अब लाइव

दिल्ली में सस्ती प्याज की बिक्री आज से शुरू, सहकारी स्टोर्स पर 35 रुपये प्रति किलो भाव

Latest Agriculture News in Hindi: सरकार आम लोगों को प्याज की ऊंची कीमतों से राहत देने के लिए राजधानी में आज से 35 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक्री करेगी. यह मौजूदा औसत खुदरा कीमतों से लगभग 36 फीसदी कम है. केंद्र सरकार प्याज का स्टॉक मुख्य उत्पादक राज्य महाराष्ट्र से मंगा रही है, जहां केंद्र ने कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से निपटने के लिए बफर स्टॉक बनाए रखा है. 800 टन प्याज की पहली खेप बुधवार को 'कांदा एक्सप्रेस' से राजधानी पहुंच रही है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में ढाई इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है. वहीं 20 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है. लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश जारी रहने का अनुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Published: 26 Aug, 2026 | 06:59 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Aug 2026 07:40 AM (IST)

    झज्जर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई हिरासत में

    हरियाणा के झज्जर में सफाई कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं को नियमित करने और न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया. चीनी के मिल गेट यानी थोक भाव में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. हालांकि, इसका असर अभी खुदरा बाजार में नहीं दिखा है. देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत बढ़कर रिकॉर्ड ₹63.97 प्रति किलो पहुंच गई. उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिनों में खुदरा बाजार में भी मिल गेट कीमतों में आई गिरावट का असर दिख सकता है. इसके बाद चीनी की खुदरा कीमत ₹60 प्रति किलो से नीचे आने की उम्मीद है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Aug 2026 07:20 AM (IST)

    चीनी के मिल गेट यानी थोक भाव में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली

    चीनी के मिल गेट यानी थोक भाव में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. हालांकि, इसका असर अभी खुदरा बाजार में नहीं दिखा है. देश में चीनी की औसत खुदरा कीमत बढ़कर रिकॉर्ड 63.97 रुपये प्रति किलो पहुंच गई. चीनी उद्योग के मुताबिक, आने वाले दो-तीन दिनों में खुदरा बाजार में भी मिल गेट कीमतों में आई गिरावट का असर दिख सकता है. इसके बाद चीनी की खुदरा कीमत 60 रुपये प्रति किलो से नीचे आने की उम्मीद है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Aug 2026 07:05 AM (IST)

    दिल्ली-NCR में 26 अगस्त को भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है

    दिल्ली-NCR में 26 अगस्त को भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश होने का अनुमान है. बारिश से उमस भरे मौसम से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today