हड्डियों को मजबूत बनाती है ये हरी पत्तेदार सब्जी, किचन गार्डन में करें शामिल.. यहां से खरीदें बीज

Green Vegetables: बागवानी का शौक रखने वाले लोग अगर अपने घर में ऐसे पौधे को लगाना चाहते हैं जो किचन गार्डन को और ज्यादा हरा-भरा बनाने के साथ ही सेहत से जुड़े फायदे भी दे, तो एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे किचन गार्डन में शामिल किया जा सकता है. आप चाहें तो इसके बीज ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं.

अनामिका अस्थाना
नोएडा | Published: 10 Oct, 2025 | 11:30 PM

Grow Vegetables At Home Tips: आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर बेहद ही सजग हो गए हैं. खुद को चुस्त और तंदरुस्त रखने के लिए लोग अब खाने में ज्यादातर सलाद और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक हैं और गार्डनिंग का भी शौक रखते हैं तो तारामीरा (Rocket Leaf Salad)के पौधे को अपने गार्डन में शामिल कर सकते हैं. इन हरी पत्तियों की खासियत है कि ये इनके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं. आपके गार्डन में इन्हें उगाने के लिए आप इसके बीज सस्ते में ऑनलाइन खरीद सकते हैं.

तारामीरा से हड्डियां होंगी मजबूत

तारामीरा एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी (Green Leafy Vegetables) है, जो कि अपने तीखे स्वाद के अलावा औषधीय गुणों के लिए भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है. इसकी ताजी हरी पत्तियों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो कि हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी होता है. नियमित रूप से तारामीरा को खाने में शामिल करने से ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) जैसी हड्डी से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है.इसके साथ ही तारामीरा में विटामिन K (Vitamin K) भी पाया जाता है जो शरीर में मौजूद कैल्शियम को हड्डियों को जमाने में मदद करता है.

यहां से खरीदें बीज

होम गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग तारामीरा के बीज आसानी से राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) से खरीद सकते हैं. बता दें कि, बीज निगम किसानों और बागवानी का शौक रखने वालों के लिए फसलों, फल, सब्जियों और फूलों के बीज किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराता है. तारामीरा के 50 ग्राम बीज का पैकेट बीज निगम 27 फीसदी छूट के साथ मात्र 65 रुपये में उपलब्ध करा रहा है. आप चाहें तो इसके बीज ऑनलाइन घर बैठे मंगवा सकते हैं.

National Seed Corporation

NSC से कम कीमतों पर खरीदें बीज (Photo Credit- NSC)

ऐसे करें ऑनलाइन ऑर्डर

  • तारामीरा के 50 ग्राम बीज खरीदने के लिए राष्ट्रीय बीज निगम की आधिकारिक ई-कॉमर्स वेबसाइट ONDC के तहत mystore.in पर जाएं.
  • तारामीरा के 50 ग्राम बीज के पैकेट पर क्लिक करें.
  • अगली स्क्रीन पर आपको चेकआउट ‘Checkout’ का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको अपना रजिसटर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपके पास एक ओटीपी (OTP) आएगा.
  • ओटीपी भरने के बाद अपने घर का पता देकर ऑर्डर पूरा करें.

पराठे और सलाद में करें पत्तियों का इस्तेमाल

तारामीरा की पत्तियों का सेवन कई तरह से किया जा सकता है. इसका तीखा स्वाद सलाद के जायके को बढ़ाता है. इसे टमाटर, खीरा, प्याज, नींबू और थोड़ा काला नमक मिलाकर सलाद में खाया जा सकता है. इसके साथ ही इसकी ताजी हरी पत्तियों को पालक या सरसों की तरह साग बनाकर खाया जा सकता है. इसके अलावा आप इसकी पत्तियों को बारीक काटकर आटे में मिलाकर पराठा या थेपला बनाकर खा सकते हैं. ध्यान रहे कि खाने में इस्तेमाल के लिए तारामीरा की ताजी पत्तियों को ही चुनें. ज्यादा पुरानी पत्तियों का स्वाद कड़वा होता है जो कि खाने के जायके को बिगाड़ सकती हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 10 Oct, 2025 | 11:30 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Bijnor News 125 Buffaloes Landed In Ganges Soon Raid Took Place Teams From Two Districts Continued Searching All Night

Bijnor News: दबिश पड़ते ही गंगा में कूद गईं 125 भैंसें, पूरी रात दो जिलों की टीमें करती रहीं तलाश, पढ़ें पूरा मामला

Paddy Remains Unpurchased From 50000 Farmers In Gondia Maharashtra Farmers Demand To Extend Procurement Deadline

महाराष्ट्र के 50 हजार किसानों से नहीं खरीदी गई धान, परचेज डेडलाइन बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

Vaigaon Turmeric How To Cultivate Vaigaon Turmeric Farming Maharashtra Farmers

कैंसर दवा बनाने में इस्तेमाल होती है ये हल्दी, मई में करें बुवाई और 8 महीने में फसल तैयार.. कमाई भी होगी तगड़ी

Legendary Singer Asha Bhosle Passes Away At The Age Of 92 Bollywood Music Industry Loss

Asha Bhosle: संगीत जगत में छाया सन्नाटा! 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, फैंस की आंखें नम

Bihar Makhana Vikas Yojana 2026 Subsidy Up To 3 Point 5 Crore On Makhana Production Processing Unit Support Scheme

Makhana Farming: किसानों की किस्मत बदल रही मखाना की खेती, सरकार दे रही 3.5 करोड़ तक सब्सिडी

Prayagraj Farmers Are Exporting Rice And Vegetables To The International Market

प्रयागराज के किसानों की पहुंच अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक, इन देशों को कर रहे चावल और सब्जी निर्यात.. करोड़ों में कमाई