हरियाणा में किसान के घर पहुंचे राहुल गांधी, बेटी की शादी में लिया पारंपरिक भोज का आनंद, देखें PHOTOS
Rahul Gandhi: हरियाणा में किसान के घर शादी में पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में वे जमीन पर बैठकर परिवार के साथ खाना खाते और लोगों से हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी जमकर सामने आ रहे हैं. कई लोगों ने इसे राहुल गांधी का जमीन से जुड़ा अंदाज बताया, तो कुछ यूजर्स ने कहा कि बड़े नेताओं के बीच इस तरह आम लोगों के साथ घुलना-मिलना कम ही देखने को मिलता है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में किसान संजय मलिक के घर उनकी बेटी तनु की शादी में शामिल हुए. परिवार के निमंत्रण पर पहुंचे राहुल गांधी का वहां बेहद आत्मीय और पारिवारिक अंदाज में स्वागत किया गया.
शादी के कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों के साथ बैठकर बातचीत की और पूरे समारोह में सादगी भरे माहौल का हिस्सा बने.
इस दौरान उन्होंने किसान परिवार के घर पर बने पारंपरिक भोजन का स्वाद भी लिया. राहुल गांधी ने कहा कि अन्नदाता के घर का भोजन हमेशा खास होता है और यह अनुभव उनके लिए बेहद यादगार रहा.
समारोह में मौजूद लोगों के साथ राहुल गांधी ने काफी समय बिताया और परिवार के बच्चों तथा बुजुर्गों से भी मुलाकात की, जिससे माहौल और भी अपनापन भरा नजर आया.
राहुल गांधी ने नवविवाहित जोड़े तनु और उनके जीवनसाथी को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखी और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की.
उन्होंने किसान संजय मलिक और पूरे परिवार को बेटी की शादी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि परिवार का स्नेह और सम्मान उन्हें हमेशा याद रहेगा.