Top 20 News Today: नासिक में चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए, ममता बनर्जी ने कोलकाता में व्यवसायियों से की चर्चा, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: Kisan India Annapurna Summit 2025: किसान इंडिया आज 17 दिसंबर बुधवार को किसानों का सबसे बड़ा सम्मेलन अन्नपूर्णा समिट 2025 का कॉन्स्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में आयोजन कर रहा है. सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री, पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के संयुक्त सचिव, पंजाब के कृषि सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिव देशभर के दिग्गज पॉलिसी मेकर्स, इंडस्ट्री लीडर्स, किसान नेताओं और प्रगतिशील किसान शामिल हो रहे हैं. सम्मेलन में किसानों और खेती से जुड़ी चुनौतियों, खेती के विकास, पशुपालन से लेकर तकनीक के इस्तेमाल और कृषि आय, उत्पादन बढ़ाने समेत एग्रीकल्चर से जुड़े कई बिंदुओं पर किसानों के साथ चर्चा होगी और 2047 का कृषि रोडमैप साझा किया जा रहा है. 

Agriculture News in Hindi: दिल्ली में विजिबिलिटी में तेजी से गिरावट आई और आसमान धुंध से ढक गया. सुबह AQI 498 तक पहुंच गया और शाम तक 427 पर स्थिर हो गया, हवा की क्वालिटी खतरनाक "गंभीर" ज़ोन में रही. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार शहर भर के 27 मॉनिटरिंग स्टेशनों में हवा की क्वालिटी "गंभीर" दर्ज की गई, जबकि 12 स्टेशनों में "बहुत खराब" स्तर बताया गया. 40 स्टेशनों में से वजीरपुर में हवा की क्वालिटी सबसे खराब रही, जिसका AQI 475 था.

नोएडा | Updated On: 17 Dec, 2025 | 07:14 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: Isha Gupta

    17 Dec 2025 06:00 PM (IST)

    नासिक में चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

    महाराष्ट्र के नासिक में नासिक ट्रांसपोर्ट की एक बस में अचानक आग लग गई. बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    17 Dec 2025 05:45 PM (IST)

    शांति बिल पर शशांक मणि, ‘JPC की जरूरत नहीं, न्यूक्लियर पावर जरूरी’

    दिल्ली में भाजपा सांसद शशांक मणि ने शांति बिल पर कहा कि अंतिम फैसला संसद में होगा, लेकिन उनके हिसाब से इस बिल को JPC के पास भेजने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बिल अच्छी तरह से तैयार किया गया है. शशांक मणि के मुताबिक, अगर भारत को विकसित देश बनना है तो 100 गीगावाट न्यूक्लियर क्षमता जरूरी है, जबकि अभी यह सिर्फ 8.9 गीगावाट है. उन्होंने कहा कि NPCIL अकेले यह काम नहीं कर सकता, इसलिए अन्य कंपनियों की भागीदारी जरूरी है. प्रदूषण से निपटने के लिए न्यूक्लियर ऊर्जा का इस्तेमाल जरूरी है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    17 Dec 2025 05:30 PM (IST)

    ममता बनर्जी ने कोलकाता में व्यवसायियों से की चर्चा, ट्रेड एसोसिएशन सम्मेलन में की बात

    कोलकाता में आयोजित व्यवसायी सम्मेलन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संबोधन दिया. यह सम्मेलन पश्चिम बंगाल ट्रेड एसोसिएशनों के महासंघ (Confederation of West Bengal Trade Associations) द्वारा आयोजित किया गया था. ममता बनर्जी ने व्यापारियों और उद्योगपतियों से सीधे संवाद किया और राज्य में व्यापार के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने व्यापार को बढ़ावा देने, छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और रोजगार सृजन पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार व्यवसायियों के हित में लगातार काम कर रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    17 Dec 2025 05:15 PM (IST)

    डिंपल यादव का आरोप… मनरेगा का नाम बदलकर 'जी-राम-जी', गंभीर मुद्दों पर ध्यान नहीं

    दिल्ली से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि वे संसद में मनरेगा पर चर्चा करने जा रहे हैं, जिसे सरकार ने नाम बदलकर 'जी-राम-जी' रख दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बदलाव से असली मुद्दों की गंभीरता नहीं दिखती. डिंपल यादव ने जोर देकर कहा कि संसद में महत्वपूर्ण और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. वे स्पष्ट करना चाहती हैं कि सांसदों का काम केवल नामों पर ध्यान देना नहीं है, बल्कि जनता के हित में फैसले और मुद्दों पर जोर देना है. सत्र के दौरान यह चर्चा और भी अहम है.

  • Posted By: Isha Gupta

    17 Dec 2025 05:00 PM (IST)

    बैजयंत जय पांडा: दिवाला और शोधन अक्षमता बिल से बैंकों की रिकवरी बढ़ेगी

    भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा ने दिवाला और शोधन अक्षमता (संशोधन) विधेयक 2025 पर कहा कि पिछले 9 साल में इस बिल के आने के बाद भारत के बैंकिंग क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है. IBC के जरिए कई फंसी कंपनियों की रिकवरी हुई और कई कंपनियों को पुनर्जीवित किया गया. हर साल अर्थव्यवस्था को 50 से 60 हजार करोड़ रुपये वापस मिल रहे हैं. इस बिल पर 300 से ज्यादा सुझाव आए थे, जिनमें से 17 सुझाव स्वीकार किए गए. इससे बैंकों के फंसे पैसे की रिकवरी और तेजी से बढ़ेगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    17 Dec 2025 04:45 PM (IST)

    OTT कंटेंट अब CBFC के अधीन नहीं, IT नियमों के तहत तीन-स्तरीय निगरानी लागू

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि अब नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर आने वाला कंटेंट CBFC यानी फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड के दायरे में नहीं आएगा. इसके बजाय नई नियमावली के तहत तीन स्तर की निगरानी होगी. सबसे पहले प्लेटफॉर्म खुद अपने कंटेंट की मॉनिटरिंग करेगा, फिर इंडस्ट्री बोर्ड देखेगा और आखिरी में सरकार सुनिश्चित करेगी कि कंटेंट कानून और हमारे समाज के नियमों के अनुसार हो. इसका मकसद OTT सामग्री पर सही और जिम्मेदार नियंत्रण रखना है.

  • Posted By: Isha Gupta

    17 Dec 2025 04:30 PM (IST)

    वन नेशन वन इलेक्शन पर JPC मीटिंग, अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर चर्चा

    दिल्ली में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक पर भाजपा नेता पीपी चौधरी ने अहम बयान दिया. उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव से देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा. पीपी चौधरी ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि वह विश्व स्तर की बड़ी अर्थशास्त्री हैं और इस विषय पर गहन चर्चा होगी. उन्होंने बताया कि बार-बार होने वाले चुनावों से खर्च बढ़ता है और विकास कार्य प्रभावित होते हैं. ऐसे में एक साथ चुनाव कराने से समय, धन और संसाधनों की बचत होगी. JPC बैठक में इसी बात पर विस्तार से मंथन किया जाएगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    17 Dec 2025 04:15 PM (IST)

    भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस का घेराव प्रदर्शन

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा कार्यालय का घेराव किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. डोटासरा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में अखबार को हुए नुकसान के बाद उसे बचाने के लिए लोन लिया गया था और इससे जुड़े सभी तथ्य पहले ही प्रमाणित हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 04:00 PM (IST)

    ढाका में भारतीय मिशन की सुरक्षा पर चिंता, भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को किया तलब

    भारत ने बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा हालात को लेकर सख्त रुख अपनाया है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को तलब कर ढाका में भारतीय मिशन की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई. मंत्रालय ने खास तौर पर कुछ चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों का मुद्दा उठाया, जो भारतीय दूतावास के आसपास खतरा पैदा करने की बातें कर रहे हैं. भारत ने साफ कहा कि वह बांग्लादेश में शांति और स्थिरता चाहता है और अंतरिम सरकार से उम्मीद करता है कि वह अपने राजनयिक दायित्व निभाते हुए सभी भारतीय मिशनों और दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 03:40 PM (IST)

    70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को राहत, 40 दिन में मिलेगा पूरा एरियर: सीएम सुक्खू

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पेंशनरों को अगले 40 दिनों के भीतर उनका पूरा एरियर दे दिया जाएगा. सीएम सुक्खू ने यह घोषणा बिलासपुर के घुमारवीं में पेंशनर्स दिवस के मौके पर की. उन्होंने यह भी कहा कि पेंशनरों से बातचीत कर सरकार आगे की रणनीति तय करेगी और 1 जनवरी 2016 से लंबित एरियर को लेकर भी बजट से पहले विचार किया जाएगा. सरकार का प्रयास है कि 2027 तक पेंशनरों का पूरा एरियर चुकता कर दिया जाए.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 03:25 PM (IST)

    टिहरी में बकरी ले जा रहे युवक पर दो भालुओं का हमला, साहस से बचाई जान

    उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक युवक पर दो भालुओं ने हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार युवक बकरी लेकर जा रहा था, तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया. युवक ने हिम्मत दिखाते हुए पहले भालू को किसी तरह भगाया, लेकिन इसी दौरान दूसरे भालू ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले में युवक के गले, कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को नरेंद्र नगर स्थित श्री देव सुमन राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 03:12 PM (IST)

    वैश्विक व्यापार में टैरिफ बन रहे दबाव का जरिया, भारत को सतर्क रहना होगा: निर्मला सीतारमण

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मौजूदा समय में वैश्विक व्यापार में टैरिफ का इस्तेमाल हथियार की तरह किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार अब पहले जैसा मुक्त और निष्पक्ष नहीं रहा है. ऐसे हालात में भारत को बहुत समझदारी और सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सिर्फ टैरिफ पर नजर रखना काफी नहीं है, बल्कि देश की मजबूत अर्थव्यवस्था ही भारत को इस चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल में अतिरिक्त बढ़त दिला सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 02:55 PM (IST)

    नई फसल की आवक से आलू के दाम गिरे, किसानों ने भावांतर भरपाई बढ़ाने की मांग उठाई

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ते ही आलू के दाम तेजी से गिर गए हैं. मांग लगभग स्थिर रहने के कारण किसानों को उम्मीद के मुताबिक भाव नहीं मिल पा रहे हैं. मंडियों में आलू के दाम अब 500 से 900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रह गए हैं, जबकि कुछ हफ्ते पहले यही भाव 1300 से 2000 रुपये से ज्यादा थे. कीमतों में आई भारी गिरावट से किसान परेशान हैं और सरकार से भावांतर भरपाई की राशि बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित मूल्य तय करने की मांग कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि बढ़ा हुआ रकबा और लागत के मुकाबले मौजूदा दाम उन्हें नुकसान की ओर धकेल रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 02:40 PM (IST)

    हरियाणा में किसानों की डिजिटल पहचान की तैयारी, आधार OTP से बनेगी Farm ID

    हरियाणा में करीब 1.38 करोड़ किसानों का फार्मर रजिस्ट्री (AgriStack) के तहत पंजीकरण किया जाएगा. इस प्रक्रिया में आधार कार्ड आधारित ओटीपी से रजिस्ट्रेशन होगा, जिससे हर किसान की एक यूनिक Farm ID बनाई जाएगी. इसका मकसद किसानों की सटीक और पारदर्शी डिजिटल पहचान सुनिश्चित करना है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्त आयुक्त सुमिता मिश्रा ने इस काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जिलों में राजस्व और कृषि विभाग के साथ मिलकर गांव स्तर पर विशेष अभियान और कैंप लगाने को कहा है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि Farmer Registry और Digital Crop Survey का काम फरवरी 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना से जुड़ सकें.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 02:25 PM (IST)

    हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में किसान जुटे, महापंचायत की तैयारी तेज

    राजस्थान के हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री लगाने के प्रस्ताव के खिलाफ हजारों किसान विरोध के लिए एकजुट हो रहे हैं. किसान संयुक्त महासभा के बैनर तले विशाल महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और प्रशासन ड्रोन के जरिए हालात पर नजर रख रहा है. महापंचायत स्थल के आसपास कई जगह बैरिकेडिंग की गई है. किसान नेता राकेश टिकैत भी किसानों की मांगों के समर्थन में इस महापंचायत में शामिल होंगे, जहां इथेनॉल फैक्ट्री की योजना रद्द करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 02:10 PM (IST)

    दिल्ली सरकार देगी मजदूरों को 10,000 रुपये, दफ्तरों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम

    दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. इस बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पंजीकृत मजदूरों को ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. यह राशि सीधे मजदूरों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, ताकि प्रदूषण के कारण काम ठप होने से उन्हें राहत मिल सके. इसके साथ ही सरकार ने सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया है. सरकार का कहना है कि इन कदमों से प्रदूषण का असर कम होगा और लोगों की रोजी-रोटी भी सुरक्षित रह सकेगी.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 01:55 PM (IST)

    खेती से दूर हो रहे युवा, कृषि उद्यमों से जोड़ने पर सरकार का फोकस: केके त्रिपाठी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के ज्वाइंट सेक्रेटरी केके त्रिपाठी ने कहा कि पढ़े-लिखे युवा धीरे-धीरे खेती से दूरी बना रहे हैं. इस चुनौती को देखते हुए सरकार कृषि से जुड़े उद्यमों को बढ़ावा दे रही है, ताकि युवा खेती के प्रति जागरूक हों और इसे रोजगार के अवसर के रूप में अपनाएं. उन्होंने बताया कि पराली से ईंधन और अन्य उत्पाद बनाने के लिए युवाओं को सब्सिडी पर पराली प्रबंधन उपकरण और आधुनिक यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इससे युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा और पराली जलाने की समस्या भी कम होगी.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 01:40 PM (IST)

    बांदा में धान खरीद पर बवाल, घटतौली का आरोप लगाते हुए किसानों का हंगामा

    उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में धान खरीद को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. किसानों का आरोप है कि व्यापारी तौल में भारी गड़बड़ी कर रहे हैं और हर बोरे में 8 से 10 किलो तक धान कम तौल लिया जा रहा है. मामला तब उजागर हुआ जब एक किसान ने अपने घर पर धान का बोरा तौला, जिसका वजन 71 किलो निकला, लेकिन व्यापारी के कांटे पर वही बोरा सिर्फ 61 किलो दिखाया गया. इस खुलासे के बाद कई अन्य किसानों ने भी अपने साथ हुई धोखाधड़ी की बात सामने रखी. घटतौली के आरोप लगते ही किसानों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 01:30 PM (IST)

    छोटी होती जोत की चुनौती, बागवानी से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: केके त्रिपाठी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के ज्वाइंट सेक्रेटरी केके त्रिपाठी का कहना है कि खेती की जोत धीरे-धीरे छोटी हो रही है. अब सीमांत किसान मजदूर बन गए हैं. ऐसे में छोटी जोत वाले किसानों को वैज्ञानिक विधि से बागवानी फसलों की खेती करनी चाहिए. बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसान पैक्स और सहकारिकता सोसायटी से मदद ले सकते हैं.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 01:23 PM (IST)

    खेती से जुड़ें युवा, कृषि उद्यमों को बढ़ावा दे रही सरकार: केके त्रिपाठी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के ज्वाइंट सेक्रेटरी केके त्रिपाठी का कहना है कि खेती की जोत धीरे-धीरे छोटी हो रही है. अब सीमांत किसान मजदूर बन गए हैं. ऐसे में छोटी जोत वाले किसानों को वैज्ञानिक विधि से बागवानी फसलों की खेती करनी चाहिए. बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसान पैक्स और सहकारिकता सोसायटी से मदद ले सकते हैं.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 01:20 PM (IST)

    सरकार का जैविक खेती पर जोर, महिलाओं को मछली पालन से मिल रहा नया सहारा: केके त्रिपाठी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के ज्वाइंट सेक्रेटरी केके त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है. किसानों को कम कीमत पर जैविक उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत घट रही है और आमदनी बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मछली पालन सेक्टर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इससे महिलाओं के साथ-साथ सीमांत किसानों को भी रोजगार और आय के नए अवसर मिले हैं.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 01:15 PM (IST)

    अन्नपूर्णा समिट 2025: पैक्स और सहकारिता से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ, बोले केके त्रिपाठी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के ज्वाइंट सेक्रेटरी केके त्रिपाठी ने किसान इंडिया अन्नपूर्णा समिट 2025 में कहा कि पैक्स और सहकारिता सोशायटी मिलकर काम कर रहे हैं. इससे किसानों को फायदा हो रहा है. गांव-गांव में किसानों को उन्नत क्वालिटी के बीज सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. साथ ही मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 01:00 PM (IST)

    पंजाब में सर्दी का असर तेज, तीन दिन घना कोहरा और 20 दिसंबर को बारिश की चेतावनी

    पंजाब में ठंड अब और बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है. अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, बठिंडा समेत कई इलाकों में कोहरे का असर साफ दिखेगा. वहीं 20 दिसंबर को तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट में हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा 2 से 3 डिग्री तक और नीचे जा सकता है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 12:45 PM (IST)

