महाराष्ट्र ने 47017 करोड़ रुपये का किया खाद्य निर्यात, जानें किन फसलों से हुई अधिक कमाई

वित्त वर्ष 2024-25 में महाराष्ट्र ने कृषि और खाद्य उत्पादों के निर्यात से रिकॉर्ड 47,017 करोड़ रुपये कमाए. ताजे फल और नॉन-बासमती चावल प्रमुख निर्यात उत्पाद रहे.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 7 Jun, 2025 | 03:13 PM

महाराष्ट्र में भले ही खाद्य उत्पादों के निर्यात की मात्रा थोड़ी घटी हो, लेकिन कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है. साल 2024-25 में राज्य ने कृषि, प्रोसेस्ड और खाद्य उत्पादों के निर्यात से 15 फीसदी ज्यादा कमाई की. इस साल कुल निर्यात 47,017 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. हालांकि बीते साल 2023-24 में जहां 55.79 लाख टन सामान भेजा गया था, वहीं इस साल 54.14 लाख टन ही निर्यात हुआ. इसके बावजूद कीमत बढ़ने की वजह से यह साल बेहद सफल रहा. ये आंकड़े एपीडा (APEDA) ने जारी किए हैं, जो केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के तहत काम करता है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य का निर्यात 40,898 करोड़ रुपये था. खास बात यह है कि प्रदेश को केला, अंगूर, प्याज, अन्य फल, बीफ (बोवाइन मीट), शराब और चावल की निर्यात से इतनी अधिक कमाई हुई है. 2024-25 में सबसे ज़्यादा निर्यात बोवाइन मीट का रहा, जिसकी कीमत 10,300 करोड़ रुपये रही. इसके बाद ताजे फल (केला, अंगूर, अनार आदि) 9,500 करोड़ रुपये और नॉन-बासमती चावल 6,613 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

मांस निर्यात में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2024-25 में बोवाइन मीट के निर्यात में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. यह 8,565 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,300 करोड़ रुपये पहुंच गया. ताजे फलों के निर्यात में भी 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2023-24 में 8,100 करोड़ रुपये था, वह 2024-25 में 9,500 करोड़ रुपये हो गया. इसमें केले का निर्यात 2,839 करोड़ रुपये, अंगूर 2,781 करोड़ रुपये, अनार 371 करोड़ रुपये और अन्य फलों का निर्यात 3,405 करोड़ रुपये रहा. खास बात यह है कि अन्य फलों के निर्यात में 32 फीसदी की तेज बढ़त हुई है, जो पिछले साल 2,566 करोड़ रुपये था, वह अब 3,405 करोड़ रुपये हो गया है.

अनाज से बने उत्पाद का निर्यात 2,093.43 करोड़ रुपये

इसके अलावा, अन्य प्रमुख निर्यात उत्पादों में दालें 2,100 करोड़ रुपये, अनाज से बने उत्पाद 2,093.43 करोड़ रुपये, गुड़ और मिठाइयां 1,620 करोड़ रुपये, प्याज 1,436 करोड़ रुपये और शराब 1,353.52 करोड़ रुपये के स्तर पर रही. बागवानी उत्पाद निर्यातक संघ (HPEA) के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे इंसेंटिव्स की वजह से निर्यात में बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा कि केले के निर्यात की भारी संभावनाएं हैं, सरकार को इस पर और जोर देना चाहिए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 Jun, 2025 | 02:51 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह

Big News Farmers From Kokrajhar Assam As Prime Minister Modi Announced Several Schemes Ahead Of Eid

असम के कोकराझार से किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ईद से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाओं का दिया तोहफा

Chief Minister Mohan Yadav Released 34th Installment Ladli Behna Yojana With Rs 1836 Crore Transferred Accounts Sisters

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी की, बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़ रुपये

When Buying A Rose Plant Pay Attention These Important Things Only Then More And Fragrant Flowers Bloom Garden

गुलाब का पौधा खरीदते समय इन जरूरी बातों पर दें ध्यान, तभी बगीचे में खिलेंगे ज्यादा और खुशबूदार फूल

Center Sanctioned Rs 1922 Crore For Flood Affected Farmers And Villagers Of Various States Relief Package For Cyclone Montha Released

बाढ़ पीड़ित किसानों-ग्रामीणों के लिए 1922 करोड़ मंजूर, मोंथा तूफान प्रभावितों के लिए राहत पैकेज मिला