Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
सूखा संकट झेल रहे कर्नाटक ने केंद्र से किसानों का कृषि ऋण माफ करने में मदद मांगी
Agriculture News in Hindi: दिल्ली-NCR में आज सुबह और दिन में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने दिल्ली में आज मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जबकि हरियाणा के 15 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में बारिश की कमी से बढ़ी धान की खेती की लागत, पैदावार घटने का डर
पंजाब में इस साल मॉनसून की बेरुखी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है. समय पर और पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने के लिए ट्यूबवेल और जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे धान की खेती की लागत बढ़ गई है और पैदावार घटने का डर भी सताने लगा है. वहीं, बारिश की कमी के कारण किसानों को सिंचाई पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है. गांवों में बिजली की सप्लाई बाधित होने से कई किसान डीजल इंजन चलाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं. इससे प्रति एकड़ सिंचाई का खर्च करीब 3,000 रुपये से बढ़कर 5,000 रुपये तक पहुंच गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
IMD ने 7 सितंबर को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 सितंबर को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा है. भारी बारिश से खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है.