पशुपालकों के लिए खुशखबरी! अब गाय देगी ज्यादा बछिया, जानिए नई तकनीक का पूरा फायदा
क्या आप भी पशुपालन और डेयरी फार्मिंग में कम दूध उत्पादन और खराब नस्ल से परेशान हैं? किसान इंडिया की टीम आज आपके लिए लेकर आई है एक बेहद खास और वैज्ञानिक इंटरव्यू. इस वीडियो में हमारे साथ मौजूद हैं लीड्स जेनेटिक्स (Leads Genetics) के वाइस प्रेसीडेंट और चीफ साइंटिस्ट एस. के अग्रवाल जी. इस विशेष बातचीत में रिजवान नूर खान जी ने गहराई से जाना कि ‘सेक्स सॉर्टेड सीमन’ (Sex Sorted Semen) और ‘एंब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी’ (Embryo Transfer Technology) आखिर कैसे काम करती है. वैज्ञानिक तकनीक के इस दौर में अब किसान कैसे मनचाही बछिया पा सकते हैं, अपनी गाय-भैंसों की नस्ल में सुधार कर सकते हैं और दूध का उत्पादन कई गुना बढ़ा सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी इस वीडियो में दी गई है. पशुपालन को मुनाफे का सौदा बनाने वाली यह ग्राउंड रिपोर्ट अंत तक ज़रूर देखें!