Gold Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट! दिल्ली, मुंबई समेत इन शहरों में बदले रेट, जानें ताजा भाव

Gold Price Today: सावन के पहले सोमवार पर देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 710 रुपये और चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है.

नोएडा | Published: 3 Aug, 2026 | 10:19 AM

Gold Rate Today: सावन के पहले सोमवार पर सोना खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए राहत की खबर है. देश के ज्यादातर शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने के दाम में अच्छी-खासी कमी आई है, जिससे ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर मौका मिल सकता है. 3 अगस्त की सुबह जारी ताजा रेट के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर और दूसरे बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतें पहले के मुकाबले कम हुई हैं. वहीं चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की मजबूती बनी हुई है.

एक हफ्ते में सस्ता हुआ सोना

पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. वहीं 22 कैरेट सोना भी करीब 750 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिली है, जो शादी, त्योहार या निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं.

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने के भाव इस प्रकार हैं:

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,32,240 1,44,360
मुंबई 1,32,190 1,44,210
अहमदाबाद 1,32,240 1,44,260
चेन्नई 1,32,550 1,44,600
कोलकाता 1,32,190 1,44,210
हैदराबाद 1,32,190 1,44,210
जयपुर 1,32,240 1,44,360
भोपाल 1,32,240 1,44,360
लखनऊ 1,32,240 1,44,360
चंडीगढ़ 1,32,240 1,44,360

इन कीमतों में स्थानीय टैक्स, जीएसटी और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ सकते हैं.

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है. 3 अगस्त को चांदी का भाव 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. ऐसे में चांदी खरीदने वालों के लिए भी यह अच्छा मौका माना जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों बढ़े दाम?

दिलचस्प बात यह है कि, घरेलू बाजार में कीमतें घटने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्पॉट गोल्ड का भाव बढ़कर 4,067.06 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है. वहीं स्पॉट सिल्वर 58.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ जल्द समझौते की उम्मीद जताने और नए सैन्य हमले को टालने के संकेतों से वैश्विक बाजार में निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में हलचल देखने को मिली.

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

अगर आप शादी, त्योहार या लंबी अवधि के निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, तो मौजूदा गिरावट आपके लिए अच्छा अवसर हो सकती है. हालांकि सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक घटनाओं से लगातार प्रभावित होती रहती हैं. इसलिए निवेश करने से पहले ताजा रेट की जांच करना और अपने बजट के अनुसार फैसला लेना बेहतर रहेगा. सावन और आने वाले त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने पर कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है.

Topics: