राजस्थान में सबसे महंगा बिक रहा नींबू, 12000 रुपये क्विंटल हुआ रेट.. जानें हरियाणा, तेलंगाना में क्या है भाव
देशभर में राजस्थान में नींबू का रेट सबसे ज्यादा रहा. Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, जयपुर (F&V) एपीएमसी बाजार में 18 मार्च को FAQ ग्रेड नींबू की कीमतें 11,000 से 11,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं. इस दिन मॉडल कीमत 11,250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. वहीं, 17 मार्च को इस मंडी में नींबू और महंगा था. इस दिन FAQ ग्रेड के नींबू की कीमतें 11,000 से 12,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं.
Lemon Price Hike: अभी भीषण गर्मी की शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन नींबू के रेट में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. हरियाणा, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की अलग-अलग मंडियों में नींबू का रेट 8 से 12 हजार रुपये क्विंटल के बीच पहुंच गया है. सबसे ज्यादा महंगा नींबू राजस्थान की मंडियों में बिक रहा है. यहां पर 17 मार्च को एक क्विंटल नींबू का रेट 12000 रुपये क्विंटल पहुंच गया. इससे रिटेल मार्केट में नींबू बहुत महंगा हो गया है. अभी से ही नींबू की खुदरा कीमतें 120 से 150 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं. ऐसे में व्यापारियों का कहना है कि प्रचंड गर्मी की शुरुआत होने पर नींबू की मार्केट में मांग बढ़ जाएगी. ऐसे में इसकी कीमतें 200 से 250 रुपये किलो तक पहुंच सकती हैं. बात अगर देश के सबसे बड़े नींबू उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश की करें तो नींबू का होलसेल रेट 9000 रुपये क्विंटल के पार पहुंच गया है. Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिले के तेनाली एपीएमसी बाजार में 18 मार्च ग्रेड A नींबू की कीमतें 7,000 से 9,100 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज की गईं. इस दिन नींबू की मोडल कीमत 8,000 रुपये प्रति क्विंटल रही.
खास बात यह है कि एक ही राज्य की अलग-अलग मंडियों में नींबू के रेट में काफी अंतर देखने को मिला. Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, वेस्ट गोदावरी जिले के चिंतलापुडी एपीएमसी बाजार में 18 मार्च को FAQ ग्रेड नींबू की कीमतें 6,800 से 7,200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं. इस दिन नींबू की मॉडल कीमत 7,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई.
चिंतलापुडी एपीएमसी में रेट में कोई बदलाव नहीं
बड़ी बात यह है कि इसी चिंतलापुडी एपीएमसी बाजार 17 और 18 मार्च को नींबू की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला. 17 मार्च को नींबू की कीमत 6,800 से 7,200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही. जबकि इस दिन मोडल प्राइस 7,000 रुपये प्रति क्विंटल था. इस दिन मार्केट में कुल 0.30 मीट्रिक टन नींबू की आवक हुआ. Agmarknet के मुताबिक, अगले दिन यानी 18 मार्च को भी इस मंडी में कीमतें 6,800 से 7,200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहीं. मोडल कीमत 7,000 रुपये प्रति क्विंटल रही और कुल 0.20 मीट्रिक टन नींबू की आवक हुई.
राजस्थान में सबसे महंगा नींबू का रेट
देशभर में राजस्थान में नींबू का रेट सबसे ज्यादा रहा. जयपुर (F&V) एपीएमसी बाजार में 18 मार्च को FAQ ग्रेड नींबू की कीमतें 11,000 से 11,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं. इस दिन मॉडल कीमत 11,250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई. वहीं, 17 मार्च को इस मंडी में नींबू और महंगा था. इस दिन FAQ ग्रेड के नींबू की कीमतें 11,000 से 12,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं. इस दिन सबसे मोडल कीमत 11,500 रुपये प्रति क्विंटल रही.
हरियाणा में क्या है नींबू का होसेल रेट
Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बाजारों में 18 मार्च नींबू की कीमतों में काफी अंतर देखने को मिला. अंबाला के शाहजादपुर एपीएमसी में नींबू की कीमतें स्थिर रहीं. इस मंडी में नींबू की मिनिमम, मैक्सिमम और मॉडल कीमतें 11,000 रुपये प्रति क्विंटल थीं. जबकि, फरीदाबाद के बल्भगढ़ एपीएमसी में 18 मार्च को नींबू की कीमतें 4,000 से 6,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थीं. जबकि, हिसार के हांसी एपीएमसी में नींबू की मिनिमम कीमत 3,000 रुपये, मैक्सिमम 10,000 रुपये और मॉडल कीमत 7,000 रुपये प्रति क्विंटल रही.