इस दिन जारी हो सकती है PM Kisan की 23वीं किस्त.. ऐसे किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जून-जुलाई में कभी भी 2,000 रुपये की अगली किस्त जारी हो सकती है. योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये DBT के जरिए दिए जाते हैं. e-KYC और आधार लिंक पूरा करने वाले किसानों को सीधे बैंक खाते में राशि मिलेगी.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत लाभ पाने वाले किसान अब 2,000 रुपये की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. यह योजना देशभर के पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए चलाई जा रही है. इसके तहत सरकार किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर करती है. ऐसे यह योजना भारत सरकार ने किसानों की मदद के लिए फरवरी 2019 में शुरू की थी, लेकिन इसे 1 दिसंबर 2018 से लागू माना गया. इसका मकसद देश के पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि उन्हें खेती के खर्च और घर की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. पैसे सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजे जाते हैं. योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े खर्च और कृषि सामग्री खरीदने में मदद करना है. इससे किसानों को गैर-सरकारी कर्ज पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है.
कब जारी होगी 23वीं किस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच जारी की जा सकती है. हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है. किस्त जारी होने के बाद जिन किसानों ने e-KYC समेत सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, उनके आधार लिंक बैंक खातों में 2,000 रुपये सीधे DBT के जरिए भेजे जाएंगे.
- PM Kisan योजना पर बड़ा अपडेट! जून में आ सकती है 23वीं किस्त, तुरंत चेक करें अपना स्टेटस
- गर्मी का असर, चिकन हुआ सस्ता.. कीमतों में 70 रुपये किलो की गिरावट
- धान खरीदी को लेकर सख्त फैसला, अवैध गतिविधियों पर लगेगा ब्रेक.. किसानों की बढ़ेगी इनकम
- किसानों को राहत, सरकार ने बढ़ाया प्याज का MSP.. अब 1580 रुपये क्विंटल होगी खरीदी
किसानों के लिए e-KYC बहुत जरूरी
PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त उन्हीं किसानों को मिलेगी, जो योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और जिनका सत्यापन पूरा हो चुका है. इसलिए किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय पर e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक खाते की जानकारी अपडेट जरूर कर लें, ताकि भुगतान में किसी तरह की दिक्कत न हो.
किसानों के लिए जरूरी है ये काम
e-KYC पूरी होनी चाहिए.
आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.
जमीन से जुड़े रिकॉर्ड सत्यापित (Verified) होने चाहिए.
लाभार्थी की जानकारी PM-KISAN पोर्टल पर अपडेट होनी चाहिए.
ऐसे में अटक सकती हैं किस्तें
जिन किसानों ने e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें PM-KISAN की 23वीं किस्त नहीं मिल सकती है.
जिन किसानों का आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, उनके भुगतान में दिक्कत आ सकती है.
जिन किसानों के भूमि रिकॉर्ड अधूरे या सत्यापित नहीं हैं, वे भी किस्त से वंचित रह सकते हैं.
जिन लाभार्थियों की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती, उनका भुगतान रुक सकता है.
ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
- संस्थागत भूमि धारक
- ऐसे परिवार जिनमें कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता हो
- आयकर भरने वाले लोग
- 10,000 रुपये या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ड पेंशनर्स (कुछ श्रेणियों को छोड़कर)
- डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे रजिस्टर्ड प्रोफेशनल्स