Gold Rate: गिरावट के बाद फिर चमका सोना, चांदी भी हुई महंगी, जानें दिल्ली से चेन्नई तक के ताजा रेट

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिली. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,980 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी होकर 2,55,100 रुपये प्रति किलो हो गई. चेन्नई में सोना और चांदी दोनों के भाव सबसे ज्यादा रहे.

नोएडा | Updated On: 12 Aug, 2026 | 10:33 AM

Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद मजबूत डिमांड के चलते कीमती धातुओं के भाव ऊपर चढ़े हैं. सोने की कीमत में हालिया गिरावट के बाद अब फिर हल्की बढ़त दर्ज की गई है, जबकि चांदी ने भी लगातार दूसरे दिन तेजी दिखाई है. राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम 1,53,980 रुपये के भाव पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है.

गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है. एक दिन की गिरावट के बाद आज दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले लगातार दो दिनों में 24 कैरेट सोना 1,860 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,710 रुपये तक सस्ता हुआ था. वहीं 10 अगस्त को भी 24 कैरेट सोने के भाव में 380 रुपये और 22 कैरेट सोने में 350 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि, इससे पहले लगातार चार दिनों की तेजी में 24 कैरेट सोना 8,350 रुपये और 22 कैरेट सोना ₹7,650 तक महंगा हुआ था. यानी सोने के बाजार में फिलहाल लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

दिल्ली समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

आज देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव इस तरह हैं:

शहर 24 कैरट (₹/10 ग्राम) 22 कैरट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,53,980 1,41,160
मुंबई 1,53,830 1,41,010
कोलकाता 1,53,830 1,41,010
चेन्नई 1,54,380 1,41,510
बेंगलुरू 1,53,830 1,41,010
हैदराबाद 1,53,830 1,41,010
लखनऊ 1,53,980 1,41,160
पटना 1,53,880 1,41,060
जयपुर 1,53,980 1,41,160
अहमदाबाद 1,53,880 1,41,060

इन शहरों में 24 कैरेट सोने का सबसे ज्यादा भाव चेन्नई में है.

चांदी की चमक भी बढ़ी

सोने के साथ चांदी के भाव में भी तेजी आई है. लगातार तीन दिनों तक कीमत स्थिर रहने के बाद चांदी अब लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है. इन दो दिनों में एक किलो चांदी करीब 10,100 रुपये तक महंगी हो चुकी है. दिल्ली में आज चांदी का भाव 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम है. मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव चल रहा है. वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है और इसकी कीमत 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है.

आगे कैसा रह सकता है बाजार?

सोने-चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल, कच्चे तेल के दाम, डिमांड और निवेशकों की गतिविधियों का असर पड़ता है. इसलिए आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. खरीदारी करने वाले लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि, यहां दिए गए भाव बाजार के आधार पर हैं. वास्तविक खरीदारी के समय GST, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क जुड़ने के कारण ज्वेलरी की अंतिम कीमत अलग हो सकती है.

Published: 12 Aug, 2026 | 10:32 AM

Topics: