गर्मी में बढ़ा मुर्गियां में हीट स्ट्रेस का खतरा, तुरंत अपनाएं ये 6 आसान ट्रिक्स, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान!

Poultry Farming: गर्मी का मौसम सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि मुर्गी पालन करने वाले किसानों के लिए भी बड़ी चुनौती लेकर आता है. तेज धूप और बढ़ता तापमान मुर्गियों के स्वास्थ्य और उत्पादन दोनों पर असर डाल सकता है. पशुपालन विभाग के अनुसार ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है. लेकिन अगर सही देखभाल और कुछ आसान उपाय अपनाए जाएं, तो गर्मी के इस मौसम में भी मुर्गियों को स्वस्थ और सुरक्षित रखा जा सकता है.

नोएडा | Updated On: 14 Apr, 2026 | 08:47 PM
1 / 6

गर्मियों में मुर्गियों के शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है, इसलिए उन्हें लगातार साफ, ठंडा और ताज़ा पानी देना बेहद जरूरी है. सही हाइड्रेशन से उनकी सेहत बनी रहती है और हीट स्ट्रेस कम होता है.

2 / 6

पानी एक ही जगह रखने से भीड़ बढ़ती है, जिससे कई मुर्गियों को समय पर पानी नहीं मिल पाता. इसलिए शेड के अलग-अलग हिस्सों में पानी के बर्तन रखें ताकि हर पक्षी आसानी से पानी पी सके.

3 / 6

गर्मी के मौसम में ज्यादा मुर्गियों को एक साथ रखने से शेड का तापमान और तनाव दोनों बढ़ जाते हैं. इसलिए उचित दूरी और जगह बनाए रखना जरूरी है ताकि हवा का प्रवाह सही रहे.

4 / 6

मुर्गी घर में हवा का सही आना-जाना बहुत जरूरी है. खिड़कियों, जालियों या फैन की मदद से हवा का प्रवाह बढ़ाएं ताकि अंदर की गर्मी कम हो और वातावरण ठंडा बना रहे.

5 / 6

शेड के अंदर ऐसे हिस्से बनाएं जहां सीधी धूप न पड़े. छायादार और ठंडी जगह मुर्गियों को गर्मी से राहत देती है और वे आराम से रह पाती हैं.

6 / 6

गर्मी में पानी जल्दी दूषित हो सकता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए पानी के बर्तन रोज साफ करें और ताज़ा पानी भरें ताकि मुर्गियां स्वस्थ रहें.

Published: 14 Apr, 2026 | 11:30 PM

Topics: