Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 10 टन राहत सामग्री भेजी
Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में ढाई इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है. वहीं 20 अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है. लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश जारी रहने का अनुमान है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू, 60 साल तक की महिलाओं को मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर निशुल्क परिवहन सेवा’ शुरू की है. मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि इस योजना के तहत 60 साल तक की महिलाओं को जीवनभर मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री ने लखनऊ से इस सेवा का शुभारंभ किया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मई में 47 रुपये किलो थी चीनी, अब कीमतों में उछाल; कम बिक्री कोटे से सप्लाई प्रभावित
चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मई में करीब 47 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब काफी महंगी हो गई है. उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि कीमतों में तेजी के पीछे सिर्फ सट्टेबाजी जिम्मेदार नहीं है. सरकार की ओर से हर महीने तय किया जाने वाला बिक्री कोटा भी बाजार में चीनी की सप्लाई कम होने की एक बड़ी वजह है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 10 टन राहत सामग्री भेजी
भारत ने विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित नेपाल की मदद के लिए 10 टन मानवीय सहायता सामग्री भेजी है. नेपाल में भारतीय दूतावास ने बताया कि राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत की ओर से यह राहत सामग्री संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री खड्का राज पौडेल को सौंपी. भारतीय दूतावास ने कहा कि यह सहायता बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत कार्यों में मदद करेगी. भारत ने दोहराया कि वह मुश्किल समय में नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद देने के लिए तैयार है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
27 अगस्त को देश के 26 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मॉनसून की बारिश जारी है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 27 अगस्त को देश के 26 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है. बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. इनकी रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवा से पेड़ गिरने, बिजली और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है.