सावधान! कहीं आपके घर में इस्तेमाल होने वाला सरसों तेल मिलावटी तो नहीं? इस एक टेस्ट से आसानी से करें पहचान

Mustard Oil Purity Check: सरसों का तेल हमारे खाने और स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाला तेल हमेशा शुद्ध नहीं होता? कई बार इसमें ऑर्गेमोन तेल जैसी मिलावट होती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, FSSAI ने इसकी शुद्धता की जांच करने के लिए एक आसान टेस्ट बताया है जिससे आप घर बैठे ही मिलावटी सपसों तेल की पहचान कर सकते हैं.

नोएडा | Published: 26 Mar, 2026 | 02:17 PM

Mustard Oil Adulteration: सरसों का तेल हमारे खाने और सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. लेकिन कभी-कभी बाजार में यह देखा गया है कि सरसों के तेल में ऑर्गेमोन तेल (Argemone oil) जैसी मिलावट की जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होती है. Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) के अनुसार ऑर्गेमोन तेल में मौजूद सैंग्विनरीन (Sanguinarine) एक जहरीला कैमिकल है, जो शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपका सरसों का तेल शुद्ध है या मिलावटी.

सरसों तेल की मिलावट पहचानने का तरीका (FSSAI Test)

सरसों के तेल में ऑर्गेमोन तेल की उपस्थिति पता करने के लिए आप घर पर ही एक आसान और सुरक्षित टेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस 5 ml सरसों तेल का नमूना, 5 ml सघन नाइट्रिक एसिड (Concentrated Nitric Acid) और एक टेस्ट ट्यूब चाहिए.

  1. सबसे पहले 5 ml सरसों तेल टेस्ट ट्यूब में डालें.
  2. अब उसी टेस्ट ट्यूब में 5 ml सघन नाइट्रिक एसिड मिलाएं.
  3. टेस्ट ट्यूब को धीरे से हिलाएं, ताकि तेल और एसिड अच्छी तरह मिश्रित हो जाए.

रंग से मिलावट की पहचान

यह कलर चेंज इसलिए होता है क्योंकि ऑर्गेमोन तेल में मौजूद सैंग्विनरीन नाइट्रिक एसिड के साथ रिएक्ट करता है और सैंग्विनरीन नाइट्रेट बनता है. रंग की तीव्रता इस मिलावट की मात्रा के अनुसार बढ़ती है.

सैंग्विनरीन के दुष्प्रभाव

सैंग्विनरीन एक विषैला पॉलीसायक्लिक यौगिक है. इसके सेवन से निम्नलिखित स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं:

इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने घर में इस्तेमाल होने वाले सरसों तेल की शुद्धता की जाँच करें.

सुरक्षित और शुद्ध तेल का चुनाव

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

FSSAI का कहना है कि घरेलू जांच शुरुआती स्तर पर मददगार हो सकती है, लेकिन यह लैब टेस्ट का विकल्प नहीं है. किसी भी खाद्य पदार्थ की पूरी तरह शुद्धता की पुष्टि केवल प्रमाणित लैब में ही हो सकती है. फिर भी, यह छोटा सा टेस्ट लोगों को जागरूक बनाता है और सही फैसला लेने में मदद करता है. अगर आपको मिलावट का संदेह हो, तो इसकी शिकायत FSSAI के ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप या स्थानीय फूड सेफ्टी विभाग में कर सकते हैं.

Topics: