Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
युवाओं को उन्नत खेती से जोड़ने और किसानों की आय बढ़ाने पर एमपी सरकार का जोर
Agriculture News in Hindi: उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पांच जिलों के लिए 'रेड वार्निंग' जारी की है. आईएमडी ने कहा कि इस मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण ओडिशा के कई जिलों में 26 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
एस. जयशंकर ने उरुग्वे के राष्ट्रीय दिवस पर दी बधाई
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उरुग्वे के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर उरुग्वे के विदेश मंत्री मारियो लुबेटकिन, वहां की सरकार और लोगों को बधाई दी. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि भारत उरुग्वे के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली में क्राइम ब्रांच और आरोपी के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में देर रात क्राइम ब्रांच और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. पुलिस ने मेरठ के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, आरोपी को गोली नहीं लगी और घटना में कोई पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ. आरोपी पर दिल्ली के छावला इलाके में फायरिंग और हत्या से जुड़े कई मामलों में शामिल होने का आरोप है. फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी की दूसरी किस्त जारी, 12.5 लाख किसानों को मिला लाभ
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य की कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी की. इसके साथ अब तक 12.5 लाख किसानों के बैंक खातों में कुल 10,115 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं. दूसरी किस्त के तहत 6.3 लाख किसानों को 7,086 करोड़ रुपये दिए गए हैं. राज्य सरकार की इस कर्जमाफी योजना से कुल 54.5 लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है. इसके तहत किसानों का कुल 36,585 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में 25 अगस्त को तेज बारिश होने की संभावना
दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में 25 अगस्त को तेज बारिश होने की संभावना है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. बारिश के दौरान विजिबिलिटी कम होने से सड़क पर सफर करने वालों को परेशानी हो सकती है.