    फ्री राशन योजना पर सवाल, वीएन सिंह बोले– मदद का गलत इस्तेमाल कर रहे लाभार्थी

    वीएन सिंह ने सरकार की फ्री राशन योजना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लाभार्थी केंद्र और राज्य सरकार, दोनों से फ्री राशन ले रहे हैं, लेकिन इसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा है. वीएन सिंह के मुताबिक, कई लोग एक थैला राशन घर ले जाकर खाने के लिए रखते हैं, जबकि दूसरा थैला बाजार में बेच देते हैं और उससे शराब जैसी चीजों पर पैसा खर्च कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह सरकार का फ्री राशन दोबारा बाजार में पहुंच जा रहा है, जिससे योजना का असली मकसद कमजोर पड़ रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 12:30 PM (IST)

    कमजोर दामों ने बदला किसानों का रुख, रबी में जीरे की बुवाई घटने के संकेत

    रबी सीजन के बीच जीरे की खेती को लेकर किसानों की चिंता बढ़ती दिख रही है. बाजार में जीरे के दाम कमजोर रहने और निर्यात मांग में सुस्ती के कारण गुजरात और राजस्थान के कई किसान इस बार बुवाई कम कर रहे हैं. शुरुआती ठंड के चलते बुवाई जल्दी शुरू जरूर हुई, लेकिन अब रफ्तार धीमी पड़ गई है. कारोबारियों के अनुसार, किसानों को आगे भी कीमतों में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही, इसी वजह से वे जोखिम लेने से बच रहे हैं. आने वाले कुछ दिनों में बुवाई का अंतिम आंकड़ा साफ हो जाएगा, लेकिन फिलहाल संकेत यही हैं कि इस रबी सीजन में जीरे का रकबा पिछले साल से कम रह सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 12:15 PM (IST)

    एमएसपी पर सरकार की मजबूरी उजागर, वीएन सिंह बोले– किसान सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गए

    वीएन सिंह ने कहा कि देश में करीब 80 करोड़ की आबादी किसान परिवारों से जुड़ी हुई है, लेकिन सरकार की नजर में किसान केवल वोट बैंक बनकर रह गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एमएसपी पर फसलों की खरीद मजबूरी में करती है, न कि किसानों के हित को प्राथमिकता देकर. वीएन सिंह ने यह भी कहा कि शुगर मिलों की मांगें सरकार तुरंत मान लेती है, जबकि किसानों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. इससे किसानों में नाराजगी और असंतोष बढ़ता जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 11:57 AM (IST)

    गन्ना किसानों की अनदेखी पर भड़के वीएन सिंह, बोले– सरकार की प्राथमिकता में नहीं है गन्ना सेक्टर

    किसान इंडिया के मंच से वीएन सिंह ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है और इससे करोड़ों किसान परिवारों की रोजी-रोटी चलती है. इसके बावजूद सरकार गन्ना किसानों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है. वीएन सिंह ने कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि अब तक केंद्र सरकार ने गन्ने के लिए अलग से कोई गन्ना मंत्री तक नियुक्त नहीं किया है, जिससे किसानों में निराशा बढ़ रही है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 11:45 AM (IST)

    अमेरिका ने सख्त किया ट्रैवल नियम, 39 देशों पर एंट्री बैन का ऐलान, 1 जनवरी से होगा लागू

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए ट्रैवल बैन का दायरा और बढ़ा दिया है. ट्रंप प्रशासन ने सात नए देशों और फिलिस्तीनियों पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जबकि 15 अन्य देशों के नागरिकों पर आंशिक पाबंदियां लागू की गई हैं. इस फैसले के बाद अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध झेलने वाले देशों की कुल संख्या बढ़कर 39 हो गई है. व्हाइट हाउस के अनुसार यह नया नियम 1 जनवरी 2026 से लागू होगा. प्रशासन का कहना है कि कमजोर वीजा जांच, वीजा ओवरस्टे और हालिया सुरक्षा घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 11:30 AM (IST)

    रिकॉर्ड गेहूं-धान खरीद के बीच भंडारण बना चुनौती, केंद्र ने राज्यों से बढ़ाने को कहा स्टोरेज क्षमता

    गेहूं और धान की लगातार बढ़ती खरीद को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों से खाद्यान्न भंडारण की तैयारी मजबूत करने की अपील की है. केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संसद में बताया कि पिछले कुछ वर्षों में गेहूं-धान की खरीद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, ऐसे में गोदामों और भंडारण सुविधाओं को बढ़ाना जरूरी हो गया है. उन्होंने कहा कि पीडीएस सिस्टम में सुधार और तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से अब भंडारण और परिवहन में होने वाला नुकसान काफी कम हुआ है. मंत्री के मुताबिक किसानों को एमएसपी का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और खाद्यान्न सुरक्षा बनाए रखने के लिए राज्यों को भी केंद्र के साथ मिलकर भंडारण क्षमता बढ़ाने पर काम करना होगा.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 11:15 AM (IST)

    किसानों की चेतावनी के बाद सरकार का बड़ा कदम, उज्जैन सिंहस्थ भूमि पूलिंग योजना रद्द

    किसानों के आंदोलन की चेतावनी के बाद मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा फैसला लेना पड़ा है. उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ कुंभ को लेकर लागू की गई भूमि पूलिंग योजना को सरकार ने पूरी तरह रद्द कर दिया है. भारतीय किसान संघ ने 26 दिसंबर से आंदोलन की घोषणा की थी, जिसके बाद मामला तेज हो गया. उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेरा ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर किसानों के हित में योजना रद्द करने की मांग की थी. अब शहरी विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर नगर विकास योजनाओं में किए गए संशोधनों को जनहित में निरस्त कर दिया है. सरकार के इस फैसले से किसानों ने राहत की सांस ली है और फिलहाल आंदोलन टलता नजर आ रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 11:00 AM (IST)

    अन्नपूर्णा समिट 2025 में कृषि कानूनों पर खुलकर बोले किसान नेता, गुणी प्रकाश ने किया समर्थन

    दिल्ली में चल रहे किसान इंडिया अन्नपूर्णा 2025 समिट के मंच से राष्ट्रीय किसान यूनियन मान के हरियाणा अध्यक्ष गुणी प्रकाश ने केंद्र सरकार द्वारा पहले लाए गए तीन कृषि कानूनों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि इन कानूनों का मकसद किसानों को ज्यादा विकल्प और बेहतर बाजार उपलब्ध कराना था.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 10:45 AM (IST)

    अन्नपूर्णा समिट 2025 में किसानों की आवाज बुलंद, MSP के विकल्प पर मंथन तेज

    दिल्ली में किसान इंडिया (Kisan India) के वार्षिक सम्मेलन अन्नपूर्णा समिट 2025 के मंच पर खेती और किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा तेज हो गई है. मंच पर गुणी प्रकाश ने अपने विचार रखे. MSP को लेकर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ-साथ किसानों के लिए कोई दूसरा ठोस और भरोसेमंद विकल्प भी लाना चाहिए. उनका कहना था कि मौजूदा हालात में सिर्फ MSP पर निर्भरता से किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 10:30 AM (IST)

    अन्नपूर्णा समिट 2025 का आगाज, किसान इंडिया के मंच पर जुटे मंत्री, नीति विशेषज्ञ और देशभर के किसान

    कृषि क्षेत्र के बड़े न्यूज प्लेटफॉर्म किसान इंडिया (Kisan India) के वार्षिक सम्मेलन अन्नपूर्णा समिट 2025 की शुरुआत दिल्ली में हो गई है. कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया. समिट में केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद से जुड़े अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ और नीति निर्माता शामिल हो रहे हैं. इसके साथ ही एग्रीकल्चर कंपनियों, किसान नेताओं और प्रगतिशील किसानों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बुंदेलखंड समेत कई राज्यों से आए 300 से ज्यादा किसान इस मंच पर खेती, बाजार, नीति और भविष्य की चुनौतियों पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 10:15 AM (IST)

    सीएम सैनी का बड़ा दावा: गरीब परिवार के बच्चों को बिना पर्ची-खर्चे मिली सरकारी नौकरी

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आचार संहिता लागू होने के कारण भर्तियों के नतीजे घोषित नहीं किए जा सके थे. उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ हजार युवा उनसे मिलने आए थे और उन्हें भरोसा दिया गया था कि जैसे ही चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी और भाजपा की सरकार बनेगी, सबसे पहले नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाया है और गरीब परिवारों के बच्चों को पूरी तरह पारदर्शी तरीके से, बिना किसी पर्ची और बिना किसी खर्चे के सरकारी नौकरी मिली है. उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य और ईमानदार भर्ती व्यवस्था की बड़ी उपलब्धि बताया.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 10:00 AM (IST)

    हिमाचल में शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला, समर वेकेशन ले चुके टीचर्स को नहीं मिलेगी विंटर छुट्टी

    हिमाचल प्रदेश में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं. जिन शिक्षकों का इस शैक्षणिक सत्र के बीच तबादला हुआ है और जो पहले ही ग्रीष्मकालीन अवकाश का लाभ ले चुके हैं, उन्हें अब शीतकालीन छुट्टियां नहीं मिलेंगी. ऐसे शिक्षक सर्दियों के दौरान भी ड्यूटी पर रहेंगे और उन्हें ग्रीष्मकालीन स्कूलों से जुड़े शीतकालीन स्कूलों में प्रतिनियुक्त किया जाएगा. निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा उपनिदेशकों को ऐसे शिक्षकों की पहचान कर सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं. विभाग का कहना है कि इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और शिक्षण व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 09:45 AM (IST)

    खाद माफिया पर सख्त योगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर NSA की कार्रवाई तय

    उत्तर प्रदेश में खाद की कालाबाजारी और नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. एक उच्चस्तरीय बैठक में सीएम योगी ने साफ कहा कि किसानों के हक से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद की उपलब्धता और बिक्री पर सीधी निगरानी रखी जाए. जिलाधिकारियों और एसडीएम को औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी स्तर पर मिलीभगत सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच कराई जाएगी. सरकार का साफ संदेश है कि किसानों को तय दाम पर खाद मिलेगी और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 09:32 AM (IST)

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार में आग लगने से 3 लोगों की मौत

    राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार में हुई टक्कर के बाद एक वाहन में आग लग गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 09:15 AM (IST)

    इथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने की मांग तेज, 20% से आगे न बढ़ी तो डिस्टिलरी उद्योग पर बढ़ेगा दबाव

    देश में इथेनॉल उत्पादन की क्षमता तेजी से बढ़ी है, लेकिन इसकी खपत उसी रफ्तार से नहीं हो पा रही है. इसी वजह से डिस्टिलरी उद्योग पर ओवरकैपेसिटी का दबाव साफ नजर आने लगा है. इथेनॉल उत्पादकों का कहना है कि अगर पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को 20 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ाया गया, तो बड़े निवेश का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा. उद्योग का मानना है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने से न सिर्फ डिस्टिलरियों की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल होगा, बल्कि किसानों की आय, ईंधन आयात में कमी और पर्यावरण संरक्षण जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों को भी मजबूती मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 09:00 AM (IST)

    दिल्ली में ठंड सुस्त और प्रदूषण कायम, 22 दिसंबर के बाद बदल सकता है मौसम

    दिसंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद भी दिल्ली-NCR में कड़ाके की सर्दी का असर साफ नजर नहीं आ रहा है. दिन में धूप निकलने से हल्की गर्माहट बनी हुई है, जबकि रात के समय ठंड जरूर बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर प्रदूषण की समस्या अभी भी बरकरार है और कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड में तेजी आने के संकेत नहीं हैं, लेकिन 22 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 08:45 AM (IST)

    रिपोर्ट: 2026 में यूरोप का अनाज उत्पादन घट सकता है, गेहूं और जौ की फसल पर असर

    यूरोपीय अनाज व्यापार संगठन कोसेरल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 में यूरोप में अनाज उत्पादन में गिरावट देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में असाधारण पैदावार के बाद अब गेहूं और जौ की उपज सामान्य स्तर पर लौट रही है, जिससे कुल उत्पादन कम हो सकता है. हालांकि मक्का की फसल में थोड़ी सुधार की उम्मीद जताई गई है, लेकिन लंबे समय से कम रकबे के कारण इसमें भी बड़ी बढ़त की संभावना नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर आने वाले समय में वैश्विक अनाज बाजार पर पड़ सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 08:30 AM (IST)

    घने कोहरे से यूपी में हवाई और रेल यातायात प्रभावित, 10 उड़ानें रद्द, कई ट्रेनें लेट

    उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का असर यातायात पर साफ नजर आ रहा है. कम दृश्यता के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर 10 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई फ्लाइट्स घंटों देरी से पहुंचीं और रवाना हुईं. कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर जयपुर और दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा. वहीं रेल यातायात भी प्रभावित रहा और अवध एक्सप्रेस समेत करीब 20 ट्रेनें कई घंटे देरी से चलीं. कोहरे के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 08:15 AM (IST)

