Gold Rate: सोना-चांदी की कीमतों में अचानक आई तूफानी तेजी! क्या सीजफायर की खबर बना रही है आपको अमीर?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सीजफायर की खबर से बाजार में भरोसा बढ़ा, जिसके बाद सोना ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.44 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गई. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक हालात के अनुसार कीमतों में और उतार-चढ़ाव हो सकता है.

नोएडा | Updated On: 8 Apr, 2026 | 04:25 PM

Gold-Silver Rate: वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच 8 अप्रैल को सोना और चांदी के दाम तेजी से बढ़ गए. इसकी बड़ी वजह ये है कि अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई रुकने (सीजफायर) की खबरें आ रही हैं. इससे निवेशकों का भरोसा थोड़ा बढ़ा है और लोग फिर से सोना-चांदी खरीदने लगे हैं. आसान भाषा में समझें तो जब दुनिया में तनाव कम होता है, तो बाजार थोड़ा स्थिर होता है और कीमती धातुओं की कीमतें ऊपर जाने लगती हैं. लंबे समय से उतार-चढ़ाव झेल रहे बाजार को इससे थोड़ी राहत मिली है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 8 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली. COMEX पर सोना करीब 3.1 फीसदी बढ़कर 4,850 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया. वहीं चांदी तो और तेज भागी और करीब 6.80 फीसदी बढ़कर 76.92 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई.

फरवरी के आखिर से दुनिया में तनाव बढ़ने की वजह से सोना करीब 10 फीसदी और चांदी करीब 17 फीसदी तक सस्ते हो गए थे. लेकिन अब हालात सुधर रहे हैं. सीजफायर और दुनिया की धीमी होती अर्थव्यवस्था के डर से लोग फिर से सोना-चांदी में पैसा लगा रहे हैं, जिससे इनके दाम फिर ऊपर जाने लगे हैं.

IBJA के अनुसार सोना-चांदी के ताजा रेट

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी 8 अप्रैल 2026 (सुबह) के संकेतक खुदरा रेट्स के अनुसार, शुद्ध सोना (999) की कीमत 15,207 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है. वहीं 22 कैरेट सोना 14,842 रुपये, 20 कैरेट 13,534 रुपये, 18 कैरेट 12,318 रुपये और 14 कैरेट सोना 9,808 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बना हुआ है.

दूसरी ओर, चांदी (999) की कीमत 2,44,443 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, जो बाजार में मजबूती का संकेत दे रही है.

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखा गया.

चांदी के दाम भी पहुंचे ऊंचाई पर

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली. दिल्ली में चांदी ₹2,43,730 प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि जयपुर और बेंगलुरु में यह ₹2,44,000 के पार चली गई. मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में चांदी थोड़ी सस्ती रही, जहां इसकी कीमत ₹2,32,000 के आसपास दर्ज की गई. हैदराबाद में चांदी ₹2,44,900 प्रति किलो के स्तर पर पहुंचकर सबसे महंगे शहरों में शामिल रहा.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सोना-चांदी की कीमतों में जो तेजी आई है, वो ज्यादा तर दुनिया में हो रही बड़ी घटनाओं पर टिकी हुई है. अगर अमेरिका और ईरान के बीच पक्का समझौता हो जाता है, तो बाजार शांत हो सकता है और दाम स्थिर हो जाएंगे. लेकिन अगर दुनिया की अर्थव्यवस्था और कमजोर होती है, तो लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा सोना खरीदेंगे, जिससे इसकी कीमत और बढ़ सकती है. इसलिए निवेश करने वालों को जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए, बल्कि बाजार के हालात को देखकर सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए.

Published: 8 Apr, 2026 | 12:46 PM

Topics: