बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी: सामने आई टॉपर लिस्ट, लड़कियां फिर आगे

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया. इस साल छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला है. आंकड़ों के मुताबिक, जहां 86.23 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 84.09 प्रतिशत दर्ज किया गया.

Kisan India
नई दिल्ली | Updated On: 23 Mar, 2026 | 02:33 PM

बिहार के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जारी कर दिया है. इस साल कुल पास प्रतिशत 85.19 प्रतिशत रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि बिहार ने इस बार भी सबसे पहले रिजल्ट जारी करने की अपनी परंपरा को कायम रखा है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया. इस साल छात्राओं का दबदबा स्पष्ट रूप से देखने को मिला है. आंकड़ों के मुताबिक, जहां 86.23 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 84.09 प्रतिशत दर्ज किया गया. वहीं कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं शामिल हैं.

bihar board result

BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19 प्रतिशत छात्र पास, pc-AI

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर 2026

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस साल कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. अलग-अलग स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम भी सामने आ गए हैं.

  • साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक हासिल कर टॉप किया है. उनका प्रतिशत 96 प्रतिशत रहा है.
  • आर्ट्स स्ट्रीम में रितु कुमारी ने 489 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है और शानदार प्रदर्शन किया है.
  • कॉमर्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.8 प्रतिशत) के साथ टॉप किया है.

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस टॉपर्स

रैंक नाम जिला मार्क्स (%)
1 आदित्य प्रकाश अमन समस्तीपुर 96.2
2 साक्षी कुमारी सीतामढ़ी 95.8
2 सपना कुमारी नवादा 95.8
3 अनामिका कुमारी बेगूसराय 95.6
4 सत्यम कुमार दरभंगा 95.2
5 पलक कुमारी मुजफ्फरपुर 95

बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स टॉपर्स की लिस्ट

रैंक नाम जिला मार्क्स (%)
1 अदिति कुमारी पटना 96
2 माही कुमारी पटना 95.2
3 निशिका श्री पटना 95
4 मानवी कुमारी वैशाली 94.8
4 श्रेया कुमारी नवादा 94.8
5 वरिशा नौषाद पटना 94.4
5 हर्षिका पटना 94.4

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स

रैंक नाम जिला मार्क्स (%)
1 निशु कुमारी गया 95.8
2 सिद्धि शिक्षा सीतामढ़ी 95.6
2 चंद्रदीप कुमार लखीसराय 95.6
2 मो लकी अंसारी पूर्णिया 95.6
3 नसरीन प्रवीण पश्चिम चंपारण 95.4
3 साजिया अंसारी नालंदा 95.4
3 निशु कुमारी दरभंगा 95.4
3 आदर्श सहरसा 95.4
4 अमृता कुमारी सीवान 95.2
4 स्वीटी कुमारी दरभंगा 95.2
5 बीबी असराना अररिया 95
5 रोशनी कुमारी सारण 95
5 मनीष कुमार दरभंगा 95

बिहार बोर्ड टॉपर्स को मिलेगा इनाम

बिहार बोर्ड के टॉपर्स को मेधा दिवस (3 दिसंबर) के मौके पर सम्मानित किया जाएगा. पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, दूसरे को 1.5 लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले को 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. इसके साथ ही छात्रों को पढ़ाई से जुड़े अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

फरवरी में हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा इस साल 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी. परीक्षा में करीब 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. अब रिजल्ट जारी होने के साथ ही सभी छात्रों की मेहनत का परिणाम सामने आ गया है.

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं.

स्टेप 2: “Click Here For Intermediate Annual 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अपना रोल कोड, रोल नंबर और कैप्चा भरें.

स्टेप 4: ‘View’ बटन पर क्लिक करके जानकारी सबमिट करें.

स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

स्टेप 6: भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

वेबसाइट धीमी हो तो घबराएं नहीं

रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है, जिससे साइट थोड़ी धीमी हो सकती है. ऐसे में छात्रों को धैर्य बनाए रखना चाहिए और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करना चाहिए.

मार्कशीट को लेकर जरूरी जानकारी

ऑनलाइन दिखने वाला रिजल्ट सिर्फ प्रोविजनल होता है. असली मार्कशीट बाद में स्कूल से मिलेगी. इसलिए छात्रों को अपने रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखनी चाहिए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 23 Mar, 2026 | 01:56 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़