अब गोबर नहीं जाएगा बेकार! PM मोदी सरकार का बड़ा प्लान, किसानों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

नोएडा | Updated On: 9 Aug, 2026 | 08:21 PM

केंद्र सरकार ने एक ऐसा बड़ा फैसला लिया है, जो किसानों, पशुपालकों और पूरे देश की ऊर्जा व्यवस्था को बदल सकता है. दरअसल, केंद्र सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए गोबरधन योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना के लिए सरकार ने 23,731 करोड़ रुपये का बड़ा बजट मंजूर किया है. सरकार का दावा है कि इस योजना से आने वाले वर्षों में देश में कंप्रेस्ड बायोगैस यानी CBG का उत्पादन करीब 10 गुना तक बढ़ सकता है. गोबरधन का पूरा नाम है गैल्वनाइजिंग ऑर्गेनिक बायो-एग्रो रिसोर्सेज धन, लेकिन आसान भाषा में कहें तो यह ऐसी योजना है, जिसमें गोबर, फसलों के अवशेष, जैविक कचरे और दूसरे बायोमास का इस्तेमाल करके बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस यानी CBG और जैविक खाद तैयार की जाएगी..

Published: 9 Aug, 2026 | 09:21 PM

Topics: