CGBSE 12th Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया, ऐसे चेक करें स्कोर, देखें टॉपर्स की लिस्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) ने 29 अप्रैल 2026 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट या DigiLocker के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी, जबकि ओरिजिनल सर्टिफिकेट बाद में स्कूल से मिलेगा. परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित हुई थी और यह रिजल्ट छात्रों के आगे के करियर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

नोएडा | Updated On: 29 Apr, 2026 | 03:52 PM

Chhattisgarh Board 12th Result: छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूली शिक्षा मंत्री, गजेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा की. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

लंबे इंतजार के बाद आए इस रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी देखी जा रही है, क्योंकि यही परिणाम उनके आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है.

टॉपर्स की लिस्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के स्टेट टॉपर जिज्ञासु वर्मा बने हैं. उन्होंने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. दूसरा स्थान बेमेतरा के ओमनी ने हासिल किया है. छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत इस साल 83.04 प्रतिशत रहा है. पिछले साल 12वीं का कुल पास प्रतिशत 81.87 प्रतिशत रहा था. 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल तीन स्टूडेंट्स ने 394 नंबर हासिल किए हैं. संध्या नायक, परी रानी, अंशुल वर्मा संयुक्त टॉपर बने हैं.

कहां देखें रिजल्ट?

रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक काफी ज्यादा हो सकता है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य बनाए रखें और कुछ समय बाद फिर कोशिश करें. रिजल्ट देखने के लिए छात्र इन वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं:

cgbse.nic.in
results.cg.nic.in

यहां छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ऐसे चेक करें CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026

रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है, बस आपको कुछ सरल स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

DigiLocker से भी देख सकते हैं मार्कशीट

आज के डिजिटल दौर में छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker के जरिए भी आसानी से देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करना होगा. DigiLocker में “Education” सेक्शन में जाकर छत्तीसगढ़ बोर्ड का चयन करें और अपनी जानकारी भरकर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट कई जगहों पर वैध मानी जाती है.

 

Published: 29 Apr, 2026 | 03:33 PM

Topics: