Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
कृषि मंत्री शिवराज सिंह आज चंडीगढ़ दौरे पर, अजीजपुर में किसानों से संवाद करेंगे
Agriculture News in Hindi: असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी गंभीर बनी रही और चार जिलों में 1.12 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं तथा बाढ़ से प्रभावित कई इलाकों में और बारिश होने का अनुमान है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया कि कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं, जिससे कुछ नए इलाकों में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
यूरिया खरीद में भारत को बड़ी राहत, जून के मुकाबले 12 फीसदी सस्ते मिले ऑफर
भारत को यूरिया खरीद के लिए इस बार जून के मुकाबले करीब 12 फीसदी सस्ते ऑफर मिले हैं. कीमतों में यह गिरावट वैश्विक खाद बाजार के लिए राहत भरा संकेत है. इससे पता चलता है कि युद्ध के कारण यूरिया की सप्लाई पर बना दबाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद की उपलब्धता बेहतर होने लगी है. सरकारी कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) ने पश्चिमी तट के लिए 10 लाख टन यूरिया खरीदने का टेंडर जारी किया था. इसके जवाब में करीब 31 लाख टन यूरिया की पेशकश मिली. कंपनियों ने इसके लिए 393.65 से 435 डॉलर प्रति टन की कीमत बताई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नासिक में 3.4 तीव्रता का भूकंप, सुबह 5:32 बजे महसूस हुए झटके
महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह 5:32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 14 अगस्त को एक बार फिर सक्रिय रहने वाला है.
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 14 अगस्त को एक बार फिर सक्रिय रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. मध्य, पूर्वी और उत्तरी भारत के कुछ इलाकों में बहुत भारी से लेकर बेहद भारी बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के तट के पास बना डिप्रेशन पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके चलते देश के बड़े हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.