पति-पत्नी एक साथ उठा सकते हैं PM Kisan योजना का लाभ? जानें क्या कहता है सरकार का नियम

PM किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है. सरकार के नियमों के अनुसार एक परिवार से सामान्यतः एक ही सदस्य लाभ ले सकता है. हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में अलग सदस्य भी पात्र हो सकते हैं. योजना में e-KYC और जमीन रिकॉर्ड सत्यापन अनिवार्य किया गया है.

नोएडा | Published: 20 May, 2026 | 03:50 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में शामिल है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. हालांकि, कई किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि अगर एक ही परिवार में कई लोग खेती करते हैं, तो क्या सभी सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं या फिर सिर्फ एक व्यक्ति को ही फायदा मिलता है.

सरकार के नियमों के अनुसार PM किसान योजना  में एक परिवार को एक यूनिट माना जाता है. परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं. इसलिए आमतौर पर एक परिवार से सिर्फ एक ही व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है. अगर पति और पत्नी दोनों अलग-अलग आवेदन करते हैं, तो यह नियमों के खिलाफ माना जाएगा. ऐसे मामलों में यदि एक परिवार के कई सदस्यों ने योजना का पैसा लिया है, तो सरकार अतिरिक्त राशि वापस भी ले सकती है.

अलग-अलग सदस्य भी PM किसान योजना का लाभ ले सकते हैं

कुछ परिस्थितियों में एक ही घर के अलग-अलग सदस्य भी PM किसान योजना का लाभ ले सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर परिवार के बालिग बेटे के नाम अलग कृषि जमीन है और उसका परिवार अलग माना जाता है, तो वह अलग से आवेदन कर सकता है. इसी तरह, यदि संयुक्त परिवार में जमीन का बंटवारा हो चुका है और जमीन अलग-अलग लोगों के नाम दर्ज है, तो उनकी पात्रता भी अलग मानी जा सकती है. हालांकि अंतिम फैसला जमीन के रिकॉर्ड और स्थानीय प्रशासन की जांच के आधार पर किया जाता है.

कौन कर सकता है योजना के लिए आवेदन

पिछले कुछ वर्षों में कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आए, जहां एक ही परिवार के कई लोगों ने PM किसान योजना के लिए आवेदन कर दिया था. वहीं कुछ ऐसे लोग भी योजना का लाभ ले रहे थे, जो नियमों के अनुसार पात्र नहीं थे. इसी को देखते हुए सरकार ने अब e-KYC, आधार लिंकिंग और जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है. सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल सही और पात्र किसानों तक ही पहुंचे.

हर व्यक्ति को नहीं मिलता योजना का लाभ

PM किसान योजना का लाभ हर व्यक्ति को नहीं मिलता. आयकर देने वाले लोग, कई सरकारी कर्मचारी, संवैधानिक पदों पर रह चुके लोग, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर और कुछ अन्य श्रेणियों के लोग इस योजना के पात्र नहीं होते. सरकार का कहना है कि यह योजना खास तौर पर छोटे और जरूरतमंद किसानों की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई है.

अगर किसी किसान को यह समझ नहीं आ रहा कि उसके परिवार से कौन इस योजना का लाभ ले सकता है, तो आवेदन करने से पहले PM किसान पोर्टल या स्थानीय कृषि विभाग से जानकारी जरूर लेनी चाहिए. गलत जानकारी देकर आवेदन करने पर बाद में पैसा वापस करना पड़ सकता है और कार्रवाई भी हो सकती है. PM किसान योजना के लिए किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए जरूरी दस्तावेज और सही जानकारी देना अनिवार्य होता है.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Topics: