मार्च में किसान शुरू करें इस फल की खेती, 90 दिन में तैयार होगी फसल, एक एकड़ से हो सकती है लाखों की कमाई

Watermelon Farming: गर्मियों में तरबूज की मांग तेजी से बढ़ती है, इसलिए मार्च का महीना इसकी बुवाई के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर किसान सही दूरी पर उन्नत बीजों की बुवाई करें तो 90 से 100 दिनों में फसल तैयार हो जाती है. तरबूज की खेती में प्रति एकड़ लगभग 1 से 1.2 लाख रुपये लागत आती है, जबकि सही समय पर बाजार में बेचने पर किसान 2 से 2.5 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

Isha Gupta
नोएडा | Published: 15 Mar, 2026 | 04:11 PM

Tarbuj Ki Kheti: भारत में गर्मियों के मौसम में तरबूज की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर किसान सही समय पर इसकी खेती शुरू करें तो उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार मार्च का महीना तरबूज की बुवाई के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय कई जगहों पर आलू और अन्य रबी फसलों की कटाई हो जाती है, जिससे खेत खाली हो जाते हैं. अगर किसान इन खाली खेतों में तरबूज की खेती शुरू कर दें, तो कम समय में अच्छी कमाई की जा सकती है.

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा, संयुक्त निदेशक (बागवानी) के अनुसार, अगर किसान बुवाई में देर करते हैं तो उत्पादन कम हो सकता है और बाजार में कीमत भी कम मिलती है. इसलिए समय पर बुवाई करना बहुत जरूरी होता है.

तरबूज के लिए अच्छे बीज का चयन जरूरी

तरबूज की अच्छी पैदावार के लिए सबसे जरूरी है कि किसान उन्नत और अच्छी गुणवत्ता वाले बीज का चयन करें. कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार किसान शुगर बेबी, अर्का मानिक, अर्का ज्योति और पूसा वेदना जैसी उन्नत किस्मों को चुन सकते हैं. इसके अलावा हाइब्रिड किस्मों में मधु मिलन और मोहिनी भी अच्छी पैदावार देने वाली किस्में मानी जाती हैं. अच्छे बीज का चयन करने से पौधे मजबूत बनते हैं.

सही दूरी पर करें बीज की बुवाई

तरबूज की खेती में सही तरीके से बुवाई करना बहुत जरूरी है. विशेषज्ञों के अनुसार बीज की बुवाई हमेशा लाइन में करनी चाहिए.

  • लाइन से लाइन की दूरी लगभग 2.5 से 3 मीटर रखें
  • पौधे से पौधे की दूरी करीब 90 सेंटीमीटर रखें

इस तरीके से बुवाई करने पर पौधों को पर्याप्त जगह मिलती है, जिससे उनकी वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन भी अच्छा मिलता है. साथ ही खेती की लागत भी कम रहती है.

कितनी आती है लागत और कितना होता है मुनाफा

तरबूज की खेती में बीज और अन्य कृषि कार्यों पर अच्छा खर्च आता है. विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज के बीज की कीमत करीब 50 हजार रुपये प्रति किलो तक हो सकती है. एक एकड़ खेत में लगभग 1 से 1.5 किलो बीज की जरूरत पड़ती है. कुल मिलाकर तरबूज की खेती में प्रति एकड़ करीब 1 लाख से 1.20 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है.

अगर खेती सही तरीके से की जाए और फसल समय पर बाजार में पहुंच जाए, तो किसान 2 से 2.5 लाख रुपये प्रति एकड़ तक की कमाई कर सकते हैं. इससे किसानों को करीब 1 लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है.

90 से 100 दिन में तैयार हो जाती है फसल

तरबूज की फसल तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगता. आमतौर पर यह फसल 90 से 100 दिनों के अंदर तैयार हो जाती है. अगर किसान जल्दी बुवाई कर लेते हैं तो वे गर्मियों की शुरुआत में ही बाजार में तरबूज बेच सकते हैं. उस समय बाजार में मांग ज्यादा होने के कारण किसानों को अच्छी कीमत भी मिलती है. इसी वजह से कृषि विशेषज्ञ किसानों को सलाह देते हैं कि मार्च महीने में ही तरबूज की बुवाई शुरू कर दें, ताकि कम समय में अच्छी पैदावार और ज्यादा मुनाफा मिल सके.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नईम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Tarbuj Ki Kheti Ke Tips Watermelon Farming In March How To Sow Watermelon Seeds Correctly

मार्च में किसान शुरू करें इस फल की खेती, 90 दिन में तैयार होगी फसल, एक एकड़ से हो सकती है लाखों की कमाई

How To Check Detergent Adulteration In Milk At Home Simple Milk Purity Test By Fssai

Milk Adulteration: कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं? पीने से पहले घर पर जरूर करें ये 10 सेकंड का टेस्ट!

Assembly Election Dates Announced For 5 States Assam Candidate Lists Released By Congress And Aap Read Bjp Tmc Congress Leaders Comments

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कुछ देर में, भाजपा, टीएमसी और कांग्रेस नेताओं ने ठोंकी ताल, लिस्ट जारी

Mahindra Tractors Ramped Up Supply And Manufacturing Capacity Of Oja 2130 Tractor Series In Anticipation Of Heavy Demand During Rabi Season Harvesting

महिंद्रा के OJA 2130 ट्रैक्टर सीरीज का कमाल, बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने ट्रैक्टर सप्लाई और मैन्यूफैक्चरिंग बढ़ाई

Andhra Pradesh Disbursed Crop Damage Compensation Rs 310 Crore To Farmers After Center Released Rs 341 To State As Aid Of Flood Relief Package

केंद्र से पैसा मिलते ही राज्य ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राशि, फसल नुकसान के लिए किसानों को 310 करोड़ जारी 

Solapur Saffron Pomegranate Is In Great Demand In America Know The Right Way To Cultivate

सोलापुर के भगवा अनार की अमेरिका में भारी डिमांड, मार्च में शुरू करें खेती.. होगी बंपर कमाई