बाहर से मीठा दिखने वाला खरबूजा कहीं अंदर से फीका तो नहीं? इन 3 टिप्स से आसानी से करें पहचान
Meethe Kharbooje Ki Pehchan: जैसे ही गर्मियां शुरू होती हैं, बाजार में खरबूजे की भरमार दिखने लगती है. बाहर से दिखने में एक जैसे ये फल अंदर से बिल्कुल अलग निकल सकते हैं… कभी मीठे और रसदार, तो कभी फीके और कच्चे. ऐसे में सही खरबूजा चुनना किसी कला से कम नहीं. अगर आप भी हर बार मीठा और परफेक्ट खरबूजा खरीदना चाहते हैं, तो कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स जानना बेहद जरूरी है.
खरबूजे में लगभग 90–92 फीसदी पानी होता है, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ डिहाइड्रेशन से बचाता है. तेज गर्मी में यह एक नेचुरल कूलिंग फल की तरह काम करता है.
खरबूजा सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है. इसमें फाइबर, विटामिन A, C और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन, त्वचा और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं.
खुशबू से पहचानें सही खरबूजा: खरबूजे के डंठल वाले हिस्से को सूंघना सबसे आसान तरीका है. अगर वहां से मीठी और हल्की फूलों जैसी खुशबू आती है, तो समझ लें कि फल पका और मीठा है.
दबाकर करें क्वालिटी चेक: खरबूजे को हल्के से दबाने पर अगर वह थोड़ा नरम लगे, तो यह पके होने का संकेत है. लेकिन अगर उंगली ज्यादा अंदर चली जाए, तो वह ओवरराइप या सड़ा हुआ हो सकता है, जिसे नहीं खरीदना चाहिए.
रंग और बनावट से करें पहचान: अच्छे खरबूजे का रंग सुनहरा पीला होता है और उसकी बाहरी सतह पर गहरे, समान जालीदार निशान होते हैं. यह दर्शाता है कि फल पूरी तरह पका और खाने के लिए सही है.
कई बार खरबूजा अंदर से कच्चा, फीका या ज्यादा बीज वाला निकलता है, जिससे खाने का मजा खराब हो जाता है. इसलिए सही पहचान के साथ ही खरीदारी करना जरूरी है.