Gold Rate: सोने की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट! चांदी भी टूटी, दिल्ली से कोलकाता तक जानें ताजा रेट

Gold Price: 28 मई को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर 158430 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 158280 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वैश्विक बाजार में अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर की मजबूती के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सोने पर दबाव बना है.

नोएडा | Published: 28 May, 2026 | 10:45 AM

Gold Rate Today: देशभर में 28 मई की सुबह सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. कई प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट नीचे आए हैं, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 158430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 158280 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये गिरकर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था.

वैश्विक तनाव और डॉलर की मजबूती का असर

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह दुनिया की मौजूदा हालात हैं. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है. इसी कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर डॉलर की तरफ जा रहे हैं, जिससे सोने की मांग कम हो रही है. इसके अलावा अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व) की सख्त नीतियों की उम्मीद भी सोने के लिए दबाव बना रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल सोना करीब 4461.02 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम

देश के अलग-अलग शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार रहे:

शहर 22 कैरेट (रुपये/10 ग्राम ) 24 कैरेट (रुपये/10 ग्राम )
दिल्ली 145240 158430
मुंबई/कोलकाता 145090 158280
चेन्नई 147290 159810
पुणे/बेंगलुरु 145090 158280
लखनऊ/जयपुर 145240 158430
अहमदाबाद/भोपाल 145140 158330
चंडीगढ़ 145240 158430

चांदी के भाव भी लुढ़के

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. 28 मई की सुबह चांदी का भाव घटकर 284900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी में करीब 3300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद इसका भाव 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. गौर करने वाली बात यह है कि इसी साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार कर लिया था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति

वैश्विक बाजार में चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है. हाजिर चांदी का भाव फिलहाल करीब 74.96 डॉलर प्रति औंस है. सोना और चांदी दोनों के दाम गिरने से साफ है कि दुनिया में चल रही राजनीतिक तनाव, डॉलर की मजबूती और आर्थिक नीतियों का असर इन धातुओं के बाजार पर पड़ रहा है. आने वाले दिनों में भी इनके दाम अंतरराष्ट्रीय हालात और बड़ी आर्थिक घटनाओं पर निर्भर रह सकते हैं.

Topics: