UP-Japan Investment Meet में CM Yogi का बड़ा दांव! जापानी निवेश से यूपी में खुलेंगी नई इंडस्ट्री

नोएडा | Updated On: 19 Aug, 2026 | 05:41 PM

उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए आयोजित ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की बढ़ती औद्योगिक ताकत और जापानी कंपनियों के लिए निवेश के अवसरों पर बात की. योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और जापान के बीच साझेदारी अब निवेश से आगे बढ़कर तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और रोजगार की मजबूत साझेदारी बनेगी. उन्होंने बताया कि यूपी में जापान सिटी विकसित की जा रही है, जबकि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित हो रहे हैं. योगी ने जापानी तकनीक और यूपी के युवा कार्यबल को जोड़कर नया स्किल इकोसिस्टम बनाने पर भी जोर दिया.

Published: 19 Aug, 2026 | 06:10 PM

Topics: