RBSE Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, SMS और वेबसाइट से ऐसे करें चेक
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं का रिजल्ट घोषित किया. इस दौरान पास प्रतिशत, टॉपर्स और अन्य अहम आंकड़े भी साझा किए गए. खास बात है कि बोर्ड ने इस बार छात्रों की सुविधा के लिए SMS और QR कोड का विकल्प भी दिया है.
RBSE 10th result 2026 declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे करीब 10 लाख 66 हजार छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं का रिजल्ट घोषित किया. इस दौरान पास प्रतिशत, टॉपर्स और अन्य अहम आंकड़े भी साझा किए गए.
पिछले साल का परीक्षा परिणाम 93.60 प्रतिशत था, जो अब 94.23 प्रतिशत रहा है, pc-AI
इस साल रिजल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है. पहली डिवीजन में पास होने वाले छात्रों की संख्या 2 लाख 72 हजार 252 रही, जबकि छात्राओं की संख्या 2 लाख 83 हजार 411 है. पास प्रतिशत की बात करें तो लड़कों का रिजल्ट 93.63 प्रतिशत रहा, वहीं लड़कियों ने 94.90 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया. दसवीं का परिणाम पहले की तुलना में 1.17 प्रतिशत अधिक है.
वहीं सीकर की प्रिंस स्कूल ने एक बार फिर दसवीं बोर्ड में लहराया परचम, सीकर की प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा ने 99.00 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं.
जारी हुआ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 10वीं का रिजल्ट
कुल 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम
1066561 परीक्षार्थी हुए थे पंजीकृत ,
एक बार फिर छात्राओं ने मारी बाजी
छात्राओं का सफलता प्रतिशत 94.20रहा , छात्रो का सफलता प्रतिशत 93.63
आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/0zCKxXf6PO पर जाकर… pic.twitter.com/JdHVx3giXK
— DD News Rajasthan (@DDNewsRajasthan) March 24, 2026
ऐसे आसानी से चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
- होमपेज पर आपको “Main Examination Results 2026” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद “RBSE Secondary Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं.
- कुछ ही सेकंड में आपकी 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
SMS और QR कोड से भी देखें रिजल्ट
बोर्ड ने इस बार छात्रों की सुविधा के लिए SMS और QR कोड का विकल्प भी दिया है. छात्र RJ10 लिखकर स्पेस के साथ अपना रोल नंबर 5676750 या 56263 पर भेजकर भी रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा QR कोड स्कैन करके भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है.
इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा
इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. ये परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चली थीं. राज्यभर में 6195 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 175 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई.
परीक्षा खत्म होने के बाद बोर्ड ने तेजी से कॉपियों की जांच करवाई. इस प्रक्रिया में करीब 30,915 परीक्षकों ने भाग लिया, जिससे समय पर रिजल्ट जारी करना संभव हो पाया.