दो करोड़ 90 लाख दीदियां बन गईं लखपति, जानें अन्य महिला किसानों के लिए क्या है सरकार का प्लान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर दीदियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज यह घर सच में मायका बन गया है. उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप से अब 10 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं और प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुसार 3 करोड़ दीदियों को लखपति बनाने की दिशा में काम चल रहा है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 25 Jan, 2026 | 03:52 PM

Agriculture News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याम मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश की महिलाएं तेजी से सशक्त हो रही हैं. हर क्षेत्र में उनकी प्रगति का डंका बज रहा है. खासकर कृषि क्षेत्र में महिलाओं ने कमाल कर दिया है. आज देश में भारी संख्या में महिलाएं लखपति बन गई हैं. इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमें तीन करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य दिया था. हमें उम्मीद है कि जल्द ही देश में 3 करोड़ लखपति दीदियां हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि अभी देश में दो करोड़ 90 लाख लखपति दीदियां हैं. लेकिन बाकी बची दीदियां को भी हम गरीब नहीं रहने देंगे. उन्हें भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर दीदियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज यह घर सच में मायका बन गया है. उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप से अब 10 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं और प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुसार 3 करोड़ दीदियों को लखपति  बनाने की दिशा में काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि आज की दीदियां आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरी हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजीविका मिशन अब सिर्फ योजना नहीं, बल्कि महिलाओं की सशक्तिकरण की क्रांति बन चुका है. महिलाओं को व्यक्तिगत लोन लेने का रास्ता आसान बनाने और उनके उत्पाद बेचने के लिए देशभर में सरस मेले लगाने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि दीदियों की आर्थिक ताकत और बढ़ सके.

क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

दरअसल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली के पूसा में आयोजित ‘समृद्ध दीदी से समृद्ध राष्ट्र: गणतंत्र दिवस अभिनंदन समारोह 2026’ ये बातें कहीं. इस दौरान उन्होंने लखपति दीदियों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ संवाद किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की बहन मीरा आज आत्मनिर्भर भारत  और लखपति दीदी अभियान की मिसाल बन चुकी हैं. वह फूड प्रोसेसिंग, मूंगफली तेल, आटा चक्की और दाल पॉलिश जैसे काम करके महीने में 40 हजार और सालाना 5 लाख रुपये तक कमा रही हैं. मैंने उनका अनुभव सुना और उन्होंने एक प्रेरक कविता भी सुनाई.

कारोबार 25 लाख रुपये तक पहुंच गया

वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले की बहन अनुपमा सिंह गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आई हैं. आज पूसा परिसर में उनसे बातचीत की गई और उनकी आत्मनिर्भरता  की यात्रा के अनुभव सुने गए. उन्होंने बताया कि 2020 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनका जीवन बदल गया और आज उनका वार्षिक कारोबार 25 लाख रुपये तक पहुंच चुका है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 25 Jan, 2026 | 03:48 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