    सेल्फी का जुनून बना जानलेवा, जंगली हाथियों के पास जाने पर युवक की मौत

    झारखंड के रामगढ़ जिले में सेल्फी लेने का शौक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया. मांडू ब्लॉक के आरा साउथ इलाके में 32 वर्षीय युवक जंगली हाथियों के झुंड के पास वीडियो और सेल्फी बनाने पहुंच गया, जहां हाथियों ने उसे कुचल दिया. वन विभाग के मुताबिक युवक आठ हाथियों के बेहद करीब चला गया था. अधिकारियों ने बताया कि लोगों को बार-बार चेतावनी दी जाती है कि जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं हो रही हैं.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 08:00 AM (IST)

    नासिक के सिन्नर में बनेगा दुनिया का पहला राष्ट्रीय प्याज भवन, किसानों को मिलेगी नई ताकत

    महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर में दुनिया का पहला और सबसे बड़ा राष्ट्रीय प्याज भवन बनाने की घोषणा की गई है. इस परियोजना की जानकारी महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ के संस्थापक अध्यक्ष भारत दिघोले ने दी. उन्होंने बताया कि यह भवन पूरी तरह किसानों के हित में काम करेगा और प्याज की खेती से जुड़े फैसले अब किसानों की भागीदारी से लिए जाएंगे. इस केंद्र के जरिए खेती को वैज्ञानिक, लाभकारी और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम होगा, जिससे किसानों को सही दाम और बाजार तक सीधी पहुंच मिल सकेगी.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 07:45 AM (IST)

    पीएम मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, भारत–अफ्रीका रिश्तों में ऐतिहासिक पल

    इथियोपिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया है. यह सम्मान पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के पहले विदेशी राष्ट्र प्रमुख बन गए हैं, जिसके लिए इथियोपिया ने अपनी पुरानी परंपराएं भी तोड़ीं. सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने इसे अपने लिए सौभाग्य की बात बताते हुए कहा कि यह सम्मान भारत और इथियोपिया के मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों का प्रतीक है. खास बात यह है कि पीएम मोदी अब तक दुनिया के 25 देशों से सर्वोच्च सम्मान पा चुके हैं, जो भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 07:30 AM (IST)

    मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे

    मध्य प्रदेश में सर्दी ने अब अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे रातें बेहद ठंडी हो गई हैं. बुंदेलखंड और ग्वालियर अंचल के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. राजधानी भोपाल में भी ठंड का असर साफ दिखा, जहां तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. मौसम विभाग के अनुसार शाजापुर, रायसेन, सीहोर और आसपास के जिलों में शीतलहर का असर बना रहेगा और अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 07:15 AM (IST)

    18 शहरों में घना कोहरा, सुबह के समय दृश्यता घटने का अलर्ट

    देश के कई हिस्सों में घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, जहानाबाद और दरभंगा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, इटावा, बाराबंकी और सहारनपुर में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम रह सकती है. पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली में घने कोहरे से सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि हरियाणा के गुरुग्राम में भी भारी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    17 Dec 2025 07:00 AM (IST)

    पांच राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम बिगड़ने से बढ़ेगी लोगों की परेशानी

    मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को देश के पांच राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान-निकोबार के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत और द्वीपीय क्षेत्रों में सक्रिय बादलों के कारण गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. अंडमान-निकोबार में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है. ऐसे में मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates : किसान इंडिया के किसान सम्मेलन अन्नपूर्णा समिट (Kisan India Annapurna Summit 2025) का आज दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजन किया जा रहा है. सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार के सचिव, पंजाब सरकार के कृषि सचिव और कई बड़े किसान नेता, एग्री इंडस्ट्री से जुड़े लोग और प्रगतिशील किसान हिस्सा ले रहे हैं. मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में ठंड बढ़ गई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. AQI Level बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं (Stubble Burning Cases) दर्ज की जा रही हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में औसत से अधिक बारिश (Heavy Rain) दर्ज की जा चुकी है. पंजाब में भीषण बाढ़ (Punjab Flood), हिमाचल में भूस्खलन (Himachal Floods) और उत्तराखंड में आपदा (Uttarakhand Landslide) से कई मौतें हुई हैं. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 17 Dec, 2025 | 06:42 AM