छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज होगा घोषित, जानें स्टेप-बाय-स्टेप कैसे चेक करें रिजल्ट

बोर्ड द्वारा जो रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा, वह प्रोविजनल (अस्थायी) मार्कशीट होगी. असली मार्कशीट और प्रमाण पत्र छात्रों को बाद में उनके स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और अन्य जानकारी को ध्यान से जांच लें.

नई दिल्ली | Published: 29 Apr, 2026 | 09:39 AM

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज यानी 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. इस बात की पुष्टि खुद राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है, जिससे छात्रों और अभिभावकों को अब रिजल्ट को लेकर पूरी स्पष्टता मिल गई है.

रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. इस समय लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर उत्साहित भी हैं और थोड़े चिंतित भी, क्योंकि यह रिजल्ट उनके आगे की पढ़ाई और करियर के लिए बेहद अहम होता है.

कब और कहां देखें रिजल्ट?

इस साल CGBSE 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य बनाए रखें और कुछ समय बाद फिर से कोशिश करें. रिजल्ट देखने के लिए छात्र इन वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:

cgbse.nic.in
results.cg.nic.in

यहां छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ऐसे चेक करें CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026

रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है, बस आपको कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

DigiLocker से भी देख सकते हैं मार्कशीट

आज के डिजिटल दौर में छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker के जरिए भी आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करना होगा. DigiLocker में “Education” सेक्शन में जाकर छत्तीसगढ़ बोर्ड का चयन करें और अपनी जानकारी भरकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट कई जगहों पर वैध मानी जाती है.

प्रोविजनल मार्कशीट होगी जारी

बोर्ड द्वारा जो रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा, वह प्रोविजनल (अस्थायी) मार्कशीट होगी. असली मार्कशीट और प्रमाण पत्र छात्रों को बाद में उनके स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और अन्य जानकारी को ध्यान से जांच लें. अगर कोई गलती नजर आती है तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें.

फरवरी-मार्च में हुई थीं परीक्षाएं

इस साल कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संपन्न हुईं. हर पेपर के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया गया था, साथ ही प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट भी दिए गए थे, जिससे छात्र अच्छे से तैयारी कर सकें.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

अगर पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में रिजल्ट 7 मई को घोषित किया गया था. उस साल कुल पास प्रतिशत 81.87% रहा था और 2.4 लाख से ज्यादा छात्र सफल हुए थे. पिछले साल अखिल सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.20% अंक हासिल किए थे और टॉप किया था. ऐसे में इस बार भी छात्रों और अभिभावकों को अच्छे परिणाम की उम्मीद है.

Topics: