अब लाइव

26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं.. पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा

Latest Agriculture News in Hindi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन कल से 31 अगस्त, 2026 तक तमिलनाडु, कर्नाटक, केरलम और लक्षद्वीप का दौरा करेंगे. तीन दिवसीय दौरे में उपराष्ट्रपति शिक्षा, सार्वजनिक सेवा, सांस्कृतिक विरासत, उद्योग-अकादमिक सहयोग, मत्स्य ग्रहण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम और प्रमुख सार्वजनिक समारोहों सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है. मौसम विभाग ने कल यूपी, बिहार समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा है. वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. कुछ राज्यों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं.मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

नोएडा | Published: 30 Aug, 2026 | 07:00 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    30 Aug 2026 07:47 AM (IST)

    तेलंगाना के किसानों के लिए बड़ा अपडेट, कृषि एवं किसान कल्याण आयोग ने सीएम रेवंत रेड्डी को सौंपी रिपोर्ट

    हैदराबाद में कृषि एवं किसान कल्याण आयोग ने लघु सिंचाई व्यवस्था को लेकर अपनी रिपोर्ट तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को सौंप दी है. रिपोर्ट में राज्य में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों को इससे ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए कई अहम सिफारिशें की गई हैं. आयोग ने सरकार के सामने लघु सिंचाई से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संभावित सुधारों को रखा है. अब सरकार रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों पर विचार कर आगे की नीति और योजनाओं को लेकर फैसला कर सकती है.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Aug 2026 07:33 AM (IST)

    न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने भूखे इंसान की मिसाल देकर समझाया इंसानियत का मतलब

    न्यूयॉर्क में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में इंसानियत और संवेदनशीलता पर अपनी बात रखी. उन्होंने लोगों से एक उदाहरण के जरिए पूछा कि अगर कोई भूखा व्यक्ति सामने खड़ा होकर खाने की थाली को देख रहा हो, तो क्या वे उसकी नजरों को नजरअंदाज कर बिना खाना दिए अपनी थाली खत्म कर पाएंगे? भागवत ने कहा कि ऐसा करना आसान नहीं है, क्योंकि इंसान के भीतर संवेदना की भावना होती है. उन्होंने कहा कि सही दिशा में जीवन जीने वाला व्यक्ति समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनता है.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Aug 2026 07:17 AM (IST)

    नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत की चौथी मदद पहुंची, राहत सामग्री के साथ सर्च-रेस्क्यू टीम भी रवाना

    Nepal Flash Floods: नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है. नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि भारत से राहत सामग्री लेकर चौथी उड़ान काठमांडू पहुंची. इसमें करीब 11 टन राहत सामग्री शामिल है, जिसमें कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट शामिल हैं. इसके अलावा उड़ान के जरिए सुरंग में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अतिरिक्त तकनीकी टीम और जरूरी उपकरण भी नेपाल भेजे गए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    30 Aug 2026 07:03 AM (IST)

    NEET PG 2026 आज: 9 बजे से परीक्षा, 8:30 बजे तक पहुंचना जरूरी.. जानें जरूरी गाइडलाइंस

    मेडिकल छात्रों के लिए NEET PG 2026 परीक्षा आज, 30 अगस्त को आयोजित की जा रही है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) के मुताबिक परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी. परीक्षा देशभर के करीब 340 शहरों में 1,300 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी परेशानी से बचने के लिए सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today