.30 लाख प्रति एकड़ होता है.

सह-फसली खेती से अतिरिक्त लाभ

गन्ने की बुवाई के बीच खाली जगह में दालें या सब्जियां उगा कर किसान अतिरिक्त आय कमा सकते हैं और खाद-पानी का खर्च भी कम कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

आम में सबसे ज्यादा कौन सा विटामिन होता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
कपास
विजेताओं के नाम
कमल सिंह पडिहार, आगर मालवा, मध्य प्रदेश
गुरबाज सिंह, रोपड़, पंजाब

लेटेस्ट न्यूज़

Chana Price Higher Than Msp Rates In Madhya Pradesh Procurement Begins But Farmers Selling To Private Players Due To Higher Rates

एमएसपी से 225 रुपये ज्यादा भाव में बिक रहा चना, सरकारी खरीद शुरू पर प्राइवेट प्लेयर्स को बेच रहे किसान

From Stubble Roads New Revolution Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan Said Bio Bitumen Technology Increase Farmers Income

पराली से सड़क तक नई क्रांति, कृषि मंत्री शिवराज सिंह बोले- किसान की कमाई बढ़ाएगी बायो बिटुमेन तकनीक

Aam Ki Kheti Mango Pea Stage Care Expert Tips For Fruit Drop Problem In Mangoes

आम किसानों के लिए एक्सपर्ट की बड़ी चेतावनी! मटर अवस्था में की ये गलती तो उत्पादन हो जाएगा जीरो

Genome Edited Crops Boosting Production And Reduced Costs Are Improving Economic Condition Of Farmers Said Expert Srikanti R

जीनोम एडिटेड फसलों से बढ़ रहा उत्पादन, लागत में कमी आने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार

Fertilizer Stock Update India 2026 Urea Dap Stock Prices Kharif Season Farmers Relief

किसानों के लिए राहत! यूरिया-DAP के स्टॉक और कीमतों पर सरकार का अपडेट, खरीफ सीजन में कमी की चिंता खत्म!

Bicycle Man Cycled From Kashmir Kanyakumari Inspiring Farmers Embrace Organic Farming

साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी पहुंचे बाइसिकल मैन, किसानों को जैविक खेती अपनाने का दिया प्रेरणादायक संदेश