क्या किसानों को अब मिलेंगे 9000 रुपये, बंगाल चुनाव नतीजों के बाद तेज हुई पीएम किसान चर्चा

नोएडा | Published: 5 May, 2026 | 07:32 PM

देशभर के किसानों से जुड़ी आज की बड़ी खबरें इस वीडियो में विस्तार से. पंजाब सरकार (Punjab Government ) ने खरीफ मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रति हेक्टेयर ₹17,500 की सब्सिडी देने का ऐलान किया है, जिसका मकसद धान पर निर्भरता कम करना और गिरते भूजल स्तर को संभालना है. वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करने की उम्मीद भी तेज हो गई है. हरियाणा (Haryana) के करनाल में गेहूं खरीद में गड़बड़ी के शक के चलते 13 आढ़तियों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं, जिससे MSP सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उधर कर्नाटक में टमाटर की कीमतों में अचानक उछाल से आम जनता परेशान है, जबकि प्याज के दाम गिरने से किसानों को नुकसान हो रहा है.

Topics: