UP Board Result Out: 10वीं-12वीं के नतीजे हुए घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट, देखें टॉपर्स की लिस्ट
UP Board Results: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आखिरकार जारी हो गए हैं, जिसका लाखों छात्रों को बेसब्री से इंतजार था. रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल रहा है. अगर आप भी अपना रिजल्ट जल्दी और आसानी से चेक करना चाहते हैं, तो यहां जानिए पूरा तरीका और साथ ही देखें इस साल के टॉपर्स की वाली लिस्ट.
UP Board Results Declared: यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. जिस पल का सभी छात्र लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह अब आ चुका है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. 10वीं के छात्रों का इस बार कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया है. हाईस्कूल टॉपर्स की लिस्ट में कशिश वर्मा (सीतापुर) ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं अंशिका वर्मा (बाराबंकी) भी शानदार प्रदर्शन करते हुए समान अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनीं.
कैसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- होमपेज पर “UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल कोड या अन्य जानकारी भरें
- कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर लें
DigiLocker के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट
- इसके लिए डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं
- UP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 12वीं रिजल्ट 2026 के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें
- अपनी मार्कशीट देखने के लिए “Submit” पर क्लिक करें.
12वीं टॉपर्स की लिस्ट
यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के टॉपर्स के नाम घोषित कर दिए हैं. इस साल भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है और कई छात्रों ने 97 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं.
- रैंक 1:
शिखा वर्मा (सीतापुर) – 97.60 फीसदी - रैंक 2:
नंदिनी गुप्ता (बरेली) – 97.20 फीसदी
श्रेय वर्मा – 97.20 फीसदी - रैंक 3:
सुरभि यादव (बरेली)
पूजा पाल (बाराबंकी)
53 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों की भारी भागीदारी देखने को मिली. कुल 53,37,778 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया, जिनमें 10वीं के 27,61,696 और 12वीं के 25,76,082 छात्र शामिल थे. इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित होने के कारण यूपी बोर्ड को एशिया का सबसे विशाल शिक्षा बोर्ड माना जाता है. हर साल यहां लाखों छात्र अपनी किस्मत आजमाते हैं, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है.
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने के लिए हर छात्र को कम से कम 33 फीसदी नंबर लाना जरूरी होता है. अगर किसी के नंबर इससे कम आते हैं, तो उसे पूरी तरह फेल नहीं माना जाता, उसे दोबारा मौका मिलता है. ऐसे छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम देकर अपने नंबर सुधार सकते हैं और पास हो सकते हैं.
रिकॉर्ड स्पीड में हुई कॉपियों की जांच
इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षा से लेकर कॉपियों की जांच तक पूरे प्रोसेस में जबरदस्त तेजी दिखाई है. 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच हुईं और इसके तुरंत बाद 18 मार्च से 4 अप्रैल तक कॉपियों की चेकिंग भी पूरी कर ली गई. इतनी कम समय में मूल्यांकन करना आसान नहीं था, लेकिन बोर्ड ने इसके लिए करीब 1.53 लाख कर्मचारियों को लगाया, जिनमें 83,800 से ज्यादा एग्जामिनर शामिल थे. इसी तेज रफ्तार का नतीजा है कि इस साल रिजल्ट पिछले साल 25 अप्रैल के मुकाबले पहले जारी कर दिया गया है.
पिछले साल का प्रदर्शन कैसा रहा था
2025 के रिजल्ट पर नजर डालें तो छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा था. इंटरमीडिएट में कुल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी दर्ज किया गया, जिसमें छात्राओं ने 86.37 फीसदी के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा. वहीं हाईस्कूल में कुल 90.11 फीसदी छात्र पास हुए, जिनमें छात्राओं का रिजल्ट 93.87 फीसदी और छात्रों का 86.66 फीसदी रहा. आंकड़ों से साफ है कि हर साल छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं.