Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
TMC ऑफिस बैनर विवाद पर दिलीप घोष बोले- कानून सभी के लिए समान है
Agriculture News in Hindi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 अगस्त को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. IMD ने किसानों, मछुआरों और यात्रियों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
TMC ऑफिस बैनर विवाद पर दिलीप घोष बोले- कानून सभी के लिए समान है
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने TMC ऑफिस के बैनर विवाद पर कहा कि गैरकानूनी काम का पुलिस विरोध करेगी ही. उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी शायद अब भी समझते हैं कि उनकी सरकार है और उनकी मर्जी चलेगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा। कानून सभी के लिए समान है. नेपाल में बाढ़ की स्थिति पर दिलीप घोष ने इसे प्राकृतिक आपदा बताया. उन्होंने कहा कि भारत की ओर से नेपाल को सहायता भेजी गई है. इतनी बड़ी घटना में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और कौन कहां है, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं है. उन्होंने कहा कि केदारनाथ में भी ऐसी आपदा आ चुकी है और पिछले कुछ वर्षों में इस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं. उन्होंने भारतीय पर्यटकों से नेपाल जाते समय सावधानी बरतने की अपील की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
त्योहारों से पहले चीनी के दाम में तेज उछाल, BigBasket-Blinkit समेत स्टोर्स ने खरीदारी पर लगाई लिमिट
देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है. बढ़ती कीमतों के बीच क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और बड़े रिटेल स्टोर्स ने एक ग्राहक के लिए चीनी खरीदने की मात्रा सीमित कर दी है. BigBasket, Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart के अलावा DMart और Reliance Retail जैसे बड़े स्टोर्स ने अलग-अलग जगहों पर प्रति ग्राहक 2 से 6 किलो तक चीनी खरीदने की सीमा तय की है. यह लिमिट प्लेटफॉर्म, ब्रांड और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग है. उपभोक्ता मामलों के विभाग के मुताबिक, 26 अगस्त को चीनी का औसत खुदरा भाव बढ़कर 65.05 रुपये प्रति किलो हो गया, जो 26 जुलाई को करीब 48 रुपये प्रति किलो था. यानी सिर्फ एक महीने में चीनी की कीमत में करीब 35.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
रक्षाबंधन पर भगवान राम को पहनाई जाएगी खास राखी, बहन शांता के यहां से आई राखी
रक्षाबंधन के मौके पर भगवान राम की बहन शांता की ओर से श्रद्धालु केले के तने से बनी खास राखी लेकर आए हैं. यह राखी भगवान राम को कल पहनाई जाएगी. राम जन्मभूमि के ट्रस्टी महंत कमलनयन दास ने कहा कि यह राखी भगवान राम की बहन शांता के यहां से आई है. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन बहुत बड़ा पर्व है और यह समाज में समरसता का संदेश देता है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कर्नाटक में प्याज हुआ महंगा, 65 रुपये किलो हुई कीमत
कर्नाटक में कम बारिश का असर प्याज की कीमतों पर दिखने लगा है. त्योहारों का सीजन नजदीक आने के साथ प्याज के दाम बढ़ गए हैं. थोक बाजार में प्याज की कीमत 30-45 रुपये से बढ़कर ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है, जबकि खुदरा बाजार में इसका भाव 50 रुपये से बढ़कर 60-65 रुपये प्रति किलो हो गया है. कारोबारियों का कहना है कि अगर मांग बढ़ती रही और सप्लाई सीमित रही, तो गणेश उत्सव तक प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पीएम मोदी ने युवाओं से कहा- स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और प्ले स्टेशन से ज्यादा प्ले ग्राउंड की जरूरत: गौरव वल्लभ
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत 2047’ को लेकर छात्रों से बातचीत के दौरान युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, “जो खेलेगा, वही खिलेगा.” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश को स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और प्ले स्टेशन से ज्यादा प्ले ग्राउंड की जरूरत है. गौरव वल्लभ ने बताया कि देश में इस समय 2 लाख 35 हजार स्टार्टअप रजिस्टर्ड हैं.