Punjab में AAP सरकार का किसान Report Card: कर्ज माफी से MSP तक, कितने वादे हुए पूरे?
2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी यानी AAP ने किसानों से कई बड़े वादे किए थे. किसानों को MSP, फसल की सुनिश्चित खरीद, कर्ज से राहत, फसल खराब होने पर मुआवजा और खेती को फायदे का धंधा बनाने जैसे मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में रहे..
लेकिन अब 2026 में सवाल है कि इन वादों का जमीन पर कितना असर दिखा? क्या पंजाब के किसानों को सभी फसलों पर MSP और सरकारी खरीद मिली? क्या किसानों का कर्ज माफ हुआ? फसल खराब होने पर मुआवजा समय पर मिला? क्या गेहूं-धान के चक्र से बाहर निकलकर खेती ज्यादा लाभदायक बनी?
इस वीडियो में हम AAP के 2022 के किसान वादों का पूरा FACT CHECK कर रहे हैं. इसमें 22 फसलों पर MSP, किसान कर्ज, फसल नुकसान का मुआवजा, खेती को profitable profession बनाने, DSR के लिए 1,500 रुपये प्रति एकड़ सहायता, पराली प्रबंधन, मुफ्त कृषि बिजली और crop diversification जैसे मुद्दों की पड़ताल की गई है.
जानिए कौन सा वादा पूरा हुआ, किस मोर्चे पर प्रगति हुई और किन मुद्दों पर 2026 में भी किसानों के सवाल बरकरार हैं.