Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
काशी में गंगा का विकराल रूप, 84 घाट डूबे.. मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र पर छतों पर अंतिम संस्कार
Agriculture News in Hindi: मॉनसून के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश के कारण यात्रा की योजना प्रभावित हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा उत्तर, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में व्यापक बारिश होने का अनुमान है.
-
Posted By: Isha Gupta
कनाडा-अमेरिका ट्रेड डील पर फिर तनातनी, PM कार्नी बोले- ‘अमेरिका की शर्तें अस्वीकार्य’
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने हाल के घंटों में कनाडा की दूसरे देशों के साथ व्यापार समझौते करने की क्षमता को सीमित करने की कोशिश की. कार्नी ने बताया कि कनाडा ने पिछले एक साल में 20 नए समझौते किए हैं और वह मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से प्रस्तावित कुछ शर्तें कनाडा के लिए अस्वीकार्य थीं.
-
Posted By: Isha Gupta
राजौरी में मौसम का बदला मिजाज, मूसलाधार बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली का कहर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली भी देखने को मिली. अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई इलाकों में तेज बारिश के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. प्रशासन और स्थानीय एजेंसियां मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले इलाकों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
‘वोट के लिए हो रही नौटंकी’, वंदे मातरम् विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि 1937 में जिन्ना के दबाव में वोटों के लिए ‘वंदे मातरम्’ में बदलाव किया गया था. गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के साथ उसकी विरासत और पहचान को भी आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब ‘वंदे मातरम्’ के दो नहीं, बल्कि छह छंद होंगे. साथ ही राहुल गांधी पर मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ‘नौटंकी’ करने का आरोप लगाया.
-
Posted By: Isha Gupta
काशी में गंगा का विकराल रूप, 84 घाट डूबे.. मणिकर्णिका-हरिश्चंद्र पर छतों पर अंतिम संस्कार
वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है. काशी के सभी 84 घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं. बाढ़ का असर मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र जैसे प्रमुख महाश्मशान घाटों पर भी पड़ा है. हरिश्चंद्र घाट पर पानी भरने के कारण गलियों में अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जबकि मणिकर्णिका घाट पर इमारतों की छतों पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था करनी पड़ रही है. गंगा के बढ़ते जलस्तर से घाटों के आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.