Gold Rate: कच्चे तेल में उछाल के बीच सोने की चमक फीकी, लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today: सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है. 24 कैरेट सोना आज 10 रुपये और 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. 9 सितंबर के बाद दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड 1,050 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 960 रुपये नीचे आया है. वहीं छह दिन स्थिर रहने के बाद चांदी भी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है.

नोएडा | Published: 10 Sep, 2026 | 10:31 AM

Gold-Silver Rate Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर सोने-चांदी के बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. भारत में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. 9 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,200 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन इसके बाद दो दिनों में इसमें कुल 1,050 रुपये की गिरावट आ चुकी है. इसी तरह 22 कैरेट सोना भी दो दिनों में 960 रुपये सस्ता हुआ है. आज यानी मौजूदा भाव की बात करें तो 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के सोने की कीमत में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है. दूसरी ओर, चांदी के दाम भी छह दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज नीचे आए हैं.

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.54 लाख रुपये के पार

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,590 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है. मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इन शहरों में 22 कैरेट सोना 1,41,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है.

शहरों में सोने के आज के भाव

शहर 24 कैरट (₹/10 ग्राम) 22 कैरट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,54,450 1,41,590
मुंबई 1,54,300 1,41,440
कोलकाता 1,54,300 1,41,440
चेन्नई 1,54,300 1,41,440
बेंगलुरू 1,54,300 1,41,440
हैदराबाद 1,54,300 1,41,440
लखनऊ 1,54,450 1,41,590
पटना 1,54,350 1,41,490
जयपुर 1,54,450 1,41,590
अहमदाबाद 1,54,350 1,41,490

छह दिन बाद सस्ती हुई चांदी

चांदी के भाव में भी आज गिरावट देखने को मिली है. लगातार छह दिनों तक कीमत स्थिर रहने के बाद एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है. दिल्ली में अब एक किलो चांदी का भाव 2,49,900 रुपये है. मुंबई और कोलकाता में भी यही कीमत चल रही है. वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है. यहां एक किलो चांदी 2,54,900 रुपये के भाव पर बिक रही है.

अगर सितंबर की शुरुआत के बदलाव पर नजर डालें तो 1 और 2 सितंबर को चांदी 5,000-5,000 रुपये सस्ती हुई थी. इसके बाद 3 सितंबर को इसमें 5,000 रुपये की तेजी आई थी. अब छह दिन स्थिर रहने के बाद एक बार फिर इसमें मामूली गिरावट आई है.

Topics: