Gold Rate: सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना, 1.52 रुपये लाख के करीब पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड, चांदी भी गिरी

Gold Price Today: सावन के दूसरे सोमवार यानी 10 अगस्त को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,52,340 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि, पिछले एक सप्ताह में सोना करीब 8,180 रुपये और चांदी 10,000 रुपये प्रति किलो तक महंगी हुई है.

नोएडा | Published: 10 Aug, 2026 | 11:21 AM

Gold-Silver Rate Today: सावन के दूसरे सोमवार यानी 10 अगस्त को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों में लगातार तेजी के बाद सोमवार सुबह देश के कई बड़े शहरों में गोल्ड रेट नीचे आया. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,52,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, कीमतों में आज गिरावट आई है, लेकिन बीते एक सप्ताह में सोने ने अच्छी तेजी दिखाई है. इस दौरान 24 कैरेट सोना करीब 8,180 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में करीब 7,600 रुपये तक का उछाल आया.

दिल्ली में क्या है सोने का भाव?

राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

अलग-अलग शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,39,840 1,52,540
मुंबई 1,39,640 1,52,340
अहमदाबाद 1,39,740 1,52,440
चेन्नई 1,38,990 1,51,630
कोलकाता 1,39,640 1,52,340
हैदराबाद 1,39,640 1,52,340
जयपुर 1,39,840 1,52,540
भोपाल 1,39,740 1,52,440
लखनऊ 1,39,840 1,52,540
चंडीगढ़ 1,39,840 1,52,540

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना नरम

घरेलू बाजार के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत में नरमी दिखाई दे रही है. सोमवार को स्पॉट गोल्ड करीब 4,336.02 डॉलर प्रति औंस पर रहा. हालांकि, पिछले एक सप्ताह में घरेलू बाजार में सोने की कीमत में काफी तेजी देखने को मिली है. सोने की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर की चाल, ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर पड़ता है. इसी वजह से घरेलू बाजार में भी कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

चांदी भी हुई सस्ती, फिर भी साप्ताहिक बढ़त

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी सोमवार सुबह गिरावट दर्ज की गई. देश में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. हालांकि, पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमत में करीब 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर करीब 63.29 डॉलर प्रति औंस पर है.

यानी सोमवार को सोने और चांदी दोनों में गिरावट जरूर आई है, लेकिन पिछले एक सप्ताह का रुझान अभी भी तेजी वाला रहा है. ऐसे में खरीदारी करने वाले लोगों के लिए रोजाना के भाव पर नजर रखना जरूरी है.

Topics: