बेमौसम बारिश से परेशान किसानों के लिए राहत, सरकार देगी 128 करोड़ रुपये की सहायता राशि.. कैबिनेट से मंजूरी

बेमौसम बारिश से मुख्य फसलें जैसे केला, प्याज, पपीता, आम, अंगूर, गेहूं, चना और ज्वार को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक 1.22 लाख हेक्टेयर में 1.94 लाख किसानों को नुकसान हुआ है. वहीं, सरकार ने प्रभावित किसानों को जल्द राहत देने के लिए पंचनामा प्रक्रिया तेज कर दी है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 8 Apr, 2026 | 03:33 PM

Maharashtra News: महाराष्ट्र में फसल नुकसान की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत की खबर है. मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को 128.65 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी करने का निर्णय लिया है. खास बात यह है कि यह सहायता अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच हुए नुकसान के लिए दी जाएगी. राज्य सरकार ने कहा है कि 2026 की शुरुआत में हुई हालिया बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का आकलन (पंचनामा) अभी जारी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर- दिसंबर में आपदा से राज्य में खेती को भारी नुकसान हुआ था. यही वजह है कि सरकार चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, जलगांव, नासिक, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों के 1,80,574 किसानों को 1,14,752 हेक्टेयर प्रभावित जमीन के लिए राहत राशि जारी कर रही है. ऐसे महाराष्ट्र में नए साल की शुरुआत से ही बेमौसम बारिश चुनौती बनी हुई है. राज्य कैबिनेट ने बैठक में जनवरी से अप्रैल 2026 तक हुई बारिश का प्रारंभिक डेटा  देखा. इस दौरान 1.45 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र प्रभावित हुआ और 2.33 लाख किसानों की फसलें खराब हुईं.

इन फसलों को पहुंचा नुकसान

बेमौसम बारिश से मुख्य फसलें जैसे केला, प्याज, पपीता, आम, अंगूर, गेहूं, चना और ज्वार को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक 1.22 लाख हेक्टेयर में 1.94 लाख किसानों को नुकसान हुआ है. मौसम के कारण करीब पांच लोगों की मौत, नौ घायल और 36 पशु भी मारे गए हैं.

पंचनामा प्रक्रिया तेज कर दी गई है

सरकार ने प्रभावित किसानों को जल्द राहत देने के लिए पंचनामा प्रक्रिया तेज कर दी है. साथ ही राज्य जल संसाधन विभाग ने बैठक में जुलाई 2022 से हुई बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ोतरी की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की. महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि अब तक 41 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिनसे 105 TMC पानी की भंडारण क्षमता बनी है और 2.95 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई क्षमता बढ़ी है.

33.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा पानी

जुलाई 2022 से अब तक 225 परियोजनाओं को प्रशासनिक और संशोधित मंजूरी दी गई है, जिनकी लागत 4.35 लाख करोड़ रुपये है. सरकार के बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद राज्य में कुल 33.45 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई क्षमता बनने की उम्मीद है. सरकार ने यह भी कहा कि वह खेती के क्षेत्र में न केवल तत्काल राहत देने, बल्कि लंबे समय तक सिंचाई इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के जरिए भी किसानों का समर्थन करती रहेगी.

आज महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम

इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 8 अप्रैल को महाराष्ट्र में कोई बड़ा मौसम अलर्ट  नहीं है. अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, दिन में धूप खिली रहेगी और तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. राज्य के उत्तरी हिस्सों और नासिक, मराठवाड़ा सहित कई जगहों पर बारिश की संभावना कम है. आज दिन का पारा 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 8 Apr, 2026 | 03:29 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

भारत की सबसे छोटी गाय नस्ल का नाम क्या है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
उत्तर प्रदेश
विजेताओं के नाम
कन्हैया कुमार रंजन, समस्तीपुर, बिहार

लेटेस्ट न्यूज